हाईवे पेट्रोलिंग कर रहे हेड कांस्टेबल को बेकाबू ट्रक ने कुचला, मौत

Last Updated:October 01, 2026, 13:47 IST
कोटपूतली में अंबाला-पनियाला हाईवे पर दिल्ली पब्लिक स्कूल के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया. हाईवे पेट्रोलिंग में तैनात एक मुस्तैद हेड कांस्टेबल को बेकाबू ट्रक ने कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई. हादसे की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. सूचना पर एसपी समेत तमाम बड़े पुलिस अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दुर्घटना को अंजाम देने वाले ट्रक को जब्त कर लिया है. वहीं पुलिसकर्मी के शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है.
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
कोटपूतली में हाईवे पेट्रोलिंग में तैनात हेड कांस्टेबल को एक बेकाबू ट्रक ने कुचल दिया. हादसे में हेड कांस्टेबल की मौत हो गई. दर्दनाक हादसा अम्बाला-पनियाला हाईवे पर दिल्ली पब्लिक स्कूल के पास हुआ है. मौके पर ही कांस्टेबल ने दम तोड़ दिया. पुलिस अब मामले की जांच कर रही है.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे. एसपी समेत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया. पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है. पुलिस ने मृतक हेड कांस्टेबल के शव को मोर्चरी में रखवाया है. हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिसकर्मियों में शोक की लहर है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
नाकांबंद कर रुकवाया गया ट्रक
डीएसपी राजेंद्र बुडरक ने बताया कि हादसे के बाद पुलिस ने नाकाबंदी कर ट्रक को रुकवाया. ड्राइवर को गिरफ्तार कर ट्रक जब्त कर लिया गया है. हादसे में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल नवीन कुमार झुंझुनूं के खेतड़ी के रहने वाले थे.
2013 में पुलिस में भर्ती हुए थे नवीन
वह साल 2013 में राजस्थान पुलिस में भर्ती हुए थे. पिछले करीब 2 साल से पनियाला थाने में तैनात थे. नवीन कुमार के परिवार में उनकी ढाई साल की बेटी और एक भाई है. हादसे की खबर के बाद पुलिस विभाग में शोक की लहर है.
About the Authorसज्जन कुमार दड़बीSenior Sub Editor
Sajan Kumar is a journalist with professional experience in digital news, web journalism, SEO content, copy editing and social media storytelling. He has been working in journalism since 2020 and has worked wit…
और पढ़ेंLocation :
Jaipur,Rajasthan
First Published :
October 01, 2026, 13:33 IST



