Rajasthan

सूरतगढ़ में बैंक से 8.30 लाख निकाल जूस पीने बैठा था शख्स, ब्लेड गैंग ने लगा दिया 5 लाख का चूना, 3 महिलाओं पर शक

Last Updated:September 11, 2026, 16:14 IST

श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ में एक रेलवे कर्मचारी के बैग से 5 लाख रुपये चोरी होने का मामला सामने आया है. रेलवे कर्मचारी बैंक से 8.30 लाख रुपये निकालकर अपने परिचित के साथ जूस पीने गया था. इसी दौरान अज्ञात लोगों ने ब्लेड से उसका बैग काटकर उसमें रखे 5 लाख रुपये निकाल लिए. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस ने जूस वाली दुकान का सीसीटीवी वीडियो खगाल रही है. पुलिस को 3 महिलाओं पर शक है. हालांकि अभी उनकी पहचान नहीं हो पाई है.बैंक से 8.30 लाख निकाले जूस पीने बैठा था शख्स, ब्लेड गैंग ने लगा दिया चूनाZoom

श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ में एक रेलवे कर्मचारी के साथ दिनदहाड़े ठगी और चोरी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. बीकानेर रेलवे विभाग में काम करने वाले भीखाराम बैंक से 8.30 लाख रुपये का लोन निकालकर अपने दोस्त नेमीचंद के साथ पैदल आ रहे थे. उन्होंने पूरा पैसा अपने पीठ वाले बैग में रखा हुआ था.

रास्ते में दोनों महाराणा प्रताप चौक पर स्थित एक जूस बार पर जूस पीने के लिए रुके. कुछ ही देर बाद जब भीखाराम ने अपना बैग संभाला, तो उनके होश उड़ गए. अज्ञात बदमाशों ने बड़ी सफाई से ब्लेड से बैग का एक हिस्सा काट दिया था और उसमें से 5 लाख रुपये निकालकर रफूचक्कर हो चुके थे.

लोन के पैसे लेकर निकले थे नेमीचंद

पुलिस के अनुसार ने बताया कि वार्ड नंबर 12 का रहने वाला भीखाराम बीकानेर रेलवे विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है. गुरुवार सुबह करीब 11 बजे वह अपने परिचित नेमीचंद के साथ एसबीआई बैंक पहुंचा और लोन के करीब 8 लाख 30 हजार रुपये निकाले. दोनों ने रकम पीठू बैग में रखी और पैदल महाराणा प्रताप चौक स्थित गणेश जूस बार पहुंच गए.

दोनों जूस पीने के लिए दुकान पर बैठे थे. कुछ देर बाद भीखाराम ने अपना बैग देखा तो उसमें ब्लेड से कट लगा हुआ था. बैग से 5 लाख रुपये गायब थे. इसके बाद वह तुरंत सिटी थाने पहुंचा और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी.

पुलिस कर रही है महिलाओं की तलाश

पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली. फुटेज में तीन संदिग्ध महिलाएं नजर आई हैं. पुलिस ने उनकी तलाश के लिए तीन टीमें गठित की हैं. पुलिस की टीमें रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, दोनों तरफ के टोल नाकों, राजपुरा पीपेरन समेत अन्य संभावित जगहों पर संदिग्ध महिलाओं की तलाश कर रही हैं. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

About the Authorसज्जन कुमार दड़बीSenior Sub Editor

Sajan Kumar is a journalist with professional experience in digital news, web journalism, SEO content, copy editing and social media storytelling. He has been working in journalism since 2020 and has worked wit…

और पढ़ेंFirst Published :

September 11, 2026, 16:14 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj