Rajasthan

सीकर से धार्मिक यात्रा का आसान रास्ता, 15 सितंबर से अंबाजी-महाकाल के लिए शुरू होगी स्पेशल बस सेवा

Last Updated:September 13, 2026, 22:55 IST

Sikar Hindi News: सीकर से अंबाजी और उज्जैन के लिए 15 सितंबर से स्टार लाइन स्पेशल बस सेवा शुरू होगी. यह सेवा धार्मिक यात्रियों को 17 प्रमुख तीर्थ स्थलों तक सीधा और सुविधाजनक सफर प्रदान करेगी.

Sikar News: सीकर डिपो से धार्मिक यात्रियों के लिए बड़ी सौगात मिलने जा रही है. पर्यटन सीजन की शुरुआत और श्रद्धालुओं की बढ़ती मांग को देखते हुए राजस्थान रोडवेज के सीकर आगार ने अंबाजी और उज्जैन के लिए स्टार लाइन स्पेशल बस सेवा शुरू होने वाली है . दोनों रूट पर बसों का संचालन शुरू होने के बाद यात्रियों को प्रमुख धार्मिक स्थलों तक रोडवेज बस से सीधा और सुविधाजनक सफर मिल सकेगा. 15 सितंबर तक दोनों मार्गों पर बस सेवा शुरू करने की तैयारी है.

सीकर से गुजरात के प्रसिद्ध शक्तिपीठ अंबाजी के लिए चलने वाली स्टार लाइन बस करीब 540 किलोमीटर का सफर तय करेगी. यह यात्रा लगभग 10 घंटे में पूरी होगी. बस सीकर डिपो से प्रतिदिन सुबह 5:25 बजे रवाना होगी, जबकि अंबाजी से वापसी के लिए बस सुबह 5:30 बजे चलेगी. एक तरफ का किराया करीब 550 रुपए निर्धारित किया गया है. इस बस के संचालन से सीकर और आसपास के श्रद्धालुओं को गुजरात के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों तक पहुंचने में काफी सुविधा मिलेगी.

अंबाजी जाने वाली बस सीकर से रवाना होकर कुचामनसिटी, परबतसर, रूपनगढ़, किशनगढ़, अजमेर, ब्यावर, पाली, सिरोही और आबू रोड होते हुए अंबाजी पहुंचेगी. इस मार्ग की खासियत यह है कि सफर के दौरान कई प्रसिद्ध धार्मिक स्थल भी जुड़े हुए हैं. खाटूश्यामजी मंदिर, कुचामन के गणेश मंदिर, अजमेर की ख्वाजा गरीब नवाज दरगाह, पुष्कर का ब्रह्मा मंदिर और पुष्कर झील, सोनी जी की नसियां, पावापुरी जैन मंदिर, देलवाड़ा जैन मंदिर और माउंट आबू सहित कई स्थान पर यात्री जा सकेंगे.

Add as Preferred Source on Google

दूसरी स्टार लाइन बस सीकर से मध्यप्रदेश के उज्जैन के लिए संचालित की जाएगी. यह बस करीब 680 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए लगभग 12 घंटे 40 मिनट में उज्जैन पहुंचेगी. इसका रूट देवली, बूंदी, कोटा, सुकेत और झालावाड़ होते हुए उज्जैन तक रहेगा. इस मार्ग से राजस्थान और मध्यप्रदेश के कई प्रमुख धार्मिक स्थलों को जोड़ा गया है. खासकर महाकालेश्वर मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह सेवा काफी उपयोगी साबित हो सकती है.

उज्जैन रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को रास्ते में डिग्गी कल्याणजी मंदिर, गराड़िया महादेव मंदिर, गोदावरी धाम, खड़े गणेशजी मंदिर, झालरापाटन का प्रसिद्ध सूर्य मंदिर और सात सहेलियों का मंदिर देखने का अवसर मिलेगा. इसके अलावा द्वारकाधीश मंदिर भी इस धार्मिक यात्रा का हिस्सा रहेगा. उज्जैन पहुंचने के बाद श्रद्धालु श्री महाकालेश्वर मंदिर, महाकाल लोक, हरसिद्धि माता मंदिर और काल भैरव मंदिर के दर्शन कर सकेंगे. इस तरह एक बस रूट कई धार्मिक स्थलों को जोड़ने वाला रहेगा.

सीकर आगार के प्रभारी सुरेश चौधरी ने बताया कि सीकर-अंबाजी स्टार लाइन बस का समय निर्धारित किया जा चुका है. वहीं सीकर-उज्जैन बस के संचालन का कार्यक्रम इसी सप्ताह जारी किया जाएगा. उन्होंने बताया कि दोनों मार्गों पर बस संचालन को लेकर आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं. उच्च प्रबंधन से स्वीकृति मिलने के बाद आगार प्रबंधन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दोनों धार्मिक रूट तैयार किए हैं. आचार संहिता समाप्त होने के बाद 15 सितम्बर सेबस सेवा शुरू कर दी जाएगी.

आगार प्रबंधक दीपक कुमावत के अनुसार पर्यटन सीजन में धार्मिक स्थलों की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ जाती है. यात्रियों की इसी मांग को देखते हुए सीकर से अंबाजी और उज्जैन के लिए स्टार लाइन बस सेवा शुरू करने का निर्णय लिया गया है. दोनों बसें शुरू होने के बाद श्रद्धालुओं को अलग-अलग साधनों पर निर्भर रहने की जरूरत कम होगी. रोडवेज की यह पहल धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ सीकर को गुजरात और मध्यप्रदेश के प्रमुख तीर्थ स्थलों से सीधे जोड़ने में भी अहम भूमिका निभाएगी.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|First Published :

September 13, 2026, 22:55 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj