India w vs Sri Lanka w Final LIVE Score: एशिया कप फाइनल में मंधाना- शेफाली ने भारत को दिलाई धमाकेदार शुरुआत

होमखेलक्रिकेट
एशिया कप फाइनल में मंधाना- शेफाली ने भारत को दिलाई धमाकेदार शुरुआत
Last Updated:September 13, 2026, 20:14 IST
IND w vs SL w Final LIVE Score Updates: भारत और श्रीलंका की महिला क्रिकेट टीमें एशिया कप फाइनल में आमने सामने हैं. यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. भारत की नजर आठवीं बार खिताब जीतने पर है….और पढ़ें
इंडिया वर्सेस श्रीलंका महिला एशिया कप फाइनल लाइव स्कोर
नई दिल्ली. भारतीय महिला क्रिकेट टीम और श्रीलंका की महिला क्रिकेट टीम के बीच आज रविवार को एशिया कप फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है. फाइनल दुबई में खेला जा रहा है. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में अभी तक शानदार प्रदर्शन करते आई है. फाइनल में भी टीम इंडिया से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है. ओपनर स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा अच्छी लय में हैं जबकि गेंदबाजी में दीप्ति शर्मा, नंदिनी शर्मा और क्रांति गौड़ से उम्मीदें हैं.
भारत और श्रीलंका दोनों टीमों ने पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहते हुए खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया है. रिकॉर्ड आठवें एशिया कप खिताब पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरने वाली भारतीय टीम इस मुकाबले में प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेगी. दूसरी तरफ, डिफेंडिंग चैंपियन श्रीलंका की नजरें 2024 की अपनी सफलता को दोहराने पर होंगी, जब उन्होंने खिताबी मुकाबले में भारत को आठ विकेट से हराकर चौंका दिया था.
दुबई की पिच पर पूरे टूर्नामेंट के दौरान बल्लेबाजी करना बेहद चुनौतीपूर्ण रहा है, जिससे सभी की निगाहें स्पिन गेंदबाजों पर टिक गई हैं. भारत के स्पिनरों ने अब तक टूर्नामेंट में 26 विकेट चटकाए हैं, तो वहीं श्रीलंका की फिरकी गेंदबाजों ने भी 25 शिकार किए हैं. इस मुकाबले में भारत की टॉप-ऑर्डर बल्लेबाजी बेहद निर्णायक होगी, जहां स्मृति मंधाना और शेफली वर्मा से आक्रामक शुरुआत दिलाने की उम्मीद रहेगी. वहीं, श्रीलंका इस मजबूत सलामी जोड़ी को जल्दी आउट करने के लिए अपनी बाएं हाथ की स्पिनर सुगंधिका कुमारी को मोर्चे पर लगा सकता है.
September 13, 202620:14 IST
IND-W vs SL-W Live Score: मंधाना-शेफाली ने दिलाई विस्फोटक शुरुआत, स्कोर 29/0
IND-W vs SL-W Live Score: भारत को मंधाना और शेफाली की ओपनिंग जोड़ी ने धुआंधार शुरुआत दिलाई है. दोनों ओपनर्स ने 3 ओवर में 29 रन बटोर लिए हैं. इस दौरान शेफाली तीन चौका जड़ चुकी हैं जबकि मंधाना के बल्ले से दो चौके अभी तक निकल चुके हैं.
September 13, 202620:02 IST
IND-W vs SL-W Live Score: मंधाना-शेफाली ने की पारी का अगाज
IND-W vs SL-W Live Score: उप कप्तान स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने भारत की ओर से पारी की शुरुआत की है. दोनों ओपनर्स से भारत को अच्छी शुरुआत दिलाने की उम्मीद है. दोनों इस समय शानदार लय में हैं.
September 13, 202619:34 IST
IND-W vs SL-W Live Score: भारत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी, प्रतिका बाहर, कमलिनी को मौका
IND-W vs SL-W Live Score: भारत ने महिला एशिया कप में श्रीलंका के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया है. भारतीय टीम ने प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है. प्रतिका रावल की जगह कमलिका को मौका मिला है.
September 13, 202619:07 IST
IND-W vs SL-W Live Score: भारत-श्रीलंका बिना हारे पहुंचे हैं फाइनल में
IND-W vs SL-W Live Score: भारत और श्रीलंका की टीमें महिला एशिया कप 2026 टूर्नामेंट में बिना कोई मैच गंवाए फाइनल में पहुंची हैं. दोनों टीमों के बीच मुकाबला बेहद कड़ा होने की उम्मीद है. भारत ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराया वहीं श्रीलंका ने पाकिस्तान को हराकर फाइनल का टिकट कटाया है.
September 13, 202619:02 IST
IND-W vs SL-W Live Score: भारत-श्रीलंका फाइनल में कितने बजे होगा टॉस
IND-W vs SL-W Live Score: भारत और श्रीलंंका के बीच महिला एशिया कप फाइनल में टॉस अब से कुछ ही देर में शाम 7:30 बजे होगा जबकि फाइनल में पहली गेंद रात 8 बजे फेंकी जाएगी. दोनों टीमें टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना चाहेंगी.
September 13, 202618:56 IST
नमस्कार
न्यूज 18 ऑनलाइन हिंदी के क्रिकेट लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. महिला एशिया कप फाइनल में भारत और श्रीलंका में टक्कर हो रही है. फाइनल से जुड़ी पल पल की अपडेट्स के लिए आप बने रहिए हमारे साथ.
Location :
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
September 13, 2026, 18:47 IST



