Rajasthan

Kota udaipur Nagar Nigam Chunav Result 2026 LIVE: 159 वार्ड, 559 उम्मीदवार

Last Updated:September 14, 2026, 08:09 IST

Kota And Udaipur Nagar Nigam Chunav Result LIVE: कोटा जिले की 5 नगर पालिकाओं सांगोद, रामगंजमंडी, इटावा, सुकेत और सुल्तानपुर के चुनाव परिणाम आज जारी होंगे. कुछ ही देर में मतगणना शुरू होने के साथ 159 वार्डों के 5…और पढ़ेंकोटा-उदयपुर नगर निगम चुनाव रिजल्ट LIVE: 159 वार्ड, 559 उम्मीदवारZoom

कोटा और उदयपुर नगर निगम चुनाव परिणाम

Kota And Udaipur Nagar Nigam Chunav Result Live: राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण का मतदान 11 सितंबर को कोटा और उदयपुर नगर निगमों समेत अन्य निकायों में शांतिपूर्ण तरीके से पूरा हो गया. प्रदेश भर के 309 नगरीय निकायों के कुल 10,245 वार्डों में पार्षद पद के लिए चुनाव की प्रक्रिया चल रही है.

कोटा और उदयपुर दोनों ही शहरों में मतदान प्रक्रिया की शुरुआत धीमी रही. हालांकि, दिन चढ़ने के साथ ही बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लग गईं. कोटा के नयापुरा और जेडीबी कॉलेज रोड स्थित मतदान केंद्रों पर टिकट वितरण के दौरान उपजे असंतोष के बावजूद वोटिंग को लेकर अच्छा खासा रुझान देखने को मिला. वहीं उदयपुर के शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण सीमाओं से जुड़े वार्डों में भी मतदाताओं ने लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.

युवाओं और महिला वोटरों ने संभाला मोर्चादोपहर 12:00 बजे तक मतदान प्रतिशत में तेजी दर्ज की गई. कोटा की शहरी सीटों पर पहली बार मतदान कर रहे युवा मतदाताओं (Gen-Z) और महिलाओं की सक्रियता ने चुनावी गणित को दिलचस्प बना दिया है. यहां स्थानीय समस्याओं, सफाई व्यवस्था और शहर के बुनियादी विकास जैसे मुद्दों पर चर्चाएं हावी रहीं. दूसरी ओर, उदयपुर के आदिवासी अंचलों से जुड़े क्षेत्रों और अंदरूनी वार्डों में भी वोटिंग की रफ्तार तेज रही, जिससे कुल मतदान प्रतिशत उच्च स्तर की ओर बढ़ता दिखाई दिया.

बागियों के कारण कई सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबलारुझानों के मुताबिक कोटा के 10 से अधिक वार्डों में बागी और निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपनी मजबूत उपस्थिति से भाजपा और कांग्रेस का गणित बिगाड़ दिया है. इससे कई वार्डों में सीधी भिड़ंत के बजाय त्रिकोणीय मुकाबले के हालात बन गए हैं. कोटा में पूर्व यूडीएच मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता शांति धारीवाल का प्रभाव भी इस चुनाव में अहम माना जा रहा है. उधर उदयपुर में भीतरघात और क्रास-वोटिंग के खतरों से निपटने के लिए दोनों ही प्रमुख दलों के बड़े नेता लगातार बूथवार वोटिंग रिपोर्ट का जायजा लेते नजर आए.

ईवीएम सील और स्ट्रॉन्ग रूम में सुरक्षा के पुख्ता इंतजामकोटा और उदयपुर के सभी वार्डों में मतदान प्रक्रिया संपन्न हो गई. मतदान समाप्त होते ही सभी मतदान दलों ने प्रत्याशियों के एजेंटों की मौजूदगी में ईवीएम को सील किया और उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रॉन्ग रूम में भिजवा दिया. वोटिंग खत्म होने के बाद अब दोनों ही दलों के नेता जीत-हार के समीकरणों का जोड़-तोड़ करने में व्यस्त हो गए हैं.

परिणाम से पहले बाड़बंदी और निर्दलीयों को साधने की होड़14 सितंबर को आने वाले चुनाव परिणामों से पहले राजनीतिक दलों में जोड़-तोड़ और क्रॉस-वोटिंग रोकने की कवायद शुरू हो गई है. कोटा और उदयपुर से संभावित विजेता प्रत्याशियों को सुरक्षित ठिकानों पर भेजने यानी बाड़बंदी का दौर शुरू कर दिया गया है. जानकारों की मानें तो कई वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी ‘किंगमेकर’ की भूमिका निभा सकते हैं, जिसे ध्यान में रखते हुए भाजपा और कांग्रेस के रणनीतिकार निर्दलीय उम्मीदवारों से संपर्क साधने में पूरी ताकत झोंक रहे हैं.

September 14, 202607:58 IST

Kota Nagar Nigam Election Result 2026 Live: 159 वार्ड, 559 उम्मीदवार और कुछ ही देर में रिजल्ट

कोटा जिले की पांच नगर पालिकाओं सांगोद, रामगंजमंडी, इटावा, सुकेत और सुल्तानपुर के चुनाव परिणाम आज सामने आएंगे. इन नगर पालिकाओं के 159 वार्डों में कुल 559 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा है. मतगणना शुरू होने के साथ ही प्रत्याशियों की धड़कनें बढ़ गई हैं. आज 159 वार्डों में जीत दर्ज करने वाले प्रत्याशियों का चयन होगा, जबकि 400 उम्मीदवारों को हार के साथ चुनावी मैदान से बाहर होना पड़ेगा. परिणामों को लेकर प्रत्याशियों, समर्थकों और राजनीतिक दलों में खासा उत्साह है. अब कुछ ही देर में साफ हो जाएगा कि जनता ने किसे अपना प्रतिनिधि चुना और किन उम्मीदवारों की उम्मीदों पर पानी फिरा.

September 14, 202607:18 IST

Kota Nagar Nigam Chunav Result 2026 Live: कोटा नगर निगम के 100 वार्डों की मतगणना आज

कोटा नगर निगम चुनाव की मतगणना को लेकर जेडीबी कॉलेज के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. मतगणना स्थल के आसपास के इलाके को सील कर बैरिकेड्स लगाए गए हैं और यातायात को डायवर्ट किया जा रहा है. सुरक्षा के लिए 550 से अधिक पुलिसकर्मियों और अधिकारियों की तैनाती की गई है. केवल पासधारकों को त्रिस्तरीय जांच के बाद प्रवेश दिया जा रहा है. नगर निगम के 100 वार्डों की मतगणना होगी.

First Published :

September 14, 2026, 07:07 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj