समुद्री दैत्य को धोबी पछाड़, लो प्रेशर और पश्चिम विक्षोभ एक साथ एक्टिव, 16 सितंबर तक बारिश – today weather 11 September 2026 very heavy rain alert

होमताजा खबरदेश
समुद्री दैत्य को धोबी पछाड़, लो प्रेशर और पश्चिम विक्षोभ एक साथ एक्टिव
Last Updated:September 11, 2026, 05:13 IST
IMD Aaj Ka Mausam: दुनिया भर में अल नीनो का खौफ है. मौसम विज्ञानियों का कहना है कि दशकों के बाद अल नीनो इस बार काफी मजबूत है. इसके असर से बारिश में कमी आने की बात कही गई है. इससे सूखे की आशंका गहरा गई है, जिससे खाद्य संकट का सामना करना पड़ सकता है. हालांकि, भारत में स्थानीय मौसमी दशाओं की वजह से इसका असर अभी तक न के बाराबर पड़ा है.मौसम विभाग ने दो वेदर सिस्टम के एक्टिव होने की वजह से देश के विभिन्न हिस्सों में बारिश होने का अनुमान जताया है. (फाइल फोटो)
IMD Aaj Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी हिस्से और आसपास के क्षेत्रों में कम दबाव का क्षेत्र बनने से पूर्वी भारत में बारिश की गतिविधियां तेज होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, 11 सितंबर को ओडिशा में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़ और तटीय आंध्र प्रदेश में भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने का अनुमान है. मौसम विभाग के मुताबिक, कम दबाव वाले क्षेत्र से जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) समुद्र तल से करीब 9.4 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला हुआ है और ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुका है. वहीं, मानसून की रेखा जम्मू, देहरादून, बरेली, डाल्टनगंज और दीघा से होकर बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव वाले क्षेत्र के केंद्र तक पहुंच रही है. इसके अलावा रायालसीमा से तमिलनाडु होते हुए मन्नार की खाड़ी तक एक टर्फ बनी है. सौराष्ट्र और आसपास के क्षेत्रों में भी ऊपरी वायुमंडल में चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है. उत्तर हरियाणा और दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपर भी चक्रवाती परिसंचरण मौजूद हैं. नया पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय है. मौसम विभाग का कहना है कि 16 सितंबर तक देश के विभिन्न हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहेगा.
अगले 24 घंटे के दौरान ओडिशा में बारिश की तीव्रता सबसे अधिक रहने की संभावना है. राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. पिछले 24 घंटे में भी ओडिशा के कई इलाकों में बारिश हुई. गोपालपुर में 5 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि भुवनेश्वर में 3 सेंटीमीटर बारिश हुई. बालासोर और पुरी में 2-2 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई. पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है. पश्चिम बंगाल के उप-हिमालयी क्षेत्र और सिक्किम में भी छिटपुट बारिश हो सकती है. पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है. उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश तथा जम्मू-कश्मीर में भी अलग-अलग स्थानों पर बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. केरल और लक्षद्वीप में बारिश की गतिविधियां बढ़ने का अनुमान है. केरल में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. तेलंगाना, रायालसीमा, तमिलनाडु और तटीय व आंतरिक कर्नाटक में छिटपुट बारिश और गरज-चमक की संभावना है. असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. पिछले 24 घंटे में गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कई स्थानों पर बारिश हुई. देश में सबसे अधिक तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली एयरपोर्ट में दर्ज किया गया.
जारी रहेगा बारिश का दौर
उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी और आसपास के क्षेत्र में बने कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से देश के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार 11 सितंबर को ओडिशा और छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. 10 सितंबर को ओडिशा में कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश की भी आशंका है. मौसम प्रणाली के प्रभाव से मध्य भारत, पूर्वी भारत, पूर्वोत्तर, पश्चिमी भारत और दक्षिणी प्रायद्वीपीय क्षेत्रों में भी बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी. कई राज्यों में गरज-चमक और बिजली गिरने की घटनाओं के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. आईएमडी ने कुछ क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का अनुमान जताया है.
Under the influence a low-pressure area over Northwest Bay of Bengal & neighbourhood, isolated
heavy to very heavy rainfall likely over Odisha & Chhattisgarh on 10th & 11th September with isolated
extremely heavy falls on today, the 10th September. Isolated heavy rainfall also… pic.twitter.com/a30lshKmsU



