Entertainment

‘महाभारत’ के ‘भीम’ सौरव गुर्जर को जेल, महिला ने लगाया शादी का झांसा देने का आरोप, रणबीर कपूर संग कर चुके काम

Last Updated:September 20, 2026, 22:43 IST

टीवी के मशहूर शो ‘महाभारत’ में भीम का रोल किरदार घर-घर पहचान बनाने वाले सौरव गुर्जर के खिलाफ एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है. रिपोर्ट्स की मानें तो मुंबई की एक महिला ने उन पर आरोप लगाया है कि एक्टर ने उसे शादी का भरोसा दिया और बाद में उससे दूरी बनाने लगे. उस महिला का फोन नंबर तक ब्लॉक कर दिया.कहा जा रहा है कि सौरव ने शादी का वादा करके उसे परेशान किया और उसके साथ धोखा किया.

ख़बरें फटाफट

'महाभारत' के भीम सौरव गुर्जर को जेल, महिला ने लगाया शादी का झांसा देने का आरोपZoom मुश्किल में ‘महाभारत’ के ‘भीम’

नई दिल्ली. ‘ब्रह्मास्त्र’ के एक्टर सौरव गुर्जर ने ‘महाभारत’ सीरियल में भीम का किरदार निभाया था. अब एक्टर और WWE रेसलर सौरव गुर्जर को शादी का झांसा देने और महिला के उत्पीड़न के आरोप में कस्टडी में लिया गया है. हैदराबाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है. उन पर आरोप है कि उन्होंने एक महिला को शादी का झासा देकर उसे परेशान किया है.

‘महाभारत’ से पहचान पाने वाले सौरव गुर्जर इन दिनों मुश्किलों में हैं. महिला का दावा है कि दोनों अक्टूबर 2025 से मार्च 2026 तक साथ रहे थे, लेकिन इसके सौरव उससे दूरी बनाने लगे. महिला ने शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने सौरव को मुंबई एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया और आगे की कार्रवाई के लिए हैदराबाद ले गई.

इंस्टाग्राम के जरिये शुरू हुई मुलाकात

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, महिला की सौरव से पहली मुलाकात साल 2021 में इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी. फिर दोनों व्हाट्सऐप पर बात करने लगे. देखते ही देखते दोनों के बीच दूरियां कम हुईं और नजदीकियां बढ़ने लगीं. महिला ने अपनी शिकायत में ये भी दावा किया है कि एक्टर ने उनसे शादी का वादा भी किया था. लेकिन बाद में गायब हो गए. अमेरिका में भी दोनों साथ ही रह रहे थे. महिला की मानें तो सौरव ही उन्हें अमेरिका की नौकरी छुड़वाकर भारत लाए. कहा तो ये भी जा रहा है कि दोनों मिलकर बिजनेस शुरू करने वाले थे.

शादी के नाम पर दिया धोखा

महिला ने शिकायत में इस बात का भी खुलासा किया है कि वह जब कभी भी सौरव ने शादी को लेकर बात करती थीं, तो वह उनका नंबल ब्लॉक कर दिया करते थे. महिला की मानें तो दोनों अक्टूबर 2025 से मार्च 2026 तक साथ ही थे. लेकिन इसके बाद सौरव उन्हें बिना बताए गायब हो गए और वो कहां है, इस बात की उन्हें कोई जानकारी नहीं थी.

बता दें कि महिला की शिकायत के बाद गाचीबोवली पुलिस ने मामला दर्ज होने के बाद जांच शुरू कर दी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने सौरव गुर्जर को मुंबई एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया. लेकिन इसके आगे की कार्रवाई के लिए उन्हें हैदराबाद ले जाया गया. बाद में सौरव को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने की बात सामने आई है. सौरव गुर्जर ने महाभारत में भीम का रोल निभाया था. इसके अलावा वह आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में भी काम कर चुके हैं. फिल्म में वह विलेन के रोल में नजर आए थे.

About the AuthorMunish KumarSenior sub editor

न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

September 20, 2026, 22:43 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj