Rajasthan

क्लास दसवीं के दो छात्रों के बीच मारपीट, सिर पर बोतल लगने से एक छात्र घायल

Last Updated:September 08, 2026, 17:30 IST

Jaipur MPS School Case: जयपुर के एमपीएस स्कूल में कक्षा 10 के दो छात्रों के बीच मारपीट से हड़कंप मच गया. विवाद के दौरान एक छात्र ने पानी की बोतल से दूसरे के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई. घायल छात्र को तुरंत एसएमएस ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है.MPS स्कूल में मारपीट, गंभीर चोट के बाद छात्र SMS ट्रॉमा सेंटर में भर्तीZoomजयपुर के एमपीएस स्कूल में दो छात्रों के बीच मारपीट

जयपुर. एमपीएस स्कूल में मंगलवार को कक्षा 10 के दो छात्रों के बीच हुई मारपीट के बाद हड़कंप मच गया. विवाद के दौरान एक छात्र के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई. बताया जा रहा है कि झगड़े के दौरान दूसरे छात्र ने पानी की बोतल से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे छात्र घायल हो गया. घटना के बाद स्कूल प्रशासन ने तत्काल घायल छात्र को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया.

घायल छात्र को गंभीर चोट के चलते एसएमएस ट्रॉमा सेंटर लाया गया, जहां चिकित्सकों की टीम उसका उपचार और जांच कर रही है. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक छात्र के सिर और चेहरे पर चोट आई है. हालांकि अस्पताल पहुंचने के बाद छात्र होश में बताया जा रहा है. चिकित्सकों द्वारा उसकी स्थिति का लगातार आकलन किया जा रहा है.

स्कूल प्रशासन ने तुरंत उठाया कदम

घटना की जानकारी मिलते ही स्कूल प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए घायल छात्र को अस्पताल पहुंचाया. साथ ही छात्र के परिजनों को भी घटना की सूचना दी गई. परिजन अस्पताल पहुंचे और चिकित्सकों से छात्र की स्थिति की जानकारी ली. स्कूल प्रशासन की ओर से घटना को लेकर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की बात सामने आई है. दोनों छात्रों के बीच किस बात को लेकर विवाद शुरू हुआ और मामला मारपीट तक कैसे पहुंचा, इसकी वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है. स्कूल प्रशासन मामले की जानकारी जुटाने में लगा है. माना जा रहा है कि छात्रों और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ के बाद विवाद की वास्तविक वजह सामने आ सकती है.

घटना के बाद स्कूल में मचा हड़कंप

स्कूल परिसर में दो छात्रों के बीच हुई मारपीट और एक छात्र के घायल होने की घटना के बाद अन्य छात्रों और शिक्षकों में भी चिंता का माहौल है. पानी की बोतल से सिर पर वार किए जाने की बात सामने आने के बाद घटना को लेकर गंभीरता और बढ़ गई है. फिलहाल घायल छात्र का अस्पताल में उपचार जारी है और उसकी मेडिकल जांच के बाद ही चोट की गंभीरता को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी.

About the Authorमोनाली पाल

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ेंLocation :

Jaipur,Rajasthan

First Published :

September 08, 2026, 17:20 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj