Where Is Best Tourist In Sikar | Best Tourist Spot In Sikar

Last Updated:September 15, 2026, 18:11 IST
Sikar Best Destination And Views For Instagram Reel Shooting :सीकर के हर्ष पर्वत पर 50 हेक्टेयर में विकसित लव-कुश वाटिका पर्यटकों को आकर्षित कर रही है. यह धार्मिक स्थलों के बीच स्थित है और प्रतिदिन 500 से अधिक लोग आते हैं.
Sikar News: राजस्थान के प्रमुख धार्मिक पर्यटक स्थलों में से एक हर्ष पर्वत अब आस्था के साथ प्रकृति प्रेमियों के लिए भी खास आकर्षण बन गया है. हरी-भरी पहाड़ियों के बीच 50 हेक्टेयर क्षेत्र में विकसित लव-कुश वाटिका पर्यटकों को को बहुत पसंद आ रही है. यहां हर दिन 500 से अधिक लोग पहुंच रहे हैं. परिवार और युवा यहां प्रकृति के बीच समय बिताने के लिए आ रहे हैं.
लव-कुश वाटिका की खासियत इसका धार्मिक स्थलों के बीच स्थित होना भी है. यह वाटिका लालोलाव बालाजी मंदिर और ऐतिहासिक हर्षनाथ मंदिर के बीच बनी हुई है. मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालु अब यहां कुछ समय प्रकृति के बीच बिताते हैं. धार्मिक यात्रा के साथ पर्यटन और प्रकृति का अनुभव लोगों को आकर्षित कर रहा है.
वाटिका में बनाए गए तीन व्यू-पॉइंट पर्यटकों के लिए सबसे बड़ा आकर्षण बने हुए हैं. इन स्थानों से अरावली पर्वतमाला की ऊंची-नीची पहाड़ियां, दूर तक फैला जंगल और आसपास का प्राकृतिक नजारा दिखाई देता है. सुबह सूर्योदय और शाम के समय सूर्यास्त के दौरान यहां का दृश्य बेहद खूबसूरत नजर आता है. इस दौरान बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं.
Add as Preferred Source on Google
प्राकृतिक वातावरण के बीच पर्यटकों को आराम देने के लिए वाटिका में कई विश्राम स्थल भी विकसित किए गए हैं. यहां पारंपरिक झोपे, बैठने के लिए चबूतरे और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं. पेयजल की व्यवस्था होने से परिवारों को काफी सुविधा मिलती है. बच्चे, बुजुर्ग और परिवार यहां बिना जल्दबाजी के बैठकर प्राकृतिक वातावरण का आनंद ले सकते हैं.
लव-कुश वाटिका में वन्यजीवों की प्रतिकृतियां भी स्थापित की गई हैं, जो बच्चों और स्टूडेंट्स को खास तौर पर आकर्षित करती हैं. इन प्रतिकृतियों के जरिए वन्यजीवों और उनके संरक्षण की जानकारी देने का प्रयास किया गया है. प्रकृति के बीच वन्यजीवों को समझने का यह तरीका बच्चों के लिए मनोरंजन के साथ सीखने का भी माध्यम बन रहा है.
वाटिका में पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी व्यवस्थाओं पर भी ध्यान दिया गया है. वर्षा जल को संरक्षित करने और मिट्टी के कटाव को रोकने के लिए गेवियन संरचनाएं बनाई गई हैं. धार्मिक पर्यटन के साथ ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने में लव-कुश वाटिका की भूमिका बढ़ रही है. हर्ष पर्वत आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए यह शांत वातावरण में कुछ समय बिताने का नया ठिकाना बन गई है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|First Published :
September 15, 2026, 18:11 IST



