Rajasthan

निकाय चुनाव के बीच आमेर में गाइड मनीष सोनी की हत्या, तनाव फैला तो पुलिस आई हाई अलर्ट मोड पर

Last Updated:September 08, 2026, 12:20 IST

Amer Jaipur News : जयपुर से सटे आमेर में चाकू के हमले से घायल हुए गाइड मनीष सोनी की सवाई मानसिंह अस्पताल में इलाज के दौरान आज सुबह मौत हो गई है. उसके बाद स्थानीय लोग तथा व्यापारी आक्रोशित हो गए. उन्होंने बाजार बंद करवा दिए हैं. तनाव के हालात को देखते हुए पूरे इलाके में भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है. पुलिस प्रशासन के आलाधिकारी पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं और शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है.Jaipur News : निकाय चुनाव के बीच आमेर में गाइड मनीष सोनी की हत्या, तनाव फैलाZoomआमेर में सोमवार को मनीष सोनी पर हमले के बाद से ही माहौल में तल्खी बनी हुई है.

हीरालाल सैन.

जयपुर. राजधानी जयपुर में निकाय चुनाव के बीच बड़ा बवाल हो गया है. जयपुर के आमेर में सोमवार को मावठा सरोवर के पास पर्यटकों को लेकर हुए विवाद के दौरान चाकूबाजी में घायल हुए गाइड मनीष सोनी की आज मौत हो गई. मनीष की मौत की खबर फैलते ही आमेर में तनाव फैल गया और बाजार बंद हो गए. हालात को देखते हुए इलाके का पूरा पुलिस अमला अलर्ट मोड पर आ गया है. मनीष की मौत से आक्रोशित हुए लोगों ने धरना शुरू कर दिया है. उसके बाद आमेर महल में हाथी सवारी बंद कर दी गई है. पर्यटकों की आवाजाही भी बंद हो गई है. आक्रोशित भीड़ ने आमेर महल जाने वाले रास्ते को रोक दिया है. इलाके में भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है.

पुलिस के अनुसार पर्यटकों को लेकर हुए विवाद में गाइड मनीष सोनी पर सोमवार को जीप चालक आजम खान ने चाकू से हमला कर दिया था. हमले में मनीष सोनी गंभीर रूप से घायल हो गया था. इस पर वहां मौजूद लोगों ने घायल को मनीष एम्बुलेंस की मदद से आमेर अस्पताल पहुंचाया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद मनीष की गंभीर हालत को देखते हुए उसे एसएमएस अस्पताल जयपुर रेफर कर दिया गया था. एसएमएस अस्पताल में उसका उपचार चल रहा था. लेकिन मंगलवार को सुबह मनीष ने दम तोड़ दिया.

कल ही बिगड़ना शुरू हो गया था माहौलसोमवार को घटना के बाद भी आमेर में तनाव की स्थिति बन गई थी. घटना के विरोध में बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए और आमेर के मुख्य बाजार के व्यापारियों ने दुकानें बंद करवा दी थी. उसके बाद सूचना पर आमेर थाना प्रभारी राजेंद्र गोदारा पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों से समझाइश कर स्थिति को शांत कराया. इसके बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग आमेर थाने पहुंचे और अपनी मांगें पुलिस के सामने रखी.

पुलिस ने आरोपी जीप चालक को कल ही ले लिया था हिरासत मेंहिंदू संगठन से जुड़े सुनील सिंह शेखावत भी थाने पहुंचे और पुलिस अधिकारियों से बातचीत की. थानाप्रभारी राजेंद्र गोदारा ने लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों के संबंध में उच्च अधिकारियों से बातचीत की जाएगी और आरोपी के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी. बाद में पुलिस ने आरोपी जीप चालक आजम खान को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी. पुलिस घटना के कारणों और पूरे विवाद की जांच कर रही है.

मनीष सोनी को कथित तौर पर धमकी दी गई थीस्थानीय लोगों के अनुसार आरोपी की ओर से घटना से तीन-चार दिन पहले भी मनीष सोनी को कथित तौर पर धमकी दी गई थी. पीड़ित की ओर से इस संबंध में आमेर थाने में लिखित शिकायत दिए जाने की बात भी सामने आई है. स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि शिकायत पर समय रहते कार्रवाई नहीं की गई. उनका कहना है कि यदि शिकायत पर कार्रवाई होती तो सोमवार की घटना को रोका जा सकता था. स्थानीय लोगों ने पूर्व शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने के मामले में जांच और जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

लोगों ने पुलिस प्रशासन के सामने यह रखी थी मांगेंलोगों ने नशे की हालत में जीप चलाने वाले चालकों के खिलाफ सख्ती, पर्यटकों और स्थानीय लोगों से अभद्रता या मारपीट करने वालों पर भी कार्रवाई की मांग की थी. लोगों का कहना था कि आपराधिक प्रवृत्ति वाले लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जाए. आमेर क्षेत्र में नशीले पदार्थों की बिक्री और तस्करी पर रोक लगाई जाए. पर्यटकों को परेशान करने अथवा उनकी गाड़ियों को अनधिकृत रूप से रोकने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए. लोगों का कहना था कि आमेर में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए. इसके साथ ही आरोपी की सार्वजनिक ‘पुलिस परेड’ कराई जाए. अब मनीष की मौत के बाद यह मामला और तूल पकड़ गया है.

About the Authorसंदीप राठौड़

संदीप राठौड़ वर्तमान में न्यूज18 इंडिया में क्लस्टर हेड राजस्थान (डिजिटल) पद पर कार्यरत हैं। राजनीति, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग में रूचि रखने वाले संदीप को पत्रकारिता का ढाई दशक से ज्यादा का अनुभव…

और पढ़ेंLocation :

Jaipur,Jaipur,Rajasthan

First Published :

September 08, 2026, 12:20 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj