Rajasthan

Karauli News: करौली का सिद्ध गणेश मंदिर, नृत्य करती प्रतिमा और चोरी के बाद वापसी की रहस्यमयी कहानी

Last Updated:September 14, 2026, 17:27 IST

Siddha Ganesh Temple: करौली के वरपाड़ा स्थित सिद्ध गणेश जी मंदिर में विराजमान नृत्य करते गणेश जी की प्रतिमा श्रद्धालुओं के बीच खास आस्था का केंद्र है. मान्यता है कि कई साल पहले यह प्रतिमा चोरी होकर दिल्ली तक पहुंच गई थी, लेकिन भगवान गणेश के संकेत से प्रतिमा दोबारा करौली लौट आई. स्थानीय लोग इसे चमत्कार मानते हैं और मानते हैं कि प्रतिमा की वापसी के बाद इलाके में चोरी की घटनाएं भी थम गई.

करौली शहर में भगवान गणेश का एक ऐसा मंदिर है, जहां विराजमान प्रतिमा अपनी अनोखी मुद्रा के कारण श्रद्धालुओं के बीच विशेष आस्था का केंद्र बनी हुई है. शहर के वरपाड़ा इलाके में स्थित सिद्ध गणेश जी मंदिर की पहचान सिर्फ इसकी धार्मिक मान्यता से नहीं, बल्कि यहां विराजमान गणेश जी की अनोखी नृत्य करती हुई प्रतिमा से भी है.

स्थानीय लोगों के मुताबिक इस प्रतिमा से जुड़ी एक ऐसी घटना भी है, जिसे आज तक लोग भगवान गणेश का चमत्कार मानते हैं.मान्यता है कि कई साल पहले मंदिर में विराजमान गणेश जी की यह प्रतिमा चोरी हो गई थी. प्रतिमा के गायब होने से इलाके में हड़कंप मच गया और श्रद्धालुओं में मायूसी छा गई. लेकिन इसके बाद जो हुआ, उसने इस प्रतिमा के प्रति लोगों की आस्था को और मजबूत कर दिया.

स्थानीय लोगों के अनुसार प्रतिमा चोरी होने के बाद चोर इसे दिल्ली तक ले गए थे. इसी दौरान प्रतिमा को लेकर एक ऐसी घटना सामने आई, जिसे लोग आज भी भगवान गणेश का संकेत मानते हैं. मान्यता है कि गणेश जी ने सपना देकर अपनी मौजूदगी का संकेत दिया और आखिरकार यह प्रतिमा दिल्ली से वापस करौली आ गई. प्रतिमा के दोबारा अपने स्थान पर लौटने के बाद श्रद्धालुओं की आस्था और गहरी हो गई.

Add as Preferred Source on Google

इस मंदिर की सबसे बड़ी खासियत यहां स्थापित गणेश प्रतिमा की मुद्रा है. आमतौर पर गणेश जी की अलग-अलग स्वरूपों में प्रतिमाएं देखने को मिलती हैं, लेकिन यहां गणेश जी नृत्य करते हुए स्वरूप में विराजमान हैं. इसी वजह से श्रद्धालुओं के लिए यह प्रतिमा बेहद खास मानी जाती है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रतिमा के वापस मंदिर में आने के बाद वरपाड़ा इलाके को लेकर एक अलग तरह की मान्यता भी बन गई. लोगों के बीच धारणा है कि जब से चोरी हुई गणेश प्रतिमा दोबारा अपने मंदिर में लौटी है, तब से पूरे इलाके में चोरी की घटनाएं नहीं होतीं.यही वजह है कि यहां रहने वाले कई लोग अपने घर और मोहल्ले की सुरक्षा को भी सिद्ध गणेश जी की कृपा से जोड़कर देखते हैं.

शहर के वरपाड़ा मोहल्ले के लोगों के लिए यह सिर्फ एक मंदिर नहीं, बल्कि आस्था और विश्वास का केंद्र है.बुजुर्ग आज भी गणेश प्रतिमा के चोरी होने और फिर वापस लौटने की कहानी नई पीढ़ी को सुनाते हैं. प्रतिमा का चोरी होना, दिल्ली तक पहुंचना और फिर वापस करौली आना आज भी स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|First Published :

September 14, 2026, 17:27 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj