झुंझुनूं नगर निकाय चुनाव में नकदी का खेल, नासिक से आई इनोवा कार से मिले 7.70 लाख, चालक से पूछताछ जारी

झुंझुनूं. राजस्थान में नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस की निगरानी और नाकाबंदी लगातार जारी है. इसी कड़ी में झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक इनोवा कार से 7 लाख 70 हजार 400 रुपये की नकदी बरामद कर जब्त की है. पुलिस ने भैरूघाट पर नाकाबंदी के दौरान महाराष्ट्र नंबर की सफेद रंग की इनोवा कार को रोककर तलाशी ली थी. तलाशी के दौरान कार से बड़ी मात्रा में नकदी मिलने पर पुलिस ने नोटों की गिनती कराई, जिसमें कुल 7,70,400 रुपये पाए गए. बरामद रकम में 500, 200 और 100 रुपये के नोट शामिल हैं.
उदयपुरवाटी थानाधिकारी रामपाल मीणा ने बताया कि कार चालक से नकदी के स्रोत और उसके संबंध में पूछताछ की गई, लेकिन वह कोई संतोषजनक जवाब या वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका. इसके बाद पुलिस ने पूरी राशि को संदिग्ध मानते हुए जब्त कर लिया. पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि महाराष्ट्र नंबर की कार में चुनाव के दौरान वितरण के लिए संदिग्ध नकदी लाई जा सकती है. सूचना के आधार पर नाकाबंदी कर कार्रवाई की गई. अब पुलिस नकदी के स्रोत और इसके संभावित इस्तेमाल की जांच कर रही है.
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की नाकाबंदी
उन्होंने बताया कि पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि महाराष्ट्र नंबर की एक इनोवा कार में चुनाव के दौरान बांटने के लिए संदिग्ध नकदी लाई जा सकती है. सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने भैरूघाट पर नाकाबंदी की और आने-जाने वाले वाहनों की जांच शुरू की. इसी दौरान महाराष्ट्र नंबर की सफेद रंग की इनोवा कार पुलिस के रडार पर आई. पुलिस टीम ने कार को रुकवाकर चालक से पूछताछ की और इसके बाद वाहन की तलाशी ली. तलाशी में नकदी मिलने पर पुलिस ने मौके पर ही नोटों की गिनती कराई.
कार से मिले 7 लाख 70 हजार 400 रुपये
उन्हाेंने बताया कि कार से कुल 7,70,400 रुपये की नकदी बरामद हुई. इसमें 500, 200 और 100 रुपये के नोट शामिल थे. इतनी बड़ी रकम मिलने के बाद पुलिस ने चालक से नकदी के संबंध में जानकारी मांगी. पुलिस के अनुसार चालक रकम के संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका और न ही उसके पास नकदी को लेकर कोई वैध दस्तावेज मिले. इसके बाद पुलिस ने चुनाव के दौरान नकदी के संभावित इस्तेमाल की आशंका को देखते हुए पूरी राशि जब्त कर ली. पुलिस अब बरामद रकम के स्रोत की जांच कर रही है.
नासिक से आने की बात बताई
पुलिस ने कार चालक की पहचान सीताराम पुत्र महावीर प्रसाद सैनी के रूप में की है. वह उदयपुरवाटी के वार्ड नंबर 13 का निवासी बताया गया है. पूछताछ के दौरान चालक ने पुलिस को बताया कि वह महाराष्ट्र के नासिक से आया है. हालांकि नकदी के संबंध में पुलिस को कोई संतोषजनक स्पष्टीकरण या दस्तावेज नहीं दिए जा सके.
चुनाव में नकदी के इस्तेमाल पर पुलिस की नजर
थानाधिकारी रामपाल मीणा ने बताया कि नगर निकाय चुनाव के दौरान मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए नकदी के संभावित इस्तेमाल को रोकने के लिए पुलिस और प्रशासन की ओर से लगातार निगरानी की जा रही है. इसी के तहत विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी और वाहनों की जांच की जा रही है. उदयपुरवाटी में हुई इस कार्रवाई के बाद पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद रकम कहां से आई और इसे किस उद्देश्य से ले जाया जा रहा था. जब्त नकदी के स्रोत और उसके इस्तेमाल को लेकर जो भी जांच में सामने आएगा उसके नियमानुसार आगे की कार्रवाई जाएगी.



