Rajasthan

Jaipur News: जयपुर में ठेकेदार का कारनामा, शराब पार्टी के बहाने साथी को किया नशे में, फिर चुरा ली 4 लाख की जिंक सिल्ली

Last Updated:October 12, 2026, 14:38 IST

Jaipur News: जयपुर के खोराबीसल थाना क्षेत्र में ठेकेदार ने शराब पार्टी के बहाने साथी को नशे में कर फैक्ट्री से करीब 4 लाख रुपए कीमत की एक टन जिंक सिल्ली चोरी कर ली. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर 43 जिंक सिल्ली बरामद की हैं। वारदात में इस्तेमाल टाटा पंच गाड़ी भी जब्त की गई है.Amazon Prime DayTop Deals Insideमकान और गाड़ी की किस्त भरने के लिए बना चोर, फैक्ट्री से उड़ाया 4 लाख का मालZoom

जयपुर.  खोराबीसल थाना क्षेत्र में गैल्वनाइजिंग फैक्ट्री से करीब चार लाख रुपए कीमत की जिंक सिल्ली चोरी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी ठेकेदार को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, आरोपी ने चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए पहले अपने साथी को शराब पार्टी के बहाने नशे में किया और फिर मौका पाकर फैक्ट्री से करीब एक टन जिंक सिल्ली चोरी कर ली. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई 43 जिंक सिल्ली बरामद की हैं. साथ ही वारदात में इस्तेमाल टाटा पंच गाड़ी को भी जब्त किया है.

पुलिस के मुताबिक, परिवादी साजिद अली ने थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, उसने बताया कि वह एक जिंक गैल्वनाइजिंग कंपनी में काम करता है. इस कंपनी में बिजली के उपकरणों पर जिंक की परत चढ़ाने का काम किया जाता है. 29 सितंबर की रात फैक्ट्री में रखी 43 जिंक सिल्ली चोरी हो गई. इनका कुल वजन करीब 900 से 1000 किलोग्राम था। चोरी हुई जिंक सिल्ली की कीमत लगभग चार लाख रुपए आंकी गई। परिवादी ने इस मामले में फैक्ट्री में ठेकेदारी का काम करने वाले नेमसिंह पर चोरी करने का संदेह जताया था।

मकान और गाड़ी की किस्त चुकाने के लिए बनाई योजना

मामले की जांच के दौरान पुलिस को आरोपी की भूमिका को लेकर अहम जानकारी मिली. पुलिस के अनुसार, आरोपी नेमसिंह को अपने मकान और गाड़ी की किस्तें चुकाने के लिए रुपयों की जरूरत थी. इसी के चलते उसने फैक्ट्री से जिंक सिल्ली चोरी करने की योजना बनाई. वारदात को अंजाम देने के लिए उसने अपने साथी को शराब पार्टी के बहाने बुलाया और उसे शराब पिलाई। जब साथी अधिक नशे में हो गया, तब आरोपी ने फैक्ट्री से जिंक सिल्ली चोरी कर ली.

टाटा पंच में छिपाकर रखी थीं जिंक सिल्ली

पुलिस के अनुसार, आरोपी चोरी की गई जिंक सिल्ली को अपनी टाटा पंच गाड़ी में रखकर ले गया और छिपा दिया. मामले की जांच में पुलिस ने तकनीकी सूचनाओं और पूछताछ के आधार पर आरोपी की गतिविधियों का पता लगाया. इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई 43 जिंक सिल्ली बरामद कर लीं और वारदात में इस्तेमाल टाटा पंच गाड़ी भी जब्त कर ली. पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी उत्तर प्रदेश के सिकंदराराऊ क्षेत्र का निवासी है और जयपुर में ठेकेदारी का काम करता था, फिलहाल पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है.

About the Authorमोनाली पाल

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ेंLocation :

Jaipur,Rajasthan

First Published :

October 12, 2026, 14:38 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj