Sports

खेल जगत में भारत के लिए स्वर्णिम दिन, हॉकी और क्रिकेट के बाद आर्चरी में धीरज बोम्मादेवरा ने रचा इतिहास

होमखेलक्रिकेट

खेल जगत में भारत के लिए स्वर्णिम दिन, हॉकी-क्रिकेट के बाद आर्चरी में भी गोल्ड

Last Updated:September 14, 2026, 07:22 IST

रविवार, 13 सितंबर 2026 का दिन भारत के लिए ऐतिहासिक रहा. खेल जगत में भारतीय खिलाड़ियों ने अलग-अलग प्रतियोगिताओं ने देश का परचम लहराया. सबसे पहले भारत की जूनियर पुरुष और महिला हॉकी टीम एशिया की चैंपियन बनी. उसके बाद क्रिकेट में भारतीय महिला टीम ने एशिया कप का खिताब जीता. हॉकी और क्रिकेट के बीच आर्चरी में धीरज बोम्मादेवरा ने भी वर्ल्ड कप में गोल्ड जीतक र इतिहास रच दिया.खेल जगत में भारत के लिए स्वर्णिम दिन, हॉकी-क्रिकेट के बाद आर्चरी में भी गोल्डZoomहॉकी, क्रिकेट और आर्चरी में भारत बनाम चैंपियन

नई दिल्ली: भारत के लिए खेल के क्षेत्र में 13 सितंबर, रविवार का दिन ऐतिहासिक रहा. अलग-अलग खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने तीन-तीन खिताब अपने नाम किए. हॉकी और क्रिकेट में तो पूरी दुनिया ने देखा कि कैसे भारतीय टीम ने परचम लहराया है, लेकिन रविवार को ही धीरज बोम्मादेवरा ने आर्चरी वर्ल्ड कप फाइनल में इतिहास रच दिया. फाइनल में गोल्ड मेडल जीतने वाले धीरज भारत के पहले पुरुष रिकर्व आर्चर बने हैं. उन्होंने फाइनल में जापान के जुन्या नाकानिशी को मात दी. धीरज ने जुन्या नाकानिशी के खिलाफ शूट-ऑफ में 6(10)–5(9) का स्कोर हासिल कर देश के लिए सोने का तमगा जीता.

हॉकी में महिला और पुरुष टीम बनी एशिया की चैंपियन

रविवार को सबसे पहले हॉकी में भारत की जूनियर टीम ने कमाल किया. भारत की महिला और पुरुष दोनों टीमों ने दमदार खेल दिखाते हुए फाइनल में जीत हासिल की. भारत की पुरुष टीम का फाइनल मुकाबला साउथ कोरिया के साथ था. साउथ कोरिया के खिलाफ इस खिताबी टक्कर में टीम इंडिया ने 4-1 से जीत हासिल की. इसके बाद महिला टीम ने भी कमाल दिखाते हुए फाइनल में चीन को रौंदा. चीन के खिलाफ खिताबी भिड़ंत में भारत की महिला टीम ने कड़े मुकाबले में 1-0 से जीत हासिल की.

भारत की महिला क्रिकेट टीम ने जीता एशिया कप

रविवार के दिन ही भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने भी ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए रिकॉर्ड 8वीं बार एशिया कप का खिताब जीता. फाइनल में टीम इंडिया की टक्कर श्रीलंका के साथ थी. मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्मृति मंधाना (59) और शेफाली वर्मा (68) की दमदार फिफ्टी से निर्धारित 20 ओवर के खेल में 5 विकेट के नुकसान पर 185 रन का स्कोर खड़ा किया था.

टीम इंडिया के इस स्कोर के जवाब में श्रीलंका की महिला टीम 20 ओवर में 111 रन बनाकर सिमट गई. इस तरह हरमनप्रीत की कप्तानी में भारतीय महिला टीम ने 72 रनों से मैच को अपने नाम किया. हालांकि, मैच के बाद एशियन क्रिकेट काउंसिल के विवादित अध्यक्ष के कारण टीम इंडिया को ट्रॉफी नहीं मिल पाई.

About the AuthorJitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

First Published :

September 14, 2026, 07:22 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj