Rajasthan

Sawaimadhopur News: रणथंभौर त्रिनेत्र गणेश मंदिर में आस्था का सैलाब, लक्खी मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम

Last Updated:September 13, 2026, 18:57 IST

रणथंभौर त्रिनेत्र गणेश मंदिर में आयोजित लक्खी मेले में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है. 14 किलोमीटर की दुर्गम पैदल यात्रा कर भक्त भगवान त्रिनेत्र गणेश के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. चतुर्थी पर स्वर्ण श्रृंगार, विशेष पूजा, महाआरती और 1000 लड्डुओं का भोग मुख्य आकर्षण रहेगा. रणथंभौर में गणपति बप्पा का जयघोष, लक्खी मेले में उमड़ा आस्था का सैलाबZoom

सवाईमाधोपुर. रणथंभौर स्थित त्रिनेत्र गणेश मंदिर में आयोजित लक्खी मेले में इन दिनों आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है. दूर-दराज से लाखों की संख्या में श्रद्धालु भगवान त्रिनेत्र गणेश के दर्शन करने पहुंच रहे हैं. श्रद्धालु मंदिर में हाजिरी लगाकर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की मनौतियां मांग रहे हैं. मेले को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आ रहा है और पूरे रणथंभौर क्षेत्र में गणपति बप्पा के जयकारे गूंज रहे हैं.

रणथंभौर सर्किल से ही श्रद्धालुओं का पैदल सफर शुरू हो जाता है. करीब 14 किलोमीटर का रास्ता तय करने के बाद श्रद्धालु त्रिनेत्र गणेश मंदिर पहुंच रहे हैं. रणथंभौर दुर्ग की दुर्गम चढ़ाई और पथरीला रास्ता भी श्रद्धालुओं की आस्था के सामने बौना साबित हो रहा है. महिला, पुरुष, बुजुर्ग और बच्चे बड़ी संख्या में पैदल यात्रा करते हुए गणेश दरबार पहुंच रहे हैं, रास्तेभर श्रद्धालुओं के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना हुआ है.

जगह-जगह भंडारे, श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे लोग

मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पैदल मार्ग में जगह-जगह भंडारों का आयोजन किया गया है. इन भंडारों में श्रद्धालुओं को विभिन्न प्रकार की खाद्य सामग्री और प्रसादी वितरित की जा रही है. भंडारा संचालक श्रद्धालुओं की प्रेम और मान-मनुहार के साथ सेवा कर रहे हैं. कई स्थानों पर पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाओं की भी व्यवस्था की गई है.  श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने यातायात व्यवस्था को सुगम बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं. परिवहन विभाग की ओर से चार दर्जन से अधिक रोडवेज बसें लगाई गई हैं. इससे दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा मिल रही है.

1250 पुलिसकर्मी संभाल रहे सुरक्षा व्यवस्था

मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है, श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए करीब 1250 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है. पुलिसकर्मी मेला क्षेत्र, पैदल मार्ग और प्रमुख स्थानों पर तैनात रहकर व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए हैं. वहीं वाटर पॉइंट पर किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए गोताखोरों की भी नियुक्ति की गई है. कल चतुर्थी के अवसर पर मेले का मुख्य आयोजन होगा. इस दौरान त्रिनेत्र गणेश भगवान का स्वर्ण आभूषणों से अनुपम श्रृंगार किया जाएगा.

इसके बाद विशेष पूजा-अर्चना और महाआरती का आयोजन होगा. भगवान गणेश को एक हजार लड्डुओं का भोग भी लगाया जाएगा। मुख्य मेले के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ने की संभावना है. जिला प्रशासन और मंदिर ट्रस्ट की ओर से मुख्य आयोजन को लेकर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया गया है. लाखों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र रणथंभौर त्रिनेत्र गणेश मंदिर में इस समय चारों ओर गणपति बप्पा के जयकारे गूंज रहे हैं और पूरा रणथंभौर क्षेत्र भक्ति के रंग में रंगा नजर आ रहा है.

About the Authorमोनाली पाल

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ेंLocation :

Sawai Madhopur,Rajasthan

First Published :

September 13, 2026, 18:57 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj