Sports

सचिन तेंदुलकर ने तोड़ा था जिसका महारिकॉर्ड, उसने अपनी ही चचेरी बहन से किया निकाह, नाम सुनकर ही खौफ खाते थे गेंदबाज

नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम की मौजूदा हालत आज किसी से छिपी नहीं है, लेकिन एक समय ऐसा भी था जब इस टीम की अपनी धाक हुआ करती थी. इसके पीछे का कारण था टीम में एक से बढ़कर एक बेहतरीन खिलाड़ी का होना. उन्हीं में से एक थे बाएं हाथ के ओपनर बल्लेबाज सईद अनवर. सईद अनवर की गिनती पाकिस्तान के महान ओपनर बल्लेबाजों में होती है. एक समय उन्होंने वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया था, जिसे काफी सालों बाद सचिन तेंदुलकर ने वनडे में दोहरा शतक लगाकर उसे तोड़ा था.

हालांकि, सईद अनवर का क्रिकेटिंग करियर जितना शानदार है उतना ही उनकी पर्सनल लाइफ भी जानने लायक है. वैसे तो उनकी पर्सनल लाइफ में कई उतार-चढ़ाव आए, लेकिन उनकी लव लाइफ की बात करें तो उन्होंने अपनी चचेरी बहन से ही निकाह कर लिया था. सईद अनवर की बेगम का नाम लुबना है. ऐसे में आइए जानते हैं सईद अवनर की लव स्टोरी के बारे में.

सईद अनवर की चचेरी बहन थीं लुबना

सईद अनवर ने साल 1996 में लुबना से शादी रचाई थी. लुबना और सईद अनवर रिश्ते में चचेरे भाई-बहन थे. जिस समय सईद अनवर पाकिस्तान के लिए क्रिकेट में धूम मचा रहे थे, उसी दौरान लुबना के साथ उनकी आंखें चार हुई और उन्होंने निकाह करने का फैसला कर लिया. बता दें कि लुबना पेशे से एक डॉक्टर हैं.

शादी के कुछ सालों बाद ही सईद को लगा सदमा

लुबना से शादी करके सईद अनवर बेहद खुश थे. शादी के बाद सईद के घर में जल्द ही किलकारी गूंजी और लुबना ने बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम बिस्माह था. बिस्माह जन्म के बाद से ही बीमार रहने लगी और 2001 में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया, जिससे सईद अनवर को गहरा सदमा लगा.

सईद अनवर की बेटी की जब मौत हुई थी तब वह बांग्लादेश दौरे पर थे. इस घटना के बाद इस पाकिस्तानी क्रिकेटर का जीवन पूरी तरह से बदल गया. बेटी की मौत से टूट चुके सईद का झुकाव धार्मिक कर्मकांडों की ओर हो गया और दाढ़ी बढ़ाकर वह मौलवी बन गए.

सईद अनवर का पाकिस्तान के लिए करियर

सईद अनवर पाकिस्तान के महान बल्लेबाजों में से एक हैं. वह अपनी टीम के लिए 55 टेस्ट और 247 वनडे मैचों में मैदान पर उतरे. टेस्ट में सईद अनवर 4052 रन बनाए, जबकि वनडे में उनके नाम 8824 रन दर्ज है. बल्लेबाजी के साथ अनवर गेंदबाजी भी जबरदस्त करते थे. टेस्ट में उन्होंने 48 विकेट लिए थे. वहीं वनडे में उनके नाम 191 विकेट है.

वनडे क्रिकेट में सईद अनवर ने एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया था, जिसे टूटने में 13 साल रहए थे. अनवर ने साल 1997 में भारत के खिलाफ धुआंधार अंदाज में 194 रनों की रिकॉर्ड पारी खेली थी. उस समय वनडे में ये किसी भी खिलाड़ी का सबसे बड़ा स्कोर था. 13 साल बाद साल 2010 में सचिन तेंदुलकर साउथ अफ्रीका के खिलाफ 200 रनों की पारी खेलकर रिकॉर्ड को तोड़ा था.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj