Sports

SA vs NAM: ओपनर्स की ताबड़तोड़ बैटिंग, 22वें ओवर में ही जिता दिया तीसरा वनडे, साउथ अफ्रीका ने नामीबिया का किया सूपड़ा साफ

होमखेलक्रिकेट

साउथ अफ्रीका ने 22वें ओवर में ही जीत लिया तीसरा वनडे, नामीबिया का सूपड़ा साफ

Last Updated:September 13, 2026, 23:40 IST

south africa vs namibia odi series: पहले कप्तान ब्योर्न फोर्टुइन की घातक गेंदबाजी से साउथ अफ्रीका ने नामीबिया को 156 रन पर समेटा. इसके बाद जॉर्डन हरमन और कॉनर एस्टरहाइजेन ने 150 रन की ओपनिंग साझेदारी कर मुकाबला एकतरफा बना दिया. तीसरा वनडे जीतने के साथ ही साउथ अफ्रीका ने नामीबिया का सीरीज में क्लीन स्वीप भी कर दिया.साउथ अफ्रीका ने 22वें ओवर में ही जीत लिया तीसरा वनडे, नामीबिया का सूपड़ा साफZoom साउथ अफ्रीका ने नामीबिया के खिलाफ 3-0 से जीती वनडे सीरीज.

नई दिल्ली. साउथ अफ्रीका ने नामीबिया का तीन मैचों की वनडे सीरीज में उसी के घर में सूपड़ा साफ कर दिया. तीसरे और आखिरी वनडे में प्रोटियाज ने पहले गेंद से नामीबिया की पारी को 156 रन पर समेटा और फिर ओपनर्स की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर महज 21.3 ओवर में मुकाबला जीत लिया. जॉर्डन हरमन और कॉनर एस्टरहाइजेन ने पहले विकेट के लिए 150 रन जोड़कर जीत की नींव रखी, जिसके बाद डेवाल्ड ब्रेविस ने छक्का लगाकर टीम को जीत दिला दी. इस जीत के साथ साउथ अफ्रीका ने सीरीज पर 3-0 से कब्जा कर लिया.

अफ्रीकी कप्तान की घातक गेंदबाजीटॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी नामीबिया की शुरुआत बेहद खराब रही. टीम ने महज 19 रन के स्कोर पर अपने दो विकेट गंवा दिए. इसके बाद अलेक्जेंडर बुसिन-वोल्शेंक और लॉरेंस स्टीनकैंप ने पारी को संभालने की कोशिश की. दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 53 रन जोड़कर टीम को शुरुआती झटकों से बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन इसके बाद कप्तान ब्योर्न फोर्टुइन ने पूरा मैच पलट दिया.

फोर्टुइन ने स्टीनकैंप को क्लीन बोल्ड करके साझेदारी तोड़ी और अगली ही गेंद पर बुसिन-वोल्शेंक रन आउट हो गए. देखते ही देखते नामीबिया का स्कोर 73/4 हो गया. इसके बाद फोर्टुइन ने नामीबिया के मिडिल ऑर्डर की कमर तोड़ दी. उन्होंने जेरहार्ड इरास्मस, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन और वाल्डो स्मिथ को भी पवेलियन भेजा. उनके साथ न्काबा पीटर ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए दो विकेट झटके. नामीबिया की पूरी टीम 36.2 ओवर में 156 रन पर सिमट गई. जेन ग्रीन टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे.

कप्तान का करियर बेस्ट प्रदर्शनब्योर्न फोर्टुइन ने अपने 10 ओवर के स्पेल में सिर्फ 33 रन देकर चार विकेट हासिल किए. यह वनडे क्रिकेट में उनका पहला फोर-विकेट हॉल है. इस प्रदर्शन के साथ फोर्टुइन ने बतौर कप्तान एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया. वह वनडे में चार विकेट लेने वाले सिर्फ दूसरे साउथ अफ्रीकी स्पिनर कप्तान बने. उनसे पहले यह कारनामा जोहान बोथा ने 2008 में केन्या के खिलाफ किया था.

ओपनर्स ने 22 ओवर में ही दिला दी जीत157 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत से ही नामीबिया के गेंदबाज पूरी तरह बेअसर नजर आए. जॉर्डन हरमन और कॉनर एस्टरहाइजेन ने पहले विकेट के लिए सिर्फ 126 गेंदों में 150 रन जोड़ दिए. हरमन ने 59 गेंदों में 77 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 13 चौके शामिल थे. उन्हें वाल्डो स्मिथ ने आउट किया. दूसरी तरफ एस्टरहाइजेन ने 68 रन की नाबाद पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और तीन छक्के लगाए. इसके बाद डेवाल्ड ब्रेविस ने 22वें ओवर में छक्का लगाकर साउथ अफ्रीका को शानदार जीत दिला दी.

डेब्यू सीरीज में हरमन का धमाकाजॉर्डन हरमन के लिए यह सीरीज किसी सपने से कम नहीं रही. यह उनकी डेब्यू वनडे सीरीज थी और उन्होंने तीन मैचों में 150, 20 और 77 रन बनाए. तीन मैचों के बाद उनका औसत 82.33 और स्ट्राइक रेट 118.18 रहा. यानी डेब्यू सीरीज में ही उन्होंने अपनी बल्लेबाजी की छाप छोड़ दी. कॉनर एस्टरहाइजेन की कहानी भी कुछ ऐसी ही रही. उन्होंने अपनी पहली वनडे सीरीज में 10, 119 और नाबाद 68 रन की पारियां खेलीं. तीन मैचों के बाद उनका औसत करीब 99 का रहा और स्ट्राइक रेट 100 के आसपास रहा.

About the AuthorShivam Upadhyay

परिचय
शिवम उपाध्याय एक खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट उनकी विशेषज्…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

September 13, 2026, 23:40 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj