सूरजमुखी के छोटे बीज, दिल, पाचन और रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए फायदेमंद, आयुष विशेषज्ञ से जानें सेवन का सही तरीका

Last Updated:September 09, 2026, 11:41 IST
Rae Bareli News: सूरजमुखी के बीज प्रोटीन, फाइबर, हेल्दी फैट और विटामिन ई से भरपूर होते हैं. डॉ. स्मिता श्रीवास्तव के अनुसार, ये दिल की सेहत, पाचन और रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए फायदेमंद हैं. सूरजमुखी के बीजों में असंतृप्त वसा यानी हेल्दी फैट पाया जाता है. संतुलित डाइट के साथ इनका सेवन हृदय स्वास्थ्य को सपोर्ट करने में मदद कर सकता है. इसके अलावा इनमें मौजूद मैग्नीशियम शरीर की कई महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं में भूमिका निभाता है. इन बीजों में मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को बेहतर बनाए रखने में मदद कर सकता है. फाइबर युक्त चीजों को डाइट में शामिल करने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस हो सकता है.
रायबरेली: छोटे-छोटे सूरजमुखी के बीज देखने में भले ही साधारण लगते हों, लेकिन इनमें सेहत का खजाना छिपा होता है. प्रोटीन, फाइबर, हेल्दी फैट, विटामिन ई, मैग्नीशियम और कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर ये बीज शरीर को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते है. इन्हें सही मात्रा और सही तरीके से डाइट में शामिल किया जाए तो यह दिल की सेहत से लेकर पाचन और रोग प्रतिरोधक क्षमता तक के लिए फायदेमंद हो सकते है.
पोषक तत्वों से भरपूर हैं सूरजमुखी के बीज
रायबरेली जिले के राजकीय आयुष चिकित्सालय शिवगढ़ की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ स्मिता श्रीवास्तव (बीएएमएस लखनऊ विश्वविद्यालय)लोकल 18 से बात करते हुए बताती हैं कि बीजों को संतुलित आहार का हिस्सा बनाना शरीर के लिए फायदेमंद हो सकता है. सूरजमुखी के बीजों में हेल्दी फैट, प्रोटीन और फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है. इनमें मौजूद विटामिन ई एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है और शरीर की कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाने में मदद करता है.
दिल की सेहत के लिए हो सकते हैं फायदेमंद
स्मिता श्रीवास्तव के मुताबिक सूरजमुखी के बीजों में असंतृप्त वसा यानी हेल्दी फैट पाया जाता है. संतुलित डाइट के साथ इनका सेवन हृदय स्वास्थ्य को सपोर्ट करने में मदद कर सकता है. इसके अलावा इनमें मौजूद मैग्नीशियम शरीर की कई महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं में भूमिका निभाता है. इन बीजों में मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को बेहतर बनाए रखने में मदद कर सकता है. फाइबर युक्त चीजों को डाइट में शामिल करने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस हो सकता है. जिससे बार-बार खाने की आदत को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है. हालांकि, जरूरत से ज्यादा सेवन करने पर पेट में असहजता हो सकती है.
सूरजमुखी के छिलके निकले हुए बीज कच्चे या बिना नमक के हल्का भूनकर खाए जा सकते है. इन्हें सलाद, दही, ओट्स या स्मूदी में मिलाकर भी डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है. बहुत ज्यादा नमक वाले या फ्लेवरयुक्त बीजों से बचना बेहतर माना जाता है.
About the AuthorRajneesh Kumar Yadav
Rajnish Kumar Yadav is a digital journalist and content publisher with over seven years of experience in print and digital media. He is currently working with Digital (Local18) as a Content Publisher, wh…
और पढ़ेंLocation :
Rae Bareli,Uttar Pradesh
First Published :
September 09, 2026, 11:41 IST



