Rajasthan

आ गई दरोगा-प्लाटून एग्जाम की नई तारीख, कमर कस के हो जाओ तैयार, नहीं चूकना मौका

Last Updated:September 10, 2026, 20:46 IST

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने SI/प्लाटून कमांडर संयुक्त प्रतियोगी रि-एग्जाम को लेकर जरूरी जानकारी जारी की है. अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, तो इससे जुड़ीं सभी जरूरी तारीखों और दिशानिर्देशों का अच्छे से जान लें. परीक्षा शुरू होने से पहले एंट्री को लेकर जानकारी दी गई है. परीक्षा में आधार कार्ड, नई रंगीन फोटो और जरूरी पहचान-पत्र साथ लेकर जाना जरूरी है.आ गई दरोगा-प्लाटून एग्जाम की नई तारीख, कमर कस के हो जाओ तैयार, नहीं चूकना मौकाZoomRPSC SI Re Exam Date, RPSC SI Recruitment 2026: राजस्‍थान पुलिस भर्ती का री एग्‍जाम

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सब-इंस्पेक्टर और प्लाटून के रि-एग्जाम को लेकर बड़ी जानकारी जारी की है. यह परीक्षा 20 सितंबर को होने जा रही है. इस दो शिफ्टों में करवाने का फैसला लिया गया है.अभ्यर्थी 13 सितंबर से SSO पोर्टल पर लॉगिन कर अपने परीक्षा जिले की जानकारी देख सकेंगे. वहीं परीक्षा के एडमिट कार्ड 17 सितंबर को जारी किए जाएंगे. अभ्यर्थी इन्हें RPSC की वेबसाइट और SSO पोर्टल से डाउनलोड कर सकेंगे.

20 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक सामान्य हिंदी की परीक्षा होगी. इसके बाद दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक सामान्य ज्ञान एवं सामान्य विज्ञान का पेपर आयोजित किया जाएगा. दोनों प्रश्न पत्रों में पांचवें विकल्प को भरने के लिए अभ्यर्थियों को 10 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा.

एक घंटा पहले तक ही मिलेगी एंट्री

RPSC ने अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचने की सलाह दी है. परीक्षा शुरू होने से 60 मिनट पहले तक ही सेंटर में एंट्री दी जाएगी. आयोग ने अभ्यर्थियों से कहा है कि वे परीक्षा केंद्र पर करीब 2 घंटे पहले पहुंचें, ताकि सुरक्षा जांच और बायोमेट्रिक सत्यापन में परेशानी न हो.

आधार कार्ड और फोटो से जुड़ी जरूरी जानकारी

अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर नवीनतम रंगीन फोटो वाला मूल आधार कार्ड लेकर जाना होगा. अगर आधार कार्ड पर लगी फोटो पुरानी या अस्पष्ट है, तो इसके साथ वैकल्पिक फोटो पहचान-पत्र रखना जरूरी होगा. इसके अलावा एडमिट कार्ड पर नई रंगीन फोटो चिपकाकर करना जरूरी होगा.

दलालों से सावधान रहने की अपील

RPSC ने अभ्यर्थियों को दलालों और बिचौलियों के बहकावे में नहीं आने की सलाह दी है. आयोग ने कहा है कि अगर कोई व्यक्ति परीक्षा में पास कराने के नाम पर रिश्वत मांगता है, तो इसकी सूचना तुरंत RPSC को दें. आयोग ने इसके लिए कंट्रोल रूम नंबर 0145-2635200, 0145-2635212 और 0145-2635255 जारी किए हैं.

About the Authorसज्जन कुमार दड़बीSenior Sub Editor

Sajan Kumar is a journalist with professional experience in digital news, web journalism, SEO content, copy editing and social media storytelling. He has been working in journalism since 2020 and has worked wit…

और पढ़ेंFirst Published :

September 10, 2026, 20:38 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj