Jodhpur News: बाबा की बीज पर जोधपुर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 108 ज्योतों से हुई भव्य महाआरती

Last Updated:September 13, 2026, 11:19 IST
Jodhpur News: जोधपुर के मसूरिया स्थित बाबा रामदेव मंदिर में बाबा की बीज के पावन अवसर पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा. अलसुबह से ही हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए कतारों में नजर आए. सुबह 4:15 बजे 108 ज्योतों के साथ भव्य महाआरती हुई, जिसके बाद मंदिर परिसर बाबा के जयकारों से गूंज उठा. राजस्थान समेत कई राज्यों से पहुंचे श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं.
जोधपुर. मसूरिया स्थित बाबा रामदेव मंदिर में आज बाबा की बीज के पावन अवसर पर सुबह से ही आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा. अलसुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की कतारें लग गईं और पूरा मसूरिया क्षेत्र बाबा के जयकारों से गूंज उठा. गुरु बालीनाथ जी की समाधि मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और वैदिक मंत्रोच्चार के बाद सुबह 4:15 बजे 108 ज्योतों के साथ बाबा रामदेव जी की भव्य महाआरती संपन्न हुई. आरती के दौरान मंदिर परिसर का माहौल पूरी तरह भक्तिमय नजर आया और हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया.
बाबा रामदेव मंदिर की ट्रस्ट से जुड़े नरेंद्र ने जानकारी देते हो बताया कि बीज के खास अवसर को देखते हुए बाबा रामदेव जी और उनके गुरु बालीनाथ जी के मंदिर को आकर्षक फूलों से सजाया गया। अलसुबह से ही राजस्थान सहित गुजरात, मध्य प्रदेश, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से पहुंचे श्रद्धालु दर्शन के लिए कतारों में नजर आए। मान्यता है कि बाबा रामदेव जी के दर्शन से पहले गुरु बालीनाथ जी के दर्शन करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। मसूरिया मंदिर में वर्षों से प्रज्वलित अखंड ज्योत के दर्शन करने के लिए भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे.
11 बजे मंदिर शिखर पर होगा ध्वजारोहणमहाआरती के बाद अब सुबह 11 बजे मंदिर शिखर पर विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बाबा रामदेव जी की ध्वजा फहराई जाएगी। इस दौरान शहर के कई गणमान्य नागरिक और जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। बाबा रामदेव की ट्रस्ट से जुड़े नरेंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि बीज के अवसर पर देशभर से लाखों श्रद्धालु जोधपुर पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और व्यवस्था को लेकर ट्रस्ट के स्वयंसेवक लगातार सेवाएं दे रहे हैं.
आरती के बाद रामदेवरा की ओर बढ़ेंगे पैदल यात्रीश्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मेला क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है, वहीं महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष टीम भी तैनात है. श्रद्धालुओं के लिए बैरिकेडिंग, छाया, पेयजल और चिकित्सा सुविधाओं की व्यवस्था की गई है. मसूरिया में दर्शन और महाआरती के बाद बड़ी संख्या में पैदल यात्री अपनी ध्वजाओं के साथ बाबा रामदेव की जन्मस्थली रामदेवरा की ओर रवाना होंगे. मंदिर परिसर से निकलते श्रद्धालुओं के जयकारों और हाथों में लहराती ध्वजाओं ने बीज के इस पर्व को और भी भव्य बना दिया.
About the Authorमोनाली पाल
नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…
और पढ़ेंLocation :
Jodhpur,Rajasthan
First Published :
September 13, 2026, 11:19 IST



