World

कनाडा में प्लेन क्रैश से टूटा आसमान छूने का सपना, ट्रेनिंग फ्लाइट हादसे में दो भारतीय छात्रों की मौत

Last Updated:September 21, 2026, 12:30 IST

आसमान में उड़ने और पायलट बनने का ख्वाब संजोकर सात समंदर पार कनाडा गए दो होनहार भारतीय छात्रों की जिंदगी का सफर बेहद दर्दनाक मोड़ पर खत्म हो गया. कनाडा के आसमान में फ्लाइंग ट्रेनिंग के दौरान हुए एक भीषण विमान हादसे में दोनों छात्रों की जान चली गई. मृतकों की पहचान तमिलनाडु के रहने वाले मनोज शिवकुमार और पुडुचेरी के श्रीसरण तिरुग्नानसंबंथम के रूप में हुई है.कनाडा में प्लेन क्रैश से टूटा आसमान छूने का सपना, दो भारतीय छात्रों की मौतZoomतमिलनाडु के मनोज और पुडुचेरी के श्रीसरण ने कनाडा में गंवाई जान. (सांकेतिक तस्वीर)

टोरंटो. कनाडा में फ्लाइंग ट्रेनिंग के दौरान हुए एक विमान हादसे में दो भारतीय छात्रों की मौत हो गई. भारतीय मिशन ने यह जानकारी दी. मृतकों की पहचान तमिलनाडु के मनोज शिवकुमार और पुडुचेरी के श्रीसरण तिरुग्नानसंबंथम के रूप में हुई है. वैंकूवर स्थित भारत के महावाणिज्य दूतावास ने दोनों छात्रों की मौत पर रविवार को शोक व्यक्त किया.

दूतावास ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “वैंकूवर स्थित भारत का महावाणिज्य दूतावास तमिलनाडु के मनोज शिवकुमार और पुडुचेरी के श्रीसरण तिरुग्नानसंबंथम की मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त करता है. दोनों भारतीय छात्रों की कनाडा में उड़ान प्रशिक्षण के दौरान हुए एक दुखद विमान हादसे में मौत हो गई.”

The Consulate General of India, Vancouver, expresses its deepest condolences on the tragic demise of Shri Manoj Sivakumar and Shri Srisaran Thirugnanasambantham, two Indian students from Tamil Nadu and Puducherry, who lost their lives in a tragic air accident in Canada during…

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj