Aaj Ka Makar Rashifal I मकर राशि वालों को मिल सकता है अचानक बड़ा मौका, जानिए क्या कहते हैं आज के सितारे

Last Updated:September 15, 2026, 17:49 IST
Aaj Ka Makar Rashifal 16 September 2026: 16 सितंबर 2026 का दिन मकर राशि वालों के लिए खास रहने वाला है. व्यापार में नए अवसर और क्लाइंट मिलने के योग हैं, वहीं परिवार के साथ घूमने-फिरने का मौका मिलेगा. विद्यार्थियों को पढ़ाई से भटकने से बचना होगा. जानिए करियर, कारोबार, परिवार, स्वास्थ्य और आज के विशेष उपाय के बारे में.
आज का मकर राशिफल 16 सितंबर 2026 (Aaj Ka Makar Rashifal). आज का दिन मकर राशि के जातकों के लिए कई मायनों में खास रहने वाला है. ज्योतिषाचार्य पंडित संजय शर्मा के अनुसार, आज व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं. कामकाज में आगे बढ़ने के साथ नए लोगों से संपर्क बनने के योग हैं. वहीं विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य से भटकने से बचने की सलाह दी गई है. परिवार के साथ समय बिताने और घूमने-फिरने के लिहाज से भी दिन अनुकूल रहेगा.
मकर राशि के कारोबारियों के लिए आज का दिन नई संभावनाएं लेकर आ सकता है. नए क्लाइंट मिलने के साथ कारोबार से जुड़े नए कनेक्शन बन सकते हैं. व्यापार को नए तरीके से आगे बढ़ाने और उसका विस्तार करने को लेकर मन में कई नए विचार आएंगे. आप अपने काम की कमियों को दूर करने और भविष्य की रणनीति तैयार करने पर विशेष ध्यान दे सकते हैं. आज सुख-सुविधा और लग्जरी से जुड़ी चीजों पर खर्च करने का मन भी बन सकता है. हालांकि, खर्च करते समय बजट का ध्यान रखना आपके लिए बेहतर रहेगा.
विद्यार्थियों का पढ़ाई से हट सकता है ध्यान
शिक्षा के क्षेत्र में मकर राशि के विद्यार्थियों के लिए दिन थोड़ा मध्यम रह सकता है. पढ़ाई की तुलना में कमाई, सोशल मीडिया या दूसरे माध्यमों से आगे बढ़ने का विचार मन को अधिक आकर्षित कर सकता है. कुछ विद्यार्थी पढ़ाई के साथ कमाई शुरू करने या करियर को लेकर कोई नया फैसला लेने के बारे में सोच सकते हैं. ऐसे में जल्दबाजी में कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें, पढ़ाई और अपने भविष्य के लक्ष्य को प्राथमिकता देना जरूरी होगा. किसी भी नए विकल्प को चुनने से पहले उसके लंबे समय तक पड़ने वाले प्रभावों पर जरूर विचार करें.
परिवार के साथ घूमने का बनेगा प्लान
पारिवारिक जीवन के लिहाज से आज का दिन काफी अच्छा रहेगा. परिवार के साथ कहीं घूमने या बाहर जाने की जो योजना लंबे समय से बन रही थी, उसे आज अंतिम रूप मिल सकता है. घर में आपसी सहयोग और सकारात्मक माहौल बना रहेगा. परिवार के साथ अच्छा समय बिताने से रिश्तों में भी मधुरता आएगी. किसी यात्रा को लेकर घर के सदस्यों में उत्साह देखने को मिल सकता है. सेहत के मामले में आज सामान्य दिन रहेगा, लेकिन ठंडी चीजों के सेवन से बचना आपके लिए बेहतर होगा. सर्दी-जुकाम या ठंड से जुड़ी छोटी-मोटी परेशानी हो सकती है. मौसम के अनुसार खान-पान रखें और पर्याप्त आराम करें. स्वास्थ्य संबंधी छोटी परेशानी को नजरअंदाज करने से बचें.
आज का विशेष उपाय
ज्योतिषाचार्य पंडित संजय शर्मा के अनुसार, मकर राशि वालों के लिए आज दही का दान करना शुभ माना गया है. इसके अलावा सफेद, क्रीम या हल्के पेस्टल रंग के कपड़े पहनना लाभकारी रहेगा. किसी शुभ कार्य के लिए निकल रहे हैं तो मंदिर में मिश्री चढ़ाकर भगवान का आशीर्वाद लें. मान्यता है कि इससे सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और शुभ कार्य में सफलता के योग मजबूत होते हैं.
About the Authorमोनाली पाल
नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…
और पढ़ेंLocation :
Jodhpur,Rajasthan
First Published :
September 15, 2026, 17:49 IST



