Rajasthan

अवैध खनन की कार्रवाई करने गए रेंजर को डंपर से कुचला, हुई मौत, चालक फरार

Last Updated:September 22, 2026, 10:15 IST

प्रतापगढ़ के छोटीसादड़ी में अवैध मिट्टी खनन रोकने पहुंची वन विभाग की टीम पर हमले का मामला सामने आया है. अवैध खनन कर रहे डंपर चालक ने रेंजर प्रताप सिंह पर डंपर चढ़ाकर उन्हें बेरहमी से कुचला है. गंभीर हालत में रेंजर को उप जिला अस्पताल से रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. कार्रवाई के दौरान टीम ने जेसीबी जब्त कर ली थी. वारदात के बाद फरार डंपर चालक की तलाश में पुलिस जुटी है.अवैध खनन की कार्रवाई करने गए रेंजर को डंपर से कुचला, हुई मौत, चालक फरारZoom

प्रतापगढ़. राजस्थान में अवैध मिट्टी खनन की कार्रवाई के दौरान वन विभाग के रेंजर प्रताप सिंह को डंपर से कुचलने का मामला सामने आया है. घटना प्रतापगढ़ के छोटीसादड़ी बताई जा रही है. रेंजर प्रताप सिंह को गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. घटना के बाद वन विभाग के कर्मचारियों में शोक की लहर है.

जानकारी के मुताबिक, पीथलवड़ी ग्राम पंचायत क्षेत्र में वन विभाग की जमीन पर अवैध मिट्टी खनन और परिवहन की सूचना मिली थी. इसी सूचना पर रेंजर प्रताप सिंह के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर कार्रवाई करने पहुंची थी. इसी दौरान अवैध खनन और परिवहन कर रहे डंपर चालक पर रेंजर को कुचलने का आरोप है. हादसे में प्रताप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए.

इलाज के दौरान रेंजर ने तोड़ा दम

घायल रेंजर प्रताप सिंह को तत्काल छोटीसादड़ी उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रेफर किया गया. लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. रेंजर की मौत की खबर मिलते ही वन विभाग के कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई.

आरोपी डंपर चालक की तलाश

घटना के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस और वन विभाग की टीम आरोपी चालक की तलाश में जुटी है. सूत्रों के अनुसार, कार्रवाई के दौरान वन विभाग की टीम ने एक जेसीबी भी जब्त की है. अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि अवैध खनन में कौन-कौन लोग शामिल थे.

About the Authorसज्जन कुमार दड़बीSenior Sub Editor

Sajan Kumar is a journalist with professional experience in digital news, web journalism, SEO content, copy editing and social media storytelling. He has been working in journalism since 2020 and has worked wit…

और पढ़ेंLocation :

Pratapgarh,Rajasthan

First Published :

September 22, 2026, 10:15 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj