Rajasthan

बॉलीवुड स्टार्स की पहली पसंद है पाली का ये लग्जरी रिसॉर्ट, रणबीर-आलिया भी चुन चुके हैं खास ठिकाना

Last Updated:September 16, 2026, 13:10 IST

अक्टूबर का महीना शुरू होते ही राजस्थान में पर्यटन का शानदार सीजन दस्तक दे चुका है. देश ही नहीं, बल्कि विदेश से भी लाखों पर्यटक राजस्थान के ऐतिहासिक और प्राकृतिक सौंदर्य को निहारने आ रहे हैं. अगर आप भी इस बार कुछ बेहद खास, लक्जरी और रोमांचक ढूंढ रहे हैं, तो पाली का ‘सुजान जवाई’ रिसॉर्ट आपकी लिस्ट में सबसे ऊपर होना चाहिए.

यह कोई साधारण रिसॉर्ट नहीं है, बल्कि ‘द वर्ल्ड्स 50 बेस्ट रिसॉर्ट्स’ की प्रतिष्ठित इंटरनेशनल सूची में जगह बनाने वाला भारत का इकलौता रिसॉर्ट है, अरावली की पहाड़ियों और चट्टानों के बीच बसा यह लक्जरी कैंप जंगल के रोमांच को सात-सितारा सुविधाओं के साथ पेश करता है. यहां ठहरने वाले मेहमानों को न केवल रॉयल टेंटेड सूट्स में रहने का मौका मिलता है, बल्कि जवाई की खास बात—पहाड़ों पर खुलेआम घूमते तेंदुए (पैंथर्स), रबारी चरवाहों की समृद्ध संस्कृति और स्थानीय जायकों का अनूठा.ग्रेनाइट की विशाल पहाड़ियों और तेंदुओं के खुले में घूमने वाले इस अनोखे इलाके के बीच बसा यह रिसॉर्ट पर्यावरण-संरक्षण और लग्जरी का बेजोड़ उदाहरण है. यहां का मुख्य आकर्षण यह है कि मेहमानों को बिल्कुल प्राकृतिक और जंगली माहौल के बीच अति-आधुनिक सुविधाएं दी जाती हैं, जिससे यह दुनिया भर के पर्यावरण-प्रेमी और लग्जरी ट्रैवलर्स की पहली पसंद बना हुआ है.

सुजान जवाई की सबसे बड़ी पहचान यहां का स्टाफ है, जो पूरी तरह से स्थानीय राजस्थानी संस्कृति और परंपरा में रंगा हुआ नजर आता है. पारंपरिक राजस्थानी पोशाक, सिर पर रंग-बिरंगी पगड़ी और आत्मीयता से भरपूर ‘खम्मा घणी’ के साथ मेहमानों का स्वागत किया जाता है. खास बात यह है कि यहां कार्यरत अधिकतर कर्मचारी आसपास के स्थानीय समुदायों और राबड़ी (चरवाहा) जनजाति से हैं. यह स्टाफ न केवल अपनी मेहमाननवाजी के लिए जाना जाता है, बल्कि उन्हें इस जंगल, पहाड़ियों और तेंदु

अपनी गोपनीयता, शांति और अद्भुत प्राकृतिक वातावरण के कारण सुजान जवाई बॉलीवुड और खेल जगत की मशहूर हस्तियों के लिए एक पसंदीदा हॉलिडे डेस्टिनेशन बन चुका है. यहां रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जैसे बड़े सितारे अपनी छुट्टियां बिताने आ चुके हैं. इसके अलावा सचिन तेंदुलकर समेत कई अंतरराष्ट्रीय हस्तियां, बिजनेसमैन और वन्यजीव प्रेमी यहां समय बिताने आते हैं. इस रिज़ॉर्ट की प्राइवेसी और वर्ल्ड-क्लास सर्विस इसे वीआईपी मेहमानों के लिए पहली पसंद बनाती है.

Add as Preferred Source on Google

यहां ठहरने के दौरान मिलने वाला अनुभव दुनिया के अन्य किसी रिसॉर्ट से बिल्कुल अलग है. यहां रहने वाले मेहमानों के लिए बिना किसी कंक्रीट की दीवारों के, कैनवास टेंट में रहने की व्यवस्था होती है जो आधुनिक लग्जरी से लैस हैं. यहां की खास बात यह है कि आप सुबह की चाय के साथ खुली पहाड़ियों का नजारा देख सकते हैं, रात में खुले आसमान के नीचे तारों की छांव में कस्टमाइज्ड डिनर का आनंद ले सकते हैं और प्रशिक्षित गाइड के साथ ‘जवाई लेपर्ड सफारी’ पर निकल सकते हैं. तेंदुओं और इंसानों

सुजान जवाई पहुंचने के लिए निकटतम मुख्य शहर सुमेरपुर (पाली) है, जो यहां से लगभग 25 से 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. सुमेरपुर से आप निजी टैक्सियों या अपनी गाड़ी के माध्यम से जवाई बांध और जवाई क्षेत्र की ओर आसानी से जा सकते हैं. सुमेरपुर-जवाई मार्ग सड़क रास्ते से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है और यहां तक का सफर बेहद सुगम है. इसके अलावा, यदि आप ट्रेन से आ रहे हैं तो निकटतम रेलवे स्टेशन ‘जवाई बांध’ और ‘फालना’ हैं, जहां से सुमेरपुर होते हुए लगभग 40 से 50 मिनट में आसानी आसानी से रिसॉर्ट पहुंचा जा सकता है.

जवाई की प्राकृतिक खूबसूरती और अरावली की पहाड़ियों की ओट में सुजान जवाई का यह नजारा किसी तिलस्म से कम नहीं लगता। राजस्थान के इस बीहड़ और खूबसूरत वाइल्डलाइफ कंजर्वेशन क्षेत्र में ढलती शाम के साथ ही तारों भरे खुले आसमान के नीचे एक अलग ही दुनिया जीवंत हो उठती है। खुले आंगन में लगे विशाल पेड़ों पर लटकी लालटेन और चारों तरफ जगमगाते दीयों की मध्यम, स्वर्णिम रोशनी इस पूरे माहौल को बेहद जादुई बना देती है।

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|First Published :

September 16, 2026, 13:10 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj