World

बरमूडा ट्रायंगल ने फिर निगला प्लेन, समंदर के सामने पायलट फेल, एक झटके में परिवार खत्म- Bermuda Triangle Plane Crash Mystery News

Last Updated:September 11, 2026, 13:40 IST

Bermuda Triangle News: बहामास से मियामी जा रहा एक छोटा विमान बरमूडा ट्रायंगल से जुड़े अटलांटिक इलाके में गायब हो गया. विमान में 80 साल के पायलट मारियो लामार सीनियर, उनकी पत्नी और दो पोते सवार थे. 7 सितंबर को उड़ान भरने के करीब 52 मिनट बाद संपर्क टूट गया. बचाव अभियान के बाद चारों के शव बरामद किए गए.बरमूडा ट्रायंगल ने फिर निगला प्लेन, समंदर के सामने पायलट फेल, परिवार खत्मZoomबरमूडा ट्रायंगल में एक और विमान क्रैश हुआ.

Plane Crash Bermuda Triangle: बहामास के ग्रेट हार्बर के समुद्र के ऊपर एक छोटा विमान मियामी की ओर बढ़ रहा था. अंदर 80 साल के एक्सपीरियंस्ड पायलट मारियो लामार सीनियर, उनकी 79 साल की पत्नी लिली लामार और उनके दो पोते सोफी सोसा और क्रिश्चियन सोसा थे. यह परिवार लेबर डे का लंबा वीकेंड बहामास में बिताकर घर लौट रहा था. सब कुछ सामान्य था, लेकिन फिर अटलांटिक के उसी इलाके में विमान से संपर्क टूट गया, जिसे दशकों से दुनिया ‘बरमूडा ट्रायंगल’ के नाम से जानती है. कुछ घंटों की बेचैनी के बाद तलाश शुरू हुई और आखिरकार चारों के शव बरामद किए गए. एक परिवार की मियामी लौटने की यात्रा समुद्र के ऊपर हमेशा के लिए खत्म हो गई.

हादसा कैसे हुआ?

7 सितंबर की सुबह ग्रेट हार्बर के छोटे एयरपोर्ट से PA-34 Piper विमान ने उड़ान भरी. विमान में पांच सीटों की क्षमता थी और इसका रजिस्ट्रेशन नंबर N212ML था. विमान को 80 साल के मारियो लामार सीनियर उड़ा रहे थे. परिवार के मुताबिक, उन्हें 40 साल से ज्यादा का उड़ान अनुभव था. वह बहामास और फ्लोरिडा के बीच नियमित रूप से आते-जाते थे और बहामास के ग्रेट हार्बर के में उनका दूसरा घर भी था. इस बार भी सफर कुछ अलग नहीं था. लेबर डे वीकेंड खत्म हो चुका था और परिवार मियामी लौट रहा था. स्थानीय समय के मुताबिक सुबह करीब 10:12 बजे विमान ने उड़ान भरी. मंजिल थी मियामी एग्जीक्यूटिव एयरपोर्ट, जिसे पहले तामियामी एयरपोर्ट के नाम से जाना जाता था.

उड़ान भरने के करीब 52 मिनट बाद आखिरी संपर्क हुआ. करीब 11:04 बजे विमान एंड्रोस आइलैंड से लगभग 13 मील पश्चिम में था. इसके बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूट गया. कुछ देर तक शायद परिवार को उम्मीद रही होगी कि संपर्क किसी तकनीकी वजह से टूटा है. लेकिन जब विमान से जुड़े लोगों के संदेशों का जवाब नहीं आया तो चिंता बढ़ने लगी. रिश्तेदारों ने अधिकारियों से संपर्क किया. इसके बाद समुद्र के विशाल हिस्से में तलाश शुरू की गई.

अमेरिकी कोस्ट गार्ड भी खोजने में लगे

रॉयल बहामास डिफेंस फोर्स, बहामास एयर सी रेस्क्यू एसोसिएशन और अमेरिकी कोस्ट गार्ड खोज अभियान में जुट गए. मौसम ने शुरुआत में बचाव दल के सामने मुश्किल खड़ी कर दी. खराब हालात के कारण अमेरिकी कोस्ट गार्ड को तलाश के कुछ हिस्से रोकने पड़े. लेकिन परिवार ने इंतजार नहीं किया. रिश्तेदार अपनी नावों के साथ समुद्र में उतर गए और विमान की तलाश में जुटे रहे. फिर वह खबर आई जिसका परिवार को डर था.

बरमूडा ट्रायंगल का रहस्य फिर आया

हादसे की जगह ने इस कहानी को और रहस्यमय बना दिया. विमान अटलांटिक के उस इलाके में गायब हुआ, जिसे आम तौर पर बरमूडा ट्रायंगल से जोड़ा जाता है. यह इलाका मोटे तौर पर फ्लोरिडा, बरमूडा और प्यूर्टो रिको के बीच माना जाता है. दशकों से इस इलाके को लेकर जहाजों और विमानों के रहस्यमय तरीके से गायब होने की कहानियां कही जाती रही हैं. कई घटनाओं ने इस जगह को दुनिया के सबसे चर्चित समुद्री रहस्यों में शामिल कर दिया. लेकिन इस हादसे में अब तक ऐसा कोई सबूत नहीं है कि बरमूडा ट्रायंगल ने विमान को ‘लील’ लिया. असल में बरमूडा ट्रायंगल कोई आधिकारिक भौगोलिक क्षेत्र भी नहीं है. वैज्ञानिक तौर पर ऐसा स्थापित प्रमाण नहीं है कि इस इलाके में विमान या जहाज असामान्य रूप से ज्यादा गायब होते हैं.

About the AuthorYogendra Mishra

Yogendra Mishra holds a degree in Journalism from the University of Allahabad. He has been actively associated with the media industry since 2017 and brings extensive experience across various domains of journa…

और पढ़ेंFirst Published :

September 11, 2026, 13:40 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj