Rajasthan

करंट की चपेट में आया 15 वर्षीय शिवम, मौत

Last Updated:September 07, 2026, 19:07 IST

Jhunjhunu News: चिड़ावा के नजदीकी बामनवास गांव में दर्दनाक हादसा सामने आया है, खेतों की ओर जाते समय 15 वर्षीय शिवम करंट प्रवाहित तारबंदी की चपेट में आ गया. गंभीर रूप से झुलसे शिवम को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया,हादसे के बाद गांव में शोक की लहर है.खेत की तारबंदी बनी काल, करंट लगने से झुंझुनूं में 15 वर्षीय लड़के की मौतZoom

झुंझुनूं. चिड़ावा क्षेत्र के नजदीकी बामनवास गांव में सोमवार को करंट की चपेट में आने से 15 वर्षीय बालक की मौत हो गई. हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बालक खेतों की ओर जा रहा था, इसी दौरान वह खेतों के आसपास लगी करंट प्रवाहित तारबंदी के संपर्क में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया. जानकारी के मुताबिक, हादसे के बाद बालक मौके पर ही अचेत हो गया. परिजनों को घटना की जानकारी मिलने पर वे उसे तत्काल उपचार के लिए चिड़ावा उपजिला अस्पताल लेकर पहुंचे. अस्पताल में चिकित्सकों ने बालक की जांच की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

ननिहाल आया हुआ था शिवम

मृतक बालक की पहचान शिवम (15) के रूप में हुई है, बताया जा रहा है कि शिवम बामनवास गांव में अपने ननिहाल आया हुआ था. सोमवार को वह खेतों की ओर जा रहा था, इसी दौरान वह तारबंदी के संपर्क में आ गया. तारबंदी में करंट प्रवाहित होने के कारण वह इसकी चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया.

पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर जुटाई जानकारी

घटना की सूचना मिलने के बाद चिड़ावा पुलिस भी उपजिला अस्पताल पहुंची, पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली तथा हादसे के कारणों को लेकर आवश्यक जानकारी जुटाई. पुलिस मामले की जांच कर रही है. प्रारंभिक तौर पर करंट प्रवाहित तारबंदी के संपर्क में आने को हादसे का कारण माना जा रहा है. 15 वर्षीय शिवम की अचानक हुई मौत की खबर से बामनवास गांव में शोक की लहर दौड़ गई. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, ग्रामीणों ने घटना पर दुख जताते हुए खेतों के आसपास लगी तारबंदी और उसमें करंट प्रवाहित होने की परिस्थितियों की जांच की मांग की है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है.

About the AuthorMonali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ेंLocation :

Jhunjhunu,Rajasthan

First Published :

September 07, 2026, 19:07 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj