National

समंदर में फिर उठा बवंडर, बंगाल-बिहार में 60 KMPH वाला तूफान, दिल्‍ली-यूपी भी नहीं बचेंगे – imd weather today bay of Bengal new low pressure heavy rain

होमताजा खबरदेश

समंदर में नया बवंडर, बंगाल-बिहार में तूफानी मौसम, दिल्‍ली-यूपी भी नहीं बचेंगे

Last Updated:September 10, 2026, 06:48 IST

IMD Weather Today: मौसम विज्ञानियों का कहना है कि दशकों के बाद इस बार अल नीनो पूरी ताकत के साथ एक्टिव है और इसका दायरा लगातार फैल रहा है. प्रशांत महासागर में एक्टिव होने वाले अल नीनो के वैसे तो कई मौसमी प्रभाव होते हैं, लेकिन भारत में मानसून के प्रभावित होने से बारिश में आने वाली कमी सबसे गंभीर है. हालांकि, स्‍थानीय स्‍तर पर मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है, जिस वजह से अल नीनो का काला साया अभी अभी तक भारत पर नहीं पड़ा है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ओर से बंगाल की खाड़ी में एक और सिस्‍टम के एक्टिव होने की बात कही गई है. इसके प्रभाव से देश के पूर्वी हिस्‍सों के साथ ही मध्‍य भारत में भी तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है. बंगाल और ओडिशा के साथ ही बिहार, झारखंड तथा उत्‍तर प्रदेश में तूफानी हवा के साथ बारिश होने के आसार हैं.समंदर में नया बवंडर, बंगाल-बिहार में तूफानी मौसम, दिल्‍ली-यूपी भी नहीं बचेंगेZoomबंगाल की खाड़ी में एक और लो प्रेशर बनने से पूर्वोत्‍तर के राज्‍यों के साथ ही पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और उत्‍तर प्रदेश के कुछ हिस्‍सों में तूफानी हवा के साथ बारिश होने की संभावना है. (फाइल फोटो)

IMD Weather Today: बंगाल की खाड़ी में एक बार फिर से बवंडर उठने की संभावना प्रबल है. इसके चलते बोरिया-बिस्‍तर समेटने की तैयारी कर रहा मानसून के मजबूत होने के आसार हैं. नया लो प्रेशर एरिया डेवलप होने की वजह से नॉर्थईस्‍ट इंडिया के साथ ही पूर्वी और मध्‍य भारत में जोरदार बारिश होने की संभावना है. पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, झारखंड, मध्‍य प्रदेश, छत्‍तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश जैसे राज्‍यों में आने वाले दिनों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के साथ बारिश होने की प्रबल संभावना है. दिल्‍ली-एनसीआर में गुरुवार 10 सितंबर 2026 तक मौसम के गर्म और शुष्‍क बने रहने का पूर्वानुमान है. शुक्रवार से बारिश की वापसी हो सकती है और शनिवार को स्थितियां बरसात के बेहद अनुकूल होने के आसार हैं. वहीं, उत्‍तराखंड और हिमाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश होने का दौर फिलहाल जारी रहने की बात कही गई है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बंगाल की खाड़ी में उठने वाले नए बवंडर को देखते हुए मछुआरों को समंदर में जाने से सावधान किया है.

IMD के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. राजधानी दिल्ली में गुरुवार तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क और गर्म रहने का अनुमान है, लेकिन शुक्रवार से कई इलाकों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं. शनिवार को बारिश और तेज होने की संभावना है. मौसम में यह बदलाव दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी में भी देरी कर सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक, 10 सितंबर को उत्तर बंगाल की खाड़ी और आसपास के क्षेत्र में कम दबाव का क्षेत्र (Low Pressure Area) बनने की संभावना है, जिसका असर मध्य भारत के साथ पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों तक देखने को मिल सकता है.

आज का दिन बेहद अहम

मौसम विभाग के अनुसार, समुद्र तल पर मानसून ट्रफ का पश्चिमी सिरा अपनी सामान्य स्थिति से उत्तर की ओर है, जबकि इसका पूर्वी सिरा सामान्य स्थिति के आसपास बना हुआ है. उत्तर बंगाल की खाड़ी और उससे सटे बांग्लादेश के तटीय हिस्सों में निचले और मध्य क्षोभमंडल स्तर पर चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic CirCulation) मौजूद है. इसके प्रभाव से 10 सितंबर को उत्तर बंगाल की खाड़ी और आसपास के क्षेत्र में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है. इसके अलावा रायलसीमा से मन्नार की खाड़ी तक एक ट्रफ, सौराष्ट्र के आसपास और उत्तर हरियाणा के आसपास ऊपरी हवा में चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है. उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ की स्थिति भी बनी हुई है.

बिहार, झारखंड, बंगाल और ओडिशा में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का भी अंदेशा है. (फाइल फोटो)

दिल्ली-एनसीआर, यूपी, हरियाणा-पंजाब में मूसलाधार बारिश के आसार

IMD की मानें तो राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार तक मौसम गर्म और अपेक्षाकृत शुष्क रह सकता है. इसके बाद शुक्रवार से कई स्थानों पर बारिश शुरू होने और शनिवार को गतिविधि बढ़ने की संभावना है. 15 सितंबर तक दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. 14 और 15 सितंबर को दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और पंजाब में भारी बारिश की संभावना जताई गई है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में 10 सितंबर को गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है, जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 11 से 15 सितंबर के दौरान बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं. उत्तराखंड में 10 सितंबर और 15 सितंबर को बारिश की संभावना है, जबकि 11 से 14 सितंबर के दौरान कई स्थानों पर व्यापक बारिश हो सकती है. 10 से 13 सितंबर के बीच उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का भी अनुमान है. हिमाचल प्रदेश में 13 सितंबर तक छिटपुट बारिश और 14-15 सितंबर को व्यापक बारिश हो सकती है.

Weather Systems, Forecast and Warnings:

❖ The western end of monsoon trough is north of its normal position and eastern end is near its normal position at mean sea level.❖ An upper air cyclonic circulation lay over north Bay of Bengal & adjoining Bangladesh coast in lower &… pic.twitter.com/M6tfScPD8p

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj