Health

Women Fitness Tips: पीरियड्स में जिम जाना सही या गलत? ट्रेनर ने बताया किन एक्सरसाइज से मिलेगा फायदा

Last Updated:September 08, 2026, 17:04 IST

गाजियाबाद: पीरियड्स शुरू होते ही कई महिलाएं और लड़कियां जिम और एक्सरसाइज से दूरी बना लेती हैं. लेकिन अगर शरीर सामान्य महसूस कर रहा है, तो इन दिनों हल्की से मध्यम एक्सरसाइज की जा सकती है. ट्रेनर से जानिए पीरियड्स के दौरान किस तरह का वर्कआउट सुरक्षित और बेहतर विकल्प हो सकता है.

गाजियाबाद: पीरियड्स शुरू होते ही कई महिलाएं और लड़कियां जिम जाना बंद कर देती हैं. उन्हें लगता है कि इन दिनों एक्सरसाइज करने से कमजोरी या दर्द बढ़ सकता है. हालांकि, अगर शरीर सामान्य महसूस कर रहा है तो पीरियड्स के दौरान भी हल्की से मध्यम एक्सरसाइज की जा सकती है. बस इन दिनों शरीर की क्षमता के अनुसार वर्कआउट करना जरूरी है. खासकर पीरियड्स के पहले और दूसरे दिन क्रैंप, कमजोरी या सुस्ती महसूस होने पर शरीर के संकेतों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

गाजियाबाद के TRAP GOD ARENA जिम की ट्रेनर मिलन चपराना ने लोकल 18 को बताया कि पीरियड्स के दौरान जिम पूरी तरह बंद करने की जरूरत नहीं होती. अगर शरीर सामान्य महसूस कर रहा है तो करीब 20 से 30 मिनट का हल्का से मध्यम वर्कआउट किया जा सकता है. इस दौरान वॉकिंग, स्ट्रेचिंग और हल्की वेट एक्सरसाइज की जा सकती हैं. हालांकि, अगर दर्द, चक्कर या ज्यादा कमजोरी महसूस हो रही हो तो एक्सरसाइज से बचना बेहतर है.

ट्रेनर के मुताबिक, पीरियड्स के दौरान हैवी वेट लिफ्टिंग और बहुत ज्यादा हाई इंटेंसिटी वर्कआउट करने से बचना चाहिए. सामान्य दिनों की तुलना में वर्कआउट की तीव्रता कम रखी जा सकती है. अगर कोई महिला नियमित रूप से वेट ट्रेनिंग करती है और शरीर सामान्य महसूस कर रहा है तो अपनी सामान्य क्षमता के करीब 60 से 70 प्रतिशत वजन के साथ एक्सरसाइज करने का विकल्प रखा जा सकता है. चेस्ट, बाइसेप्स और ट्राइसेप्स जैसी अपर बॉडी एक्सरसाइज की जा सकती हैं. वहीं, अगर लोअर बॉडी की एक्सरसाइज करने में दर्द या असहजता महसूस हो तो उसे कुछ दिनों के लिए टाला जा सकता है.

Add as Preferred Source on Google

पीरियड्स के दौरान सिर्फ एक्सरसाइज ही नहीं, बल्कि खानपान पर भी ध्यान देना जरूरी है. ट्रेनर मिलन चपराना के अनुसार, डाइट में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर और अच्छे फैट को शामिल करना चाहिए. घर का बना पौष्टिक भोजन लेना बेहतर रहता है, जबकि ज्यादा तला-भुना खाना और जंक फूड कम करना चाहिए. इन दिनों शरीर को पर्याप्त पानी देना भी जरूरी है. ट्रेनर ने करीब 3 से 4 लीटर पानी लेने की बात कही, हालांकि पानी की जरूरत हर व्यक्ति की शारीरिक स्थिति, मौसम और दिनचर्या के अनुसार अलग हो सकती है. कमजोरी महसूस होने पर पर्याप्त आराम और नींद लेना भी जरूरी है.

ट्रेनर ने जिम में इस्तेमाल होने वाले स्टेरॉयड को लेकर भी सावधानी बरतने की सलाह दी. उनका कहना है कि स्टेरॉयड का इस्तेमाल पीरियड्स के दौरान ही नहीं, बल्कि सामान्य दिनों में भी बिना चिकित्सकीय सलाह नहीं करना चाहिए. जरूरत के अनुसार प्रोटीन को संतुलित डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है.

पीरियड्स के दौरान हर महिला का अनुभव अलग हो सकता है. इसलिए एक्सरसाइज हमेशा शरीर की क्षमता और उस समय महसूस हो रहे लक्षणों के अनुसार करनी चाहिए. अगर ज्यादा दर्द, चक्कर, असामान्य कमजोरी या अन्य परेशानी हो तो वर्कआउट रोककर आराम करें और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह लें.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

September 08, 2026, 17:04 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj