Entertainment

PM मोदी के बर्थडे पर रिलीज हुआ ‘आशीर्वाद का दीया’, गाना सुन इमोशनल हुए प्रधानमंत्री, 24 घंटों में आए इतने व्यूज

Last Updated:September 17, 2026, 15:49 IST

PM Modi 76th Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर म्यूजिक कंपोजर अमन पंत ने उन्हें ‘आशीर्वाद का दीया’ गाना समर्पित किया है . पीएम मोदी ने इस खास ट्रिब्यूट के लिए अमन पंत का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि इस गाने ने उनके दिल को गहराई से छू लिया है . जानिए इस गाने के पीछे की कहानी और बीजेपी के देशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ की पूरी डिटेल .PM मोदी को बर्थडे पर मिला खास गिफ्ट, क्या आपने सुना ये Song?Zoomफोटो साभार-instagram@amanpant02)

नई दिल्ली:  देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर देशभर में जश्न का माहौल है . इस खास मौके पर बीजेपी की ओर से कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं . वहीं देश-विदेश से उन्हें बधाइयों के संदेश भी मिल रहे हैं . इसी बीच मशहूर म्यूजिक कंपोजर अमन पंत ने पीएम मोदी को एक बेहद खास गाना ‘आशीर्वाद का दीया’ डेडिकेट किया है .

पीएम मोदी ने इस स्पेशल ट्रिब्यूट के लिए अमन पंत का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि यह गाना उनके दिल को गहराई से छू गया है .

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर जताया आभार

म्यूजिक कंपोजर अमन पंत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह गाना शेयर करते हुए लिखा था कि उनकी टीम काफी समय से पीएम मोदी को कुछ स्पेशल डेडिकेट करना चाहती थी . उन्होंने लिखा कि यह गाना देश के लिए उनकी 25 साल की निस्वार्थ सेवा को उनका एक छोटा सा सम्मान है . पीएम मोदी ने भी इस पोस्ट को री-शेयर करते हुए लिखा, “कुछ अंदाज बहुत खास होते हैं . ‘आशीर्वाद का दीया’ प्यार का एक ऐसा ही इजहार है जिसने मेरे दिल को गहराई से छू लिया है . हर आशीर्वाद हमारे प्यारे भारत की सेवा करने के मेरे संकल्प को और मजबूत करता है .” बता दें कि इस गाने के 24 घंटे में 23K व्यूज मिल हैं.

Some gestures remain very special!

#AshirwadKaDiya is one such expression of affection that has deeply touched me.

Every blessing strengthens my resolve to serve our beloved Bharat with even greater devotion.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj