Rajasthan

Ajmer News: दो घंटे की मेहनत और रेत से जीवंत हुए बाबा रामदेव, कलाकृति बनी आकर्षण का केंद्र

Last Updated:September 09, 2026, 11:48 IST

Ajmer News: अजमेर में बाबा रामदेव के मेले के बीच आस्था और कला का अनोखा संगम देखने को मिला. पुष्कर के अंतरराष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट अजय रावत ने मिट्टी और रेत से महज दो घंटे में बाबा रामदेव का आकर्षक स्वरूप तैयार किया. इस अनोखी कलाकृति को देखने श्रद्धालु रुक रहे हैं और हाथ जोड़कर अपनी मनोकामनाएं मांग रहे हैं.

अजमेर. लोक देवता बाबा रामदेव का मेला शुरू होते ही प्रदेशभर में आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है. कोई बाबा के दरबार में ध्वजा लेकर पहुंच रहा है तो कोई घोड़े के साथ रामदेवरा की यात्रा कर रहा है. इसी बीच अजमेर में बाबा रामदेव के प्रति अनोखी श्रद्धा देखने को मिली जहां पुष्कर के अंतरराष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट अजय रावत ने मिट्टी और रेत से बाबा रामदेव का बेहद आकर्षक स्वरूप तैयार किया है.

पुष्कर के गनाहेड़ा गांव के निवासी सैंड आर्टिस्ट अजय रावत ने करीब दो घंटे की मेहनत से मिट्टी और रेत को आकार देकर बाबा रामदेव की शानदार कलाकृति बनाई. कलाकार की बारीक कारीगरी और बाबा के स्वरूप को जीवंत तरीके से उकेरने की कला ने लोगों को हैरान कर दिया. कलाकृति को देखने के लिए लोग रुक रहे हैं और बाबा के प्रति अपनी आस्था भी प्रकट कर रहे हैं.

हाथ जोड़कर मांग रहे मनोकामनाबाबा रामदेव की रेत से बनी इस अनोखी प्रतिमा के सामने पहुंचने वाले श्रद्धालु हाथ जोड़कर नमन कर रहे हैं और अपनी मनोकामना मांग रहे हैं. कला और आस्था के इस संगम ने लोगों को खासा आकर्षित किया है. बाबा के मेले के दौरान तैयार की गई यह कलाकृति श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है.

रामदेवरा की ओर बढ़ रहा आस्था का कारवांइन दिनों बाबा रामदेव के दर्शन के लिए हर ओर से श्रद्धालुओं का कारवां रामदेवरा की तरफ बढ़ रहा है। कोई पैदल यात्रा कर रहा है तो कोई ध्वजा और अन्य धार्मिक प्रतीकों के साथ बाबा के दरबार पहुंचने की तैयारी में है. ऐसे में अजय रावत की यह सैंड आर्ट बाबा रामदेव के प्रति लोगों की गहरी आस्था और श्रद्धा को एक अनोखे रूप में प्रस्तुत कर रही है. बता दें कि अजय रावत पिछले 17 वर्षों से सैंड आर्ट के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इस दौरान उन्होंने सामाजिक जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण, जल बचाओ, बेटी बचाओ, स्वच्छता अभियान, राष्ट्रीय पर्वों और धार्मिक विषयों पर अनेक प्रभावशाली सैंड आर्ट कलाकृतियां बनाकर लोगों को जागरूक किया है.

About the Authorमोनाली पाल

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ेंLocation :

Ajmer,Rajasthan

First Published :

September 09, 2026, 11:48 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj