अफगानिस्तान सीरीज से पहले BCCI की मास्टरस्ट्रोक डील, 130 करोड़ में बिके घरेलू क्रिकेट के पार्टनरशिप राइट्स

Last Updated:September 08, 2026, 23:18 IST
Indian Cricket: बीसीसीआई ने बड़ा सौदा किया है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने कैंपा, एसबीआई लाइफ और चैटजीपीटी को एसोसिएट पार्टनर बनाते कुल 130 करोड़ रुपये से ज्यादा का करार किया है. इससे बीसीसीआई के कमर्शियल पोर्टफोलियो को भी बड़ा फायदा मिला है.बीसीसीआई ने की 130 करोड़ से ज्यादा की डील.
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने भारत के घरेलू क्रिकेट के लिए कैंपा, एसबीआई लाइफ और चैटजीपीटी को एसोसिएट पार्टनर बनाते हुए बताया कि तीनों कंपनियों के साथ दो सत्रों के लिए हुए 130 करोड़ रुपये से ज्यादा का करार किया है. यह रकम पिछले चक्र की तुलना में करीब 44 प्रतिशत अधिक है. इन साझेदारियों के साथ बीसीसीआई ने अपने वाणिज्यिक पोर्टफोलियो का और विस्तार किया है.
पेय पदार्थ, बीमा और एआई तकनीक से जुड़े प्रमुख ब्रांड अब भारतीय क्रिकेट से जुड़ेंगे. इससे इन कंपनियों को क्रिकेट प्रशंसकों के साथ जुड़ने और अपने ब्रांड की पहुंच बढ़ाने के नए अवसर मिलेंगे. बीसीसीआई ने कहा कि ये साझेदारियां इस बात को दर्शाती हैं कि भारतीय क्रिकेट कारोबार के लिए एक प्रभावी मंच है, जहां कंपनियां अपनी दृश्यता बढ़ाने के साथ बड़े और जुनूनी प्रशंसक वर्ग तक पहुंच बना सकती हैं.
यह साझेदारी भारत की आगामी घरेलू सीरीज में वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबलों से शुरू होगी और मार्च 2028 तक चलेगी. इस दौरान भारत में होने वाले सभी घरेलू अंतरराष्ट्रीय मुकाबले इसके दायरे में होंगे. बीसीसीआई अध्यक्ष मिथुन मन्हास ने कहा, ‘कैंपा, एसबीआई लाइफ और चैटजीपीटी के साथ साझेदारी भारतीय क्रिकेट के मजबूत पारिस्थितिकी तंत्र की बड़ी पुष्टि है.’
🚨 𝗡𝗘𝗪𝗦 🚨
BCCI announces Campa, SBI Life and ChatGPT as Associate Partners for India Home Cricket.
The three new partnerships have a combined deal value of over ₹130 crore, representing a 44% increase over the previous cycle, underscoring the strong appeal and growing… pic.twitter.com/GxBeCrGGaB



