समय रैना के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ पर फिर लटकी तलवार? मुकेश छाबड़ा ने की ऐसी गंदी बात, शिकायत दर्ज

Last Updated:September 24, 2026, 13:06 IST
समय रैना का विवादित शो इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2 एक बार फिर विवादों में है. शो को लेकर शिकायत हुई है. ये शिकायत मुकेश छाबड़ा को लेकर हुई है. उन्होंने एक बयान दिया था जिसे लेकर शिकायतकर्ता ने आपत्ति जताई है.
समय रैना का शो इंडिया गॉट लेटेंट का पहला सीजन विवादों से भरा था और ऐसा ही कुछ दोबारा सीजन 2 में भी देखने को मिल रहा है. इंडिया गॉट लेटेंट सीजन 2 से एक फ्रैश कॉन्ट्रोवर्सी देखने को मिल रही है. एक बार फिर शो और इसके गेस्ट को लेकर शिकायत दर्ज हुई है. दरअसल हालिया एपिसोड में समय रैना के शो में कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा बतौर गेस्ट पहुंचे थे. यहां उनके द्वारा अभद्र भाषा को लेकर शिकायत दर्ज की गई है.
18 सितंबर के एपिसोड में समय रैना के शो में नवाजुद्दीन सिद्दीकी, मुकेश छाबड़ा, भुवन भाम, स्टैंड-अप कॉमेडियन कौस्तुभ अग्रवाल नजर आए थे. इस एपिसोड को लेकर अनुराग श्रीवास्तव ने शिकायत दर्ज करवाई है कि एपिसोड में अभद्र भाषा का इस्तेमाल हुआ.
क्या कहा था मुकेश छाबड़ा नेशिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि एपिसोड में मुकेश छाबड़ा हद से ज्यादा गंदी भाषा का इस्तेमाल करते हैं. वह कहते हैं कि ‘मेरे आराम नगर में आओ और *** मारो.’ ऐसी भाषा न केवल आपत्तिजनक है बल्कि यौन रूप से भी उत्तेजक है.
नेटफ्लिक्स पर भी उठाए सवालशिकायतकर्ता ने शो और मुकेश छाबड़ा के अलावा नेटफ्लिक्स पर भी सवाल उठाए. उनका कहना है कि पहले इस टिप्पणी की जांच की जाए और फिर ये तय किया जाए कि ऐसी टिप्पणी कितनी खतरनाक है. दर्शकों की गरिमा और बच्चों की साइबर सुरक्षा को लेकर चिंता पैदा करता है. साथ ही, शिकायतकर्ता ने ये भी मांग की कि ऐसे कंटेंट की स्ट्रीमिंग की मंजूरी कैसे और क्यों दी गई.
ये विवाद भी हुआबता दें इंडियाज गॉट लेटेंट 2 के इस नए एपिसोड के बाद मुकेश छाबड़ा के पंच की सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा हुई थी. इसी एपिसोड में ये दावा किया गया था कि समय रैना ने मुकेश छाबड़ा की गर्लफ्रेंड पर भी कमेंट किया. जिससे कास्टिंग डायरेक्टर नाराज हो गए और दोनों के बीच बहस हो गए. इतना मामला बढ़ गया था कि शो रोकना पड़ा. मगर इन सभी दावों पर ताना मारा था.
About the AuthorVarshaSenior Sub Editor
वर्षा पिछले 9 सालों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं. वह वर्तमान में हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। बॉलीवुड की चमक-दमक से लेकर ओटीटी की नई दुनिया और टीवी इंडस्ट्री की हलचल तक, …
September 24, 2026, 13:03 IST



