Rajasthan

सूरतगढ़ में लापता कांग्रेस पार्षद को लेकर बवाल, परिजनों ने सड़क की जाम

Last Updated:September 19, 2026, 15:03 IST

सूरतगढ़ के वार्ड नंबर 43 से नवनिर्वाचित कांग्रेस पार्षद कृष्ण कुमार बीती रात बीकानेर से लौटते समय संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए.  पार्षद के परिजनों और वार्ड वासियों ने सूरतगढ़ डीएसपी कार्यालय के बाहर सड़क जाम कर जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया है. कुल 35 वार्डों में से बीजेपी और कांग्रेस दोनों के पास 16-16 पार्षद हैं, जबकि 1 माकपा और 2 निर्दलीय पार्षद हैं.सूरतगढ़ में लापता कांग्रेस पार्षद को लेकर बवाल, परिजनों ने सड़क की जामZoom

श्रीगंगानगर. राजस्थान के जिले श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ में नवनिर्वाचित कांग्रेस पार्षद कृष्ण कुमार के लापता होने के बाद बवाल मचा हुआ है. पार्षद के परिजन और वार्डवासी उनकी सकुशल वापसी की मांग को लेकर पुलिस डिप्टी एसपी ऑफिस के बाहर सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे हैं. प्रदर्शन के चलते सड़क मार्ग पर ट्राफिक भी रुक गया है.

वार्ड नंबर 43 से चुन गए कांग्रेस पार्षद कृष्ण कुमार बीती रात बीकानेर से लौटते समय लापता हो गए थे. इसके बाद से परिजन उनकी तलाश और सकुशल वापसी की मांग कर रहे हैं. परिजनों ने सत्ताधारी दल पर पार्षद को लापता करवाने और पालिकाध्यक्ष चुनाव की वोटिंग को प्रभावित करने की साजिश के आरोप लगाए हैं. हालांकि इसपर अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

पुलिस पर लगाए बड़े आरोप

कृष्ण कुमार की बहन मोनिका बेनीवाल का कहना है कि उसके भाई को पुलिस गायब किया है. उन्होंने कहा कि 20 से 25 पुलिस वाले उनके भाई को लेकर गए थे. उसके बाद से ही वो लापता है. उसके साथ उनके भाई भी हैं. पुलिस पर आरोप लगाए हैं कि वो उनके परिवार की सुनवाई नहीं कर रहे हैं. इसलिए उनकी मांग है कि उन्हें जल्द से जल्द घर वापिस भेजा जाए.

16-16 पार्षदों के कारण मुकाबला दिलचस्प

सूरतगढ़ नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस और भाजपा के 16-16 पार्षद चुने हुए हैं. इसके अलावा एक माकपा और दो निर्दलीय पार्षद हैं. ऐसे में 21 सितंबर को होने वाले पालिकाध्यक्ष चुनाव में हर पार्षद का वोट अहम माना जा रहा है. कृष्ण कुमार के अचानक लापता होने से पालिकाध्यक्ष चुनाव को लेकर सियासी तनाव बढ़ गया है. परिजन पुलिस से पार्षद को जल्द सकुशल वापस लाने की मांग कर रहे हैं.

About the Authorसज्जन कुमार दड़बीSenior Sub Editor

Sajan Kumar is a journalist with professional experience in digital news, web journalism, SEO content, copy editing and social media storytelling. He has been working in journalism since 2020 and has worked wit…

और पढ़ेंLocation :

Ganganagar,Rajasthan

First Published :

September 19, 2026, 15:03 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj