सुबह धूप, दोपहर में बादल, शाम तक बारिश, कैसे बदलेगा दिल्ली-NCR में आज मौसम, IMD ने दिया बड़ा अपडेट

होमताजा खबरDelhi
सुबह धूप, दोपहर में बादल, शाम तक बारिश, कैसे बदलेगा दिल्ली-NCR में आज मौसम
Last Updated:September 14, 2026, 08:15 IST
दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम में अचानक बदलाव होता रहेगा. भारत मौसम विभाग के अनुसार सुबह धूप खिलेगी लेकिन दोपहर में आसमान में बादल छा जाएंगे और शाम तक हल्की बारिश की संभावना है. IMD के अनुसार आज न्यूनतम तापमान 24°C और अधिकतम 33°C रहेगा.दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश का मौसम रह सकता है और धूप के बाद अचानक बादल छाने की संभावना है. (फाइल फोटो)
दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम में पल-पल बदलाव देखने को मिलेगा. कभी आसमान में धूप खिलेगी तो कभी अचानक बादल छाएंगे और हल्की बारिश भी होगी. मौसम विभाग की मानें तो सुबह-सुबह धूप खिलने से मौसम थोड़ा गर्म रहेगा. हालांकि उसके कुछ घंटों बाद अचानक तेज हवा और बादल छाने की संभावना है. शाम तक कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हो सकती है.
14 सितंबर को लेकर भारत मौसम विज्ञान विभाग की भविष्यवाणी कहती है कि सोमवार को दिल्ली-एनसीआर में आम तौर पर बादल छाए रहेंगे. इस दौरान न्यूनतम तापमान लगभग 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है और अधिकतम तापमान करीब 33°C रह सकता है जो कि औसत से नीचे ही है. हालांकि बारिश को लेकर आईएमडी ने खास चेतावनी जारी नहीं की है लेकिन हल्की बूंदाबांदी की संभावना है.
14 सितंबर को दोपहर बाद हल्की बारिश की संभावना है. (PTI)
पिछले 24 घंटों का मौसम देखें तो 13 सितंबर तक दिल्ली में अधिकतम तापमान लगभग 35.1°C और न्यूनतम 26.2°C रहा था. हालांकि इस दौरान कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी देखी गई थी. आज तापमान थोड़ा कम रहने और बादलों के कारण नमी बनी रहने से गर्मी भी कम महसूस होने का अनुमान है.
वहीं नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद की बात करें तो यहां भी मौसम लगभग दिल्ली के जैसा ही रहेगा. यहां भी पूरे दिन कभी धूप तो कभी बादल जैसी स्थिति रहेगी. वहीं बीच-बीच में हल्की बारिश भी होगी. यहां न्यूनतम तापमान 24-26°C के आसपास और अधिकतम 32-34°C के बीच रहेगा.
भारत मौसम विभाग का अनुमान है कि दिल्ली-एनसीआर में भले ही हल्की बारिश रहेगी या हो सकता है कि बारिश न भी हो लेकिन आसपास के कुछ राज्यों में बारिश की चेतावनी दी गई है. आसपास के राज्यों में आज मॉनसून की अच्छी से मध्यम बरसात हो सकती है.
आईएमडी ने अल-नीनो के असर के चलते सितंबर में औसत से कम बारिश होने का अनुमान जताया था. यहां तक कि पिछले महीनों में भी बारिश काफी कम हुई है. जून और अगस्त में कम बारिश के मामले में पिछले 125 साल का रिकॉर्ड टूट गया.
About the Authorप्रिया गौतमSenior Correspondent
Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi..com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …
और पढ़ेंFirst Published :
September 14, 2026, 07:53 IST



