Rajasthan

राजस्थान में निकाय चुनाव का रण तेज, नाथद्वारा में भाजपा को झटका, अलवर में CM का रोड शो

Rajasthan Nikay Chunav Live: राजस्थान में नगर निकाय चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है. धौलपुर में 9 और 11 सितंबर को होने वाले मतदान को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं. जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीनिधि बीटी ने मतदान और मतगणना के दौरान सूखा दिवस घोषित किया है. पहले चरण के लिए 7 सितंबर शाम 6 बजे से 9 सितंबर शाम 6 बजे तक शराब की बिक्री पर रोक रहेगी. दूसरे चरण में 9 सितंबर शाम 6 बजे से 11 सितंबर शाम 6 बजे तक सूखा दिवस रहेगा. वहीं 14 सितंबर को मतगणना के दिन भी शराब बिक्री प्रतिबंधित रहेगी. आदेश का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी. धौलपुर में 9 सितंबर को पहले चरण में धौलपुर नगर परिषद के 60, राजाखेड़ा के 35, मनिया के 20 और सैपऊ के 20 वार्ड समेत कुल 135 वार्डों में मतदान होगा.

September 7, 202609:51 IST

सिरोही बीजेपी में फूट, हरीश दवे ने सांसद पर लगाए गंभीर आरोप

सिरोही में नगर परिषद चुनाव के बीच भाजपा में टिकट वितरण को लेकर विरोध के स्वर तेज हो गए हैं. हिंदू वेव नेता हरीश दवे ने वीडियो जारी कर सांसद लुंबाराम चौधरी और उनके बेटे कानाराम चौधरी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. दवे ने कहा कि सिरोही में भाजपा को कांग्रेस नहीं, बल्कि पार्टी के ही जयचंद नुकसान पहुंचाएंगे. उन्होंने आरोप लगाया कि पुराने और समर्पित कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर दलबदल कर भाजपा में आए नेताओं को टिकट दिए गए. दवे ने टिकट वितरण को लेकर सवाल उठाते हुए इसे पार्टी की नीलामी तक बताया. उनके बयान के बाद स्थानीय भाजपा संगठन में राजनीतिक हलचल बढ़ गई है. हालांकि, लगाए गए आरोपों पर सांसद लुंबाराम चौधरी या उनके बेटे की ओर से तत्काल प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

September 7, 202609:51 IST

अलवर में CM भजनलाल का रोड शो, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज अलवर दौरे पर रहेंगे. सीएम सुबह 11.30 बजे पुराना कटला स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर से रोड शो की शुरुआत करेंगे. रोड शो को लेकर पुलिस प्रशासन और सीएम सिक्योरिटी ने सुरक्षा व्यवस्था पूरी कर ली है. मुख्यमंत्री के पहुंचने से पहले सुरक्षा एजेंसियों ने काफिले का रिहर्सल भी किया. रोड शो के दौरान केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और वन मंत्री संजय शर्मा भी मुख्यमंत्री के साथ मौजूद रहेंगे. रोड शो पुराना कटला स्थित जगन्नाथ मंदिर से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरेगा. इसके बाद मन्नी का बढ़ में रोड शो का समापन होगा. सीएम के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई है और पूरे रूट पर पुलिस बल तैनात रहेगा.

September 7, 202609:29 IST

राजस्थान निकाय चुनाव: आज शाम 6 बजे थमेगा प्रचार, 48 घंटे साइलेंस

राजस्थान नगर निकाय चुनाव का काउंटडाउन अब अंतिम दौर में पहुंच गया है. पहले चरण में मतदान वाले क्षेत्रों में आज 7 सितंबर शाम 6 बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा. इसके बाद 9 सितंबर शाम 6 बजे तक 48 घंटे का साइलेंट पीरियड रहेगा. इस दौरान सभा, जुलूस, रोड शो और लाउडस्पीकर से प्रचार पर रोक रहेगी. पहले चरण में 162 नगरीय निकायों के 5,425 वार्डों में 9 सितंबर को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा. दूसरे चरण में 11 सितंबर को 147 निकायों के 4,820 वार्डों में वोट डाले जाएंगे. जयपुर नगर निगम समेत बड़े शहरों में दूसरे चरण में मतदान होगा. दोनों चरणों की मतगणना 14 सितंबर को होगी. प्रचार थमने के बाद प्रत्याशी घर-घर जनसंपर्क में जुटेंगे.

September 7, 202609:27 IST

बाड़मेर में BJP के बोर्ड का दावा, मंत्री विश्नोई ने मांगा समर्थन

बाड़मेर में नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रचार अभियान अब अंतिम दौर में पहुंच गया है. भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में मंत्री केके विश्नोई भी चुनावी मैदान में उतर गए हैं. देर रात उन्होंने वार्ड संख्या 13 में भाजपा प्रत्याशी कैलाश कोटडिया के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया. इस दौरान मंत्री ने मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की. उन्होंने दावा किया कि बाड़मेर में भाजपा का बोर्ड बनना तय है और इसके बाद शहर के विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा. मंत्री ने कांग्रेस के 17 साल के कथित कुशासन से निजात दिलाने की बात भी कही. उन्होंने कहा कि भाजपा का बोर्ड बनते ही दो दिन के भीतर बैठक कर अगले छह महीने में विकास कार्यों को धरातल पर उतारने की योजना बनाई जाएगी.

September 7, 202609:27 IST

श्रीगंगानगर की 5 नगर पालिकाओं में आज शाम 6 बजे थमेगा प्रचार

श्रीगंगानगर में नगर निकाय चुनाव के प्रचार अभियान पर आज शाम 6 बजे ब्रेक लग जाएगा. जिले की पांच नगर पालिकाओं सूरतगढ़, रायसिंहनगर, श्रीविजयनगर, अनूपगढ़ और घड़साना में 9 सितंबर को मतदान होना है. प्रचार अवधि खत्म होने के बाद रैली, रोड शो और नुक्कड़ सभाओं के आयोजन पर रोक रहेगी. इसके साथ ही ध्वनि विस्तारक यंत्रों के जरिए प्रचार भी नहीं किया जा सकेगा. हालांकि प्रत्याशियों को घर-घर जाकर मतदाताओं से जनसंपर्क करने की अनुमति रहेगी. प्रशासन ने प्रचार का समय समाप्त होने के साथ ही निगरानी व्यवस्था बढ़ाने की तैयारी की है. चुनाव प्रचार के अंतिम घंटों में प्रत्याशी और राजनीतिक दल मतदाताओं को साधने के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं. मतदान को देखते हुए प्रशासन भी आचार संहिता के पालन पर नजर रखेगा.

September 7, 202607:25 IST

दौसा निकाय चुनाव: पुलिस का फ्लैग मार्च, भयमुक्त मतदान का भरोसा

निकाय चुनाव 2026 को लेकर दौसा में पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं. रविवार रात शहर में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकालकर कानून-व्यवस्था और शांतिपूर्ण मतदान का संदेश दिया. डीएसपी कपिल गुप्ता और कोतवाल भगवान सहाय शर्मा के नेतृत्व में निकाले गए फ्लैग मार्च में राजस्थान पुलिस के साथ बड़ी संख्या में RAC और QRT का जाब्ता मौजूद रहा. पुलिस बल ने शहर के प्रमुख इलाकों में मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने आमजन से बिना किसी डर के मतदान करने की अपील की. प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि निकाय चुनाव में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है. पुलिस की इस कार्रवाई को चुनाव के दौरान असामाजिक तत्वों पर नजर रखने और मतदाताओं में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है.

September 7, 202607:24 IST

अलवर निकाय चुनाव: CM भजनलाल आज करेंगे रोड शो, कर्यकर्ताओं में भरेंगे जोश

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज अलवर दौरे पर रहेंगे. मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे और उनका हेलीकॉप्टर केंद्रीय विद्यालय में उतरेगा. इसके बाद सुबह करीब 11 बजे वे पुराने कटला स्थित जगन्नाथ मंदिर से रोड शो की शुरुआत करेंगे. रोड शो में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, वन मंत्री संजय शर्मा सहित भाजपा के कई नेता मौजूद रहेंगे. करीब एक घंटे का रोड शो शहर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ मन्नी का बढ़ पहुंचेगा. मुख्यमंत्री के दौरे और रोड शो को सफल बनाने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है. इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर करीब 12:30 बजे अंबेडकर नगर स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे, जहां पार्टी की कोर कमेटी और प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे. बैठक में नगर निकाय चुनाव की रणनीति, संगठन की स्थिति और चुनावी तैयारियों की समीक्षा होगी. मुख्यमंत्री पदाधिकारियों से फीडबैक लेने के बाद हेलीकॉप्टर से भरतपुर रवाना होंगे.

September 7, 202606:27 IST

अलवर में CM भजनलाल का रोड शो, BJP ने झोंकी पूरी ताकत

अलवर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 7 सितंबर को अलवर दौरे पर रहेंगे. मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से अलवर पहुंचेंगे और उनका हेलीकॉप्टर केंद्रीय विद्यालय परिसर में उतरेगा. इसके बाद सुबह करीब 11 बजे मुख्यमंत्री जगन्नाथ मंदिर से रोड शो की शुरुआत करेंगे. रोड शो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए मन्नी का बड़ तक पहुंचेगा. करीब एक घंटे के इस रोड शो को लेकर भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है. पार्टी कार्यकर्ताओं और नगर निकाय चुनाव के प्रत्याशियों को बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई है. रोड शो के बाद मुख्यमंत्री करीब 12:30 बजे अंबेडकर नगर स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे. यहां वे पार्टी की कोर कमेटी और प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर नगर निकाय चुनाव की तैयारियों पर चर्चा करेंगे.

September 7, 202606:27 IST

नाथद्वारा में BJP को झटका, प्रत्याशी ने कांग्रेस को दिया समर्थन

नाथद्वारा के वार्ड 23 में भाजपा उम्मीदवार को लेकर चल रहा सियासी विवाद अब नया मोड़ ले चुका है. भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रजापत ने कांग्रेस उम्मीदवार अजय गुर्जर को सहयोग करने का ऐलान किया है. इससे पहले उपखंड कार्यालय के बाहर भाजपा और कांग्रेस नेताओं के आमने-सामने आने के बाद हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ था. दिनेश प्रजापत का कहना है कि भाजपा की ओर से पांच फॉर्म भरे गए थे और उन्होंने केवल हस्ताक्षर किए थे. उन्होंने कहा कि जब उन पर पाबंदी लगाई गई तो उन्होंने चुनाव नहीं लड़ने की बात कही थी. वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष जगदीश पालीवाल ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि भाजपा उम्मीदवार को बरगलाकर और प्रलोभन देकर समर्थन के लिए तैयार किया गया. भाजपा ने पूरे घटनाक्रम को लोकतंत्र की हत्या बताया है.

September 7, 202606:27 IST

धौलपुर निकाय चुनाव: पुलिस अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च

धौलपुर में निकाय चुनाव को लेकर धौलपुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है. जिले में 9 और 11 सितंबर को सात नगर निकायों के लिए मतदान होना है. शांतिपूर्ण और भयमुक्त मतदान कराने के लिए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. मुख्य बाजारों से लेकर गली-मोहल्लों तक पुलिस टीमों ने फ्लैग मार्च किया. संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाई गई है. पुलिस जवानों ने पैदल और वाहनों से रूट डॉमिनेशन किया. इसके साथ ही विभिन्न मतदान केंद्रों का भौतिक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया. पुलिस अधिकारियों ने बूथों के प्रवेश और निकास मार्ग, भीड़ नियंत्रण तथा आसपास की स्थिति की समीक्षा की. चुनाव के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकने और मतदाताओं में सुरक्षा का भरोसा कायम रखने के लिए पुलिस लगातार क्षेत्र में निगरानी कर रही है.

September 7, 202606:26 IST

बाड़मेर में मदन राठौड़ ने भरी हुंकार, BJP को जिताने की अपील

बाड़मेर में नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने बाड़मेर में चुनावी अभियान तेज कर दिया है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने बाड़मेर पहुंचकर कार्यकर्ताओं और पार्टी प्रत्याशियों को संबोधित किया. उन्होंने विकास के मुद्दे पर भाजपा को जिताने का आह्वान किया. इस दौरान उन्होंने सभी प्रत्याशियों के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति पर भी चर्चा की. कार्यक्रम में मंत्री केके विश्नोई, विधायक डॉ. प्रियंका चौधरी, आदूराम मेघवाल, सीआर चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष अनंतराम विश्नोई, पूर्व मंत्री एवं किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कैलाश चौधरी समेत कई नेता मौजूद रहे. मदन राठौड़ ने अपने संबोधन के दौरान विपक्ष पर भी निशाना साधा. चुनावी मैदान में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के साथ भाजपा नेतृत्व ने स्थानीय निकायों में जीत हासिल करने का लक्ष्य रखा है.

September 7, 202606:26 IST

राजसमंद में AAP का एक्शन, प्रत्याशी को 6 साल के लिए निकाला

राजसमंद में नगर निकाय चुनाव के बीच आम आदमी पार्टी ने अपने प्रत्याशी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. राजसमंद के वार्ड 22 से आप प्रत्याशी अमित वर्मा को पार्टी ने छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है. बताया गया कि अमित वर्मा ने एक वीडियो जारी कर भाजपा प्रत्याशी को सहयोग करने की बात कही थी. इसके बाद पार्टी ने उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की. आप के राजस्थान संगठन महासचिव विश्वेंद्र सिंह की ओर से निष्कासन का पत्र जारी किया गया है. पार्टी के इस फैसले के बाद स्थानीय चुनावी समीकरणों में हलचल बढ़ गई है. नगर निकाय चुनाव के बीच प्रत्याशी द्वारा प्रतिद्वंद्वी दल के उम्मीदवार को समर्थन देने की घोषणा को पार्टी ने गंभीरता से लिया. इसी के चलते अमित वर्मा के खिलाफ छह साल का निष्कासन आदेश जारी किया गया.

September 7, 202606:26 IST

धौलपुर में निकाय चुनाव के दिन रहेगा सार्वजनिक अवकाश

धौलपुर में नगर निकाय चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने मतदान वाले क्षेत्रों में अवकाश घोषित किया है. जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीनिधि बीटी के अनुसार 9 सितंबर को प्रथम चरण के मतदान वाले क्षेत्रों में अवकाश रहेगा. इस चरण में धौलपुर नगर परिषद के 60, राजाखेड़ा के 35, मनिया के 20 और सैपऊ के 20 वार्डों में मतदान होगा. यानी पहले चरण में जिले के कुल 135 वार्डों में मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. दूसरे चरण में 11 सितंबर को मतदान होगा, जिसमें बसेड़ी के 25, बाड़ी के 45 और सरमथुरा के 25 वार्ड शामिल हैं. दूसरे चरण में कुल 95 वार्डों में वोट डाले जाएंगे. प्रशासन ने कहा कि मतदान अवकाश का उद्देश्य अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचने का अवसर देना है.

September 7, 202606:25 IST

धौलपुर निकाय चुनाव: मतदान से पहले शराबबंदी लागू

धौलपुर में नगर निकाय चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने शराबबंदी के आदेश जारी किए हैं. जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीनिधि बीटी के निर्देश के अनुसार पहले चरण के मतदान के लिए 7 सितंबर शाम 6 बजे से 9 सितंबर शाम 6 बजे तक सूखा दिवस रहेगा. दूसरे चरण के मतदान को देखते हुए 9 सितंबर शाम 6 बजे से 11 सितंबर शाम 6 बजे तक शराब की बिक्री पर रोक रहेगी. इसके अलावा 14 सितंबर को मतगणना के दिन भी सूखा दिवस घोषित किया गया है. प्रशासन ने चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष बनाए रखने के लिए यह फैसला लिया है. आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को आदेश की सख्ती से पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj