Sports

India predicted Playing XI: वैभव सूर्यवंशी, कुलदीप यादव IN, भुवनेश्वर कुमार की सरप्राइंज एंट्री! आखिरी T20I में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग XI

होमखेलक्रिकेट

सूर्यवंशी-कुलदीप IN, भुवनेश्वर की सरप्राइज एंट्री! आखिरी T20I की प्लेइंग XI?

Last Updated:October 16, 2026, 10:06 IST

India Predicted XI vs West Indies 5th T20I: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी टी-20 के लिए भारतीय प्लेइंग इलेवन पर अभी से चर्चा होनी शुरू हो चुकी है. पूरे श्रृंखला में बाहर बैठे वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की चर्चा तेज है. अगर ओपनिंग में बदलाव हुआ तो नीचे बॉलिंग अटैकर में भी कुलदीप यादव को मौका दिया जा सकता है. इंजर्ड अर्शदीप की जगह भुवनेश्वर कुमार को पैराशूट एंट्री करवाने की खबरें भी सोशल मीडिया पर तेज है.Amazon Prime DayTop Deals Insideसूर्यवंशी-कुलदीप IN, भुवनेश्वर की सरप्राइज एंट्री! आखिरी T20I की प्लेइंग XI?Zoomपांचवें टी-20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

बेंगलुरु: भारत और वेस्टइंडीज के बीच जारी पांच मैच की टी-20 सीरीज अब रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुकी है. दोनों टीम दो-दो मैच जीती है, अब श्रृंखला का फैसला 17 अक्टूबर यानी शनिवार को बेंगलुरु में होगा. शुरुआती चार मैच की तरह एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में भी रनों की बरसात होनी तय है. इस मैच में भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में कई बदलाव हो सकते हैं. अपनी बारी का इंतजार कर रहे वैभव सूर्यवंशी के अलावा भुवनेश्वर कुमार की भी टीम में सरप्राइज एंट्री हो सकती है.

वैभव सूर्यवंशी खेलेंगे आखिरी मैच?15 साल के वैभव पिछले चार मैच से बेंच पर बैठे हुए हैं. ओपनर अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन दोनों ने अलग-अलग मैच में रन बनाए हैं. बेंगलुरु की जनता उम्मीद लगाई बैठी है कि युवा सनसनी को वह बल्लेबाजी करते देख पाएंगे, लेकिन इसकी उम्मीद कम ही है. भले ही वह इस मौके के हकदार क्यों न हों.

अर्शदीप चोटिल, भुवी की पैराशूट एंट्री?सोशल मीडिया पर डिमांड हाई है कि भुवनेश्वर कुमार को पांचवें मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में डायरेक्ट एंट्री दी जाए. दरअसल, अर्शदीप सिंह चौथे मैच में बैटिंग करते हुए इंजर्ड हो गए थे, उनके बॉलिंग आर्म में तेज गेंद लगी, जिसके बाद वह रिटायर्ट हर्ट होकर पवेलियन लौट गए थे, ऐसे में अब हल्ला आम है कि भुवनेश्वर कुमार जो स्क्वॉड का हिस्सा भी नहीं हैं, उन्हें अर्शदीप की जगह डायरेक्ट आखिरी मैच में खिलाया जाए क्योंकि वह बेंगलुरु स्थित CoE में न्यूजीलैंड टूर की तैयारी कर रहे हैं. आपको याद होगा कि भारत के इस अनुभवी तेज गेंदबाज को करीब चार साल बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 टीम में जगह मिली है. 36 साल के भुवी आईपीएल 2025 और 2026 में कातिलाना गेंदबाजी कर रहे थे.

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (सी), तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, नीतीश रेड्डी, नमन धीर, कुलदीप यादव, प्रिंस यादव और अर्शदीप सिंह

About the AuthorAnshul TalmaleDeputy News Editor

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रे…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

First Published :

October 16, 2026, 10:06 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj