Rajasthan

Exclusive: चन्नी की नाराजगी से कैप्टन की वापसी तक, सचिन पायलट ने बताया पंजाब कांग्रेस का पूरा चुनावी प्लान

कांग्रेस ने पंजाब की सत्ता में वापसी के लिए पुख्ता रणनीति तैयार कर ली है. पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने पार्टी की जीत का पूरा भरोसा जताया है. न्यूज18इंडिया को दिए एक खास इंटरव्यू में पायलट ने कई बड़े खुलासे किए. उन्होंने साफ किया कि कांग्रेस फिलहाल विपक्ष में है इसलिए बिना किसी सीएम चेहरे के चुनाव मैदान में उतरेगी. गुटबाजी की खबरों को उन्होंने सिर्फ असहमति करार दिया. सचिन पायलट ने भगवंत मान सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा, ‘आम आदमी पार्टी और ड्रग्स माफिया का बड़ा नेक्सस चल रहा है’. उनके मुताबिक जेलों से गैंग चल रहे हैं और सरेआम हत्याएं हो रही हैं. पायलट ने दावा किया कि चरणजीत सिंह चन्नी पूरी ताकत से पार्टी का प्रचार करेंगे. उन्होंने कैप्टन अमरिंदर सिंह की वापसी की चर्चाओं को भी सिरे से खारिज कर दिया.

आप इतने दावे कर रहे हैं क्या आप इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि आप सरकार बनाएंगे?

हम 100 फीसदी सरकार बनाने जा रहे हैं. पंजाब में विकल्प सिर्फ कांग्रेस है. पंजाब की जनता का पूर्ण विश्वास हासिल करेंगे.

क्या यह तय है कि सिर्फ राहुल गांधी के चेहरे पर ही चुनाव लड़ेंगे या मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करेंगे?

जब हम सरकार में होते हैं तब मुख्यमंत्री ही कैंपेन को लीड करते हैं लेकिन जब हम विपक्ष में होते हैं तो कोई एक चेहरा नहीं घोषित करते सामूहिक नेतृत्व में लड़ते हैं जब हमारी पार्टी को बहुमत मिल जाएगा तब हम तय करेंगे किसको क्या जिम्मेदारी दी जाएगी.

क्या आपकी चन्नी से कोई बात हुई है क्योंकि सबसे ज्यादा नाराज वही बताई जा रहे हैं.

चरणजीत चन्नी से मेरी बात हुई है उन्होंने स्पष्ट कहा है कि वह पार्टी का पूरी ताकत से प्रचार करेंगे,आम आदमी पार्टी की सरकार को एक्सपोज करेंगे.चन्नी ने कहा कि राहुल गांधी ने पहले दलित को यानी मुझको मुख्यमंत्री बनाया था हम पूरी ताकत से पार्टी को सत्ता में लाने की कोशिश करेंगे.

भूपेश बघेल स्पष्ट कहते थे कि अध्यक्ष बदलना गुड्डे गुड़ियों का खेल नहीं है क्या आप संगठन में कोई बदलाव चाहते हैं? *बदलाव होगा? प्रदेश अध्यक्ष बदले जाएंगे?*

देखिए फिलहाल हमारी टीम बेहद मजबूत है. हम जमीन पर जल्दी ही उतरेंगे ,काम शुरू करेंगे. टीम बन गई है. टीम का कोई एक चेहरा नहीं सबको साथ लेकर चलेंगे.

क्या आप इस बात से इनकार कर सकते हैं कि पार्टी में गुटबाजी है? वह तो साफ दिख रही है?

देखिए पार्टी में किसी का किसी से मतभेद है मुद्दों को लेकर या किसी बयान को लेकर तो मै समझता हूं कि इसको गुटबाजी नहीं कहेंगे बल्कि असहमति कहेंगे.

राहुल गांधी कब से चुनाव प्रचार में उतर रहे हैं? और आप पंजाब का दौरा कब करेंगे?

मैं राहुल गांधी से मिला प्रियंका गांधी से मिला.मैंने दोनों नेताओं से कहा कि पंजाब में प्रचार के लिए आपका समय चाहिए. राहुल गांधी ने कहा कि पूरा सहयोग करेंगे समय देंगे. मैं जब से प्रभारी बना बातचीत कर रहा हूं प्रदेश के नेताओं से हर रोज़. जल्दी ही राहुल गांधी का कार्यक्रम फाइनल हो जाएगा और आपके सामने खुलासा करूंगा कब आएंगे कैसे आएंगे. मैं भी जल्दी ही पंजाब जाकर के जमीन पर काम शुरू कर दूंगा. दिल्ली में मैं सभी नेताओं से मिल चुका सबका फीडबैक ले चुका.

आपका मुकाबला पंजाब में किस से है? शिरोमणि अकाली दल और बीजेपी के संभावित गठबंधन या आम आदमी पार्टी की सरकार से?

देखिए सरकार में आम आदमी पार्टी है और हम विपक्ष में है तो हमारा मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी की सरकार से है.

क्या कैप्टन अमरिंदर सिंह की वापसी को लेकर आपको कोई जानकारी है ?

कैप्टन अमरिंदर सिंह की वापसी को लेकर मुझसे कोई चर्चा नहीं हुई है, मेरी जानकारी में कोई बात नहीं हुई है.

आपके विरोध में दो बड़ी राजनीतिक ताकते हैं, क्या रणनीति है?

देखिए आम आदमी पार्टी टूट गई उनके सांसद पार्टी छोड़कर चले गए. शिरोमणि अकाली दल तो कई बार टूटी. लेकिन हमारी पार्टी पूरी तरह से एकजुट है इसलिए हम सत्ता में वापसी करेंगे. कांग्रेस एक सेकुलर स्टेट है यहां के लोग कांग्रेस में विश्वास व्यक्त करेंगे.

कांग्रेस को लोग क्यों चुनेंगे?

देखिए कांग्रेस ही थी जिसने खतरनाक दौर से पंजाब को निकाला. सरदार बेअंत सिंह ने अपनी शहादत दी. लोग कहते थे पंजाब देश के साथ नहीं रहेगा, चला जाएगा लेकिन कांग्रेस के नेताओं ने जन देकर पंजाब बचाया. कांग्रेस ने देश को एकजुट रखा. पंजाब के लोग जानते हैं कि ग्रीन रिवॉल्यूशन व्हाइट रिवॉल्यूशन पंजाब में कांग्रेस की सरकार ले आई पंजाब के लोग जानते हैं कौन सच बोल रहा है कौन झूठ बोल रहा है इसलिए लोग कांग्रेस को चुनेंगे.

पंजाब में सबसे बड़ा मुद्दा क्या है?

पंजाब में सबसे बड़ा मुद्दा ड्रग्स का है.मान सरकार की पोल खुल गई है. 21000 करोड़ की कोकीन गुजरात में बरामद की गई है. आम आदमी पार्टी की सरकार, राजनेता ,ड्रग्स माफिया, क्रिमिनल्स इनका एक नेक्सस है पंजाब में और ये आम आदमी पार्टी की सरकार के संरक्षण के बिना नहीं चल सकता*, यह नशे का जहर पंजाब नहीं आ सकता. ड्रग्स का कारोबार आम आदमी पार्टी की सरकार के संरक्षण में चल रहा है. आज जेल से गैंग चल रहे हैं मर्डर सरेआम हो रहे हैं मूसेवाला की हत्या हुई. फिरौती जेल से मांगी जा रही है ,आम आदमी आज पंजाब में असुरक्षित है.

ड्रग्स को लेकर क्या करने वाले हैं?

ड्रग्स इतना बड़ा मामला है पंजाब में आप देखिए कि जिस व्यक्ति ने आत्महत्या की, वह मरते समय बयान देता है, वित्त मंत्री का नाम लेता है लेकिन आज तक कोई एक्शन नहीं हुआ भगवंत मान वित्त मंत्री को बचाने का काम कर रहे हैं.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj