Sports

14 पारी 822 रन… मैथ्यू ब्रिट्जके ने रचा इतिहास, इमाम उल हक का वर्षों पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड स्वाहा

होमखेलक्रिकेट

14 पारी 822 रन, ब्रिट्जके ने रचा इतिहास, इमाम का वर्षों पुराना WR स्वाहा

Last Updated:September 24, 2026, 18:51 IST

Matthew Breetzke world records: साउथ अफ्रीका के 27 वर्षीय बल्लेबाज मैथ्यू ब्रिट्जके ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में 112 रनों की तूफानी शतकीय पारी खेलकर इतिहास रच दिया. इस पारी के साथ ही उन्होंने अपनी शुरुआती 14 वनडे पारियों में 822 रन बनाकर पाकिस्तान के इमाम-उल-हक का विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया. ब्रिट्जके ने मार्को यानसेन के साथ छठे विकेट के लिए 107 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी भी निभाई.14 पारी 822 रन, ब्रिट्जके ने रचा इतिहास, इमाम का वर्षों पुराना WR स्वाहाZoomमैथ्यू ब्रीट्जके ने साउथ अफ्रीका ऑस्ट्रेलिया पहले वनडे में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया.

नई दिल्ली. मैथ्यू ब्रिट्जके ने वनडे क्रिकेट में अपने बल्ले का ऐसा जौहर दिखाया है कि उनका नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है. डरबन के किंग्समीड मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में ब्रिट्जके ने ना सिर्फ बेहतरीन शतक जड़ा, बल्कि पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज इमाम-उल-हक के वर्षों पुराने विश्व रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर दिया. अब साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज ब्रिट्ज़के वनडे क्रिकेट इतिहास में अपनी शुरुआती 14 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस सीरीज के पहले मुकाबले में मैथ्यू ब्रिट्जके (Matthew Breetzke) चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे. उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की बखिया उधेड़ते हुए 106 गेंदों का सामना किया और 14 चौकों व 2 शानदार छक्कों की मदद से 112 रनों की आतिशी पारी खेली. इस मैच से पहले उनके नाम 13 पारियों में 710 रन दर्ज थे. इस शतकीय पारी के बाद अब 15 वनडे मैचों की 14 पारियों में उनका कुल रन आंकड़ा बढ़कर 822 रन हो गया है.

इमाम-उल-हक का विश्व रिकॉर्ड टूटाइससे पहले 14 वनडे पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के इमाम-उल-हक (Imam Ul Haq) के नाम था, जिन्होंने अपनी शुरुआती 14 पारियों में 759 रन बनाए थे. ब्रिट्ज़के ने 822 रन बनाकर इमाम को काफी पीछे छोड़ दिया है और एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है.

डेब्यू मैच से ही जारी है धमाकेदार प्रदर्शनब्रिट्ज़के के वनडे करियर की शुरुआत भी किसी सपने जैसी रही थी. उन्होंने फरवरी 2025 में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने डेब्यू वनडे मैच में ही 150 रनों की यादगार पारी खेली थी. इसके बाद से उनका बल्ला लगातार गरज रहा है. अब तक खेले गए अपने 15 वनडे मुकाबलों में वह 2 शतक और 6 अर्धशतक जमा चुके हैं, जो उनके शानदार निरंतर प्रदर्शन को दर्शाता है.

मार्को यानसेन के साथ शतकीय साझेदारीडरबन में खेले गए इस मुकाबले में ब्रिट्ज़के की पारी केवल व्यक्तिगत रिकॉर्ड तक सीमित नहीं रही, बल्कि उन्होंने टीम को एक मजबूत स्थिति में पहुंचाने में भी अहम भूमिका निभाई. एक समय जब साउथ अफ्रीका की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी, तब ब्रिट्जके ने ऑलराउंडर मार्को यानसेन के साथ मिलकर पारी को संभाला. ब्रिट्जके और यानसेन ने छठे विकेट के लिए महज 81 गेंदों में 107 रनों की ताबड़तोड़ शतकीय साझेदारी निभाई. इस साझेदारी में यानसेन ने भी ब्रिट्जके का भरपूर साथ दिया और 59 गेंदों पर 75 रन बनाए.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रिकॉर्ड साझेदारियों में जगहसाउथ अफ्रीका के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे मैचों में छठे विकेट के लिए यह दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी साबित हुई. इससे पहले 5 मार्च 2006 को गकेबरहा (पोर्ट एलिजाबेथ) में एबी डिविलियर्स और शॉन पोलॉक ने कंगारू टीम के खिलाफ छठे विकेट के लिए 119 रन जोड़े थे, जो आज भी शीर्ष पर है. ब्रिट्ज़के और यानसेन की 107 रनों की इस पारी ने मार्क बाउचर और जोंटी रोड्स की 97 रनों की साझेदारी (डरबन, 2002) को पीछे छोड़ दिया. इस सूची में फाफ डु प्लेसिस और राइली मर्कलेयर की 73 रन (हरारे, 2014) तथा फरहान बेहार्डियन और वेन पार्नेल की 73 रन (सिडनी, 2014) की साझेदारियां भी शामिल हैं.

छठे विकेट की ऑल-टाइम बेस्ट पार्टनरशिपअगर ओवरऑल वनडे क्रिकेट में साउथ अफ्रीका के लिए छठे विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी की बात करें तो यह रिकॉर्ड मार्को यानसेन और हेनरिक क्लासेन के नाम दर्ज है. इन दोनों खिलाड़ियों ने 21 अक्टूबर 2023 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ छठे विकेट के लिए 151 रनों की रिकॉर्ड-तोड़ साझेदारी की थी.

About the AuthorKamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश कुमार राय नेटवर्क18 ग्रुप में बतौर चीफ सब एडिटर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. वह बीते 15 सालों से खेल पत्रकारिता की पिच पर डटे हुए हैं. हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में वह खेल कंटेंट की गहरी समझ, सटीक विश्लेषण और ब…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

September 24, 2026, 18:51 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj