Entertainment

नाना पाटेकर के दो रूप: एक नरम, एक गरम! क्यों आता है इतना गुस्सा? 1.5 करोड़ की गाड़ी छोड़ किसानों को दी पूरी रकम

Last Updated:September 16, 2026, 13:31 IST

नाना पाटेकर को लेकर अक्सर ये बात होती है कि वह गुस्सा बहुत करते हैं. कई बार फिल्मों के सेट पर भी कुछ ऐसा हो चुका है कि उनके शॉर्ट टैम्पर्ड की बात होती है. अब एक राइटर ने इस पर जवाब दिया है.नाना पाटेकर के दो रूप: एक नरम, एक गरम! क्यों आता है इतना गुस्सा? ये रहा जवाबZoomफोटो: फिल्म का एक सीन

बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर अक्सर अपने अनफिल्टर ओपिनियन की वजह से जाने जाते हैं. वह बेबाकी से अपनी बात रखते हैं. अभिनय, बॉलीवुड और कामकाज के अलावा उनका एक साइड और है, वह है किसानों के लिए हमेशा खड़े रहना. वह कई सालों से किसानों की हक की आवाज उठाते रहे हैं. एक बार फिर उनका ऐसा किस्सा सामने आया है जिसे राइटर रणबीर पु्ष्प ने शेयर किया है.

रणबीर पुष्प ने नाना पाटेकर के साथ पार्थो घोष की 1996 की साइकोलॉजी थ्रिलर अग्नि साक्षी में काम किया है. वह सालों से उन्हें जानते हैं. उन्होंने अब नाना पाटेकर की दरियादिली का किस्सा सुनाया. कैसे एक्टर ने एक किसान परिवार के लिए अपनी 1.5 करोड़ की कार न खरीदने का फैसला लिया था. राइटर ने कहा:

एक दिन नाना पाटेकर न्यूज देख रहे थे. तभी उन्हें किसान परिवार ने सुसाइड कर लिया है. पूरा परिवार उनका शोक में डूबा हुआ था. नाना पाटेकर अगले दिन 1.5 करोड़ की कार खरीदने वाले ते. सबकुछ फिक्स भी हो चुका था. लेकिन उन्होंने तुरंत न्यूज देखने के बाद अपने दोस्त को फोन किया और कहा कि 15-15 हजार के चेक बनवाकर सभी किसानों को बांट दें.नाना पाटेकर वही हैं जिन्होंने NAAM फाउंडेशन की स्थापना की. वह हमेशा किसानों के आंसू पोंछने का काम करते हैं. वह भला कभी किसी का बुरा कैसे सोच सकते हैं?

क्यों आता है नाना पाटेकर को गुस्साअक्सर लोग नाना पाटेकर शॉर्ट टेम्पर्ड नेचर के लिए भी चर्चा में रहते हैं. कई बार वह गुस्से में आपा खो देते हैं. इस पर भी रणबीर पुष्प ने रिएक्ट किया. उन्होंने बताया कि नाना पाटेकर गुस्सा तभी करते हैं जब वह श्योर होते हैं कि वह सही हैं. उन्होंने एक घटना का जिक्र करते हुए इस बारे में बताया:

एक बार उन्होंने अपनी चलती गाड़ी रोकी और सड़क पर फेंकी बोतल उठा ली. फिर ट्रैफिक सिग्नल पर जाकर उन्होंने दूसरी गाड़ी को रोका और कहा कि ‘भारत को स्वच्छ कौन रखेगा? गांधी जी तो चले गए. अब तुम ही धरती पर हो तो ये तुमको करना पड़ेगा. क्या अब ये बोतल मैं तुम्हारी गाड़ी में फेंक दूं?”

विधु विनोद चोपड़ा संग कलेशऐसे ही नाना पाटेकर और विधु विनोद चोपड़ा की लड़ाई भी बहुत फेमस हैं. कैसे फिल्म की शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर संग उनकी भयंकर लड़ाई हो गई थी.

About the AuthorVarshaSenior Sub Editor

वर्षा पिछले 9 सालों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं. वह वर्तमान में हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। बॉलीवुड की चमक-दमक से लेकर ओटीटी की नई दुनिया और टीवी इंडस्ट्री की हलचल तक, …

और पढ़ेंFirst Published :

September 16, 2026, 13:31 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj