Aaj Ka Tula Rashifal I तुला राशि वालों के लिए आज का दिन क्यों है खास? ग्रहों की चाल दे रही है ये इशारा

Last Updated:September 19, 2026, 16:02 IST
Aaj Ka Tula Rashifal 20 September 2026: तुला राशि वालों के लिए 20 सितंबर का दिन मेहनत, संपर्क और कार्यक्षेत्र में प्रगति लेकर आ सकता है. नौकरी में महत्वपूर्ण व्यक्ति से बातचीत और व्यापार में नए संपर्क भविष्य में लाभ दे सकते हैं. हालांकि धन से जुड़े फैसलों में जल्दबाजी से बचना होगा। जानें आज का राशिफल, आर्थिक स्थिति, करियर और सूर्य देव का अचूक उपाय.
आज का तुला राशिफल 20 सितंबर 2026 ( Aaj Ka Tula Rashifal). आज तुला राशि वालों के लिए दिन मेहनत, संपर्क और कार्यक्षेत्र में प्रगति का संकेत दे रहा है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार चंद्रमा आज धनु राशि में रहेंगे. ग्रहों की स्थिति के कारण आज आपकी बातचीत करने की क्षमता और सही समय पर अपनी बात रखने का गुण काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकता है. नौकरी और व्यापार से जुड़े मामलों में नए अवसर मिलने के योग हैं, हालांकि महत्वपूर्ण फैसले लेते समय जल्दबाजी से बचना जरूरी रहेगा.
अजमेर के ज्योतिष हिमांशु दाधीच के अनुसार, नौकरी करने वाले लोगों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर रहने की संभावना है. कार्यक्षेत्र में किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से बातचीत हो सकती है. आपकी बात रखने का तरीका और काम करने की शैली सामने वाले को प्रभावित कर सकती है. लंबे समय से किसी काम को पूरा करने का प्रयास कर रहे हैं तो आज उसमें आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है. सहकर्मियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर चलना आपके लिए फायदेमंद रहेगा.
नए संपर्क व्यापार में दिला सकते हैं फायदा
व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज नए लोगों से संपर्क बनने के योग हैं। किसी नए व्यक्ति से हुई बातचीत भविष्य में व्यापार के लिए उपयोगी साबित हो सकती है. अगर कोई काम लंबे समय से रुका हुआ है तो उसे दोबारा गति देने का प्रयास करें. पुराने ग्राहक या किसी पुराने संपर्क के जरिए भी लाभ मिलने की संभावना है. हालांकि लेन-देन या पैसों से जुड़े किसी भी मामले में पूरी जानकारी हासिल करने के बाद ही फैसला लेना उचित रहेगा.
आर्थिक मामलों में सोच-समझकर लें फैसला
धन के मामले में आज का दिन सामान्य रह सकता है. आमदनी और खर्च के बीच संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा. निवेश, बड़ी खरीदारी या किसी महत्वपूर्ण आर्थिक निर्णय से पहले सभी पहलुओं को अच्छी तरह समझ लें. बिना जरूरत के खर्च करने से बचना आपके लिए बेहतर रहेगा. आज की गई छोटी-सी सावधानी भविष्य में आर्थिक दबाव से बचाने में मदद कर सकती है.
रिश्तों में बातचीत से बनेगी बात
पारिवारिक और निजी रिश्तों के मामले में भी आज संवाद आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा. किसी बात को लेकर मन में उलझन है तो उसे शांत तरीके से सामने रखने की कोशिश करें. आपकी स्पष्ट और संतुलित बातचीत किसी गलतफहमी को दूर करने में मदद कर सकती है.
आज का अचूक उपाय
आज रविवार का दिन है और यह भगवान सूर्य देव को समर्पित माना जाता है. तुला राशि के जातक सुबह स्नान के बाद तांबे के लोटे में जल, रोली और लाल पुष्प मिलाकर सूर्य देव को अर्पित कर सकते हैं. मान्यता है कि सूर्य देव को अर्घ्य देने से सकारात्मक ऊर्जा और आत्मविश्वास बढ़ता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार यह उपाय जीवन की बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति में सहायक माना जाता है.
About the Authorमोनाली पाल
नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…
और पढ़ेंLocation :
Ajmer,Rajasthan
First Published :
September 19, 2026, 16:02 IST


