Sonchiriya Zari Saree: सोने-चांदी की जरी हाथों की महीन बुनाई, कोटा की साड़ी पर फिदा महारानियां और बॉलीवुड हसीनाएं

Last Updated:September 15, 2026, 16:46 IST
Sonchiriya Zari Saree: कोटा की सदियों पुरानी रियल गोल्ड और सिल्वर जरी साड़ी का शाही और बॉलीवुड कनेक्शन सामने आया है. महारानी राधिकराजे गायकवाड़, निवृत्ति कुमारी मेवाड़, चारु सिंह चौधरी से लेकर कंगना रनौत और जाह्नवी कपूर तक ‘सोनचिरैया’ की खास जरी वाली साड़ी पसंद कर चुकी हैं. असली सोने-चांदी की जरी से हाथों से बुनी यह साड़ी कोटा की विरासती कला को देशभर में नई पहचान दिला रही है.
गुजरात के बड़ौदा की महारानी राधिकराजे गायकवाड़ भी कोटा की पारंपरिक रियल गोल्ड और सिल्वर जरी साड़ी की मुरीद हैं. उन्होंने ‘सोनचिरैया’ की खास जरी वाली साड़ी पहनी. ‘सोनचिरैया’ की संस्थापक प्रीति सिंह पारीक के अनुसार, साड़ी में असली सोने-चांदी की जरी से महीन हाथ की बुनाई की जाती है. राधिकराजे के जरिए कोटा की सदियों पुरानी हस्तकरघा कला को राष्ट्रीय पहचान मिल रही है.
कोटा डोरिया को पॉलिटिक्स में भी काफी पसंद किया जाता है पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पोती-बहू चारु सिंह चौधरी भी कोटा की पारंपरिक रियल गोल्ड और सिल्वर जरी साड़ी की मुरीद हैं. उन्होंने ‘सोनचिरैया’ की खास जरी वाली साड़ी पहनी. ‘सोनचिरैया’ की संस्थापक प्रीति सिंह पारीक के अनुसार, साड़ी में असली सोने-चांदी की जरी से महीन हाथ की बुनाई की गई है. चारु सिंह के जरिए कोटा की विरासती कला को नई पहचान मिल रही है.
बात करे फिल्म इंडस्ट्रीज से बॉलीवुड अभिनेत्री और लोकसभा सांसद कंगना रनौत भी कोटा की पारंपरिक रियल गोल्ड और सिल्वर जरी साड़ी की मुरीद हैं. उन्होंने ‘सोनचिरैया’ की खास जरी वाली साड़ी को अपनी पसंद बनाया. संस्थापक प्रीति सिंह पारीक के अनुसार, साड़ी में असली सोने-चांदी की जरी से महीन हाथ की बुनाई की गई है. कंगना के जरिए कोटा की विरासती बुनाई को देशभर में नई पहचान मिल रही है.
Add as Preferred Source on Google
वही उदयपुर की महारानी साहिबा निवृत्ति कुमारी मेवाड़ भी कोटा की पारंपरिक रियल गोल्ड और सिल्वर जरी साड़ी की मुरीद हैं. उन्होंने कोटा की प्रसिद्ध ‘सोनचिरैया’ की खास जरी वाली साड़ी पहनी. ‘सोनचिरैया’ की संस्थापक प्रीति सिंह पारीक के अनुसार, इस साड़ी की महीन हाथ की बुनाई में असली सोने-चांदी की जरी का इस्तेमाल होता है, उनके जरिए कोटा की विरासती बुनाई को नई पहचान मिली है.
बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर भी कोटा की पारंपरिक साड़ी की मुरीद हो गई हैं, उन्होंने कोटा की प्रसिद्ध रियल गोल्ड और सिल्वर जरी से तैयार खास साड़ी खरीदी है. ‘सोनचिरैया’ की संस्थापक प्रीति सिंह पारीक के अनुसार, साड़ी में महीन जरी की बुनाई और पारंपरिक डिजाइन हैं. जाह्नवी के इस चुनाव से कोटा के बुनकरों की सदियों पुरानी कला को देशभर में नई पहचान मिलने की उम्मीद है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|First Published :
September 15, 2026, 16:46 IST



