थिकसे मठ पहुंचीं हिना खान, मंत्रोच्चार के बीच किया ध्यान, भड़के ट्रोलर्स, ‘अल्लाह के सिवा कोई माबूद नहीं’

Last Updated:September 25, 2026, 10:54 IST
Hina Khan Brutally Trolled: हिना खान इन दिनों लद्दाख की वादियों में सुकून और आध्यात्मिक शांति तलाश रही हैं. हाल ही में वह थिकसे मठ पहुंचीं, जहां सुबह की प्रार्थनाओं और मंत्रोच्चार के बीच उन्होंने मेडिटेशन किया. इस खास एक्सपीरियंस की झलक हिना ने सोशल मीडिया पर साझा की और बताया कि ध्यान उन्हें भीतर से सुकून देता है. हालांकि, उनकी पोस्ट सामने आते ही कुछ यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया और धार्मिक नसीहतें देने लगे.हिना खान का ये वीडियो वायरल हो रहा है.
नई दिल्ली. टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों लद्दाख की खूबसूरत वादियों में आध्यात्मिक सुकून तलाशती नजर आ रही हैं. हाल ही में वह थिकसे मठ पहुंचीं. जहां सूरज की पहली किरण के साथ मठ पहुंचीं हिना ने सुबह की प्रार्थनाओं, मंत्रोच्चार और मेडिटेशन के बीच बिताए पलों की झलक दिखाई. सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए खास पोस्ट किया. उन्होंने इस एक्सपीरियंस को अपने लिए बेहद खास बताया और लिखा कि ध्यान उन्हें हील करता है. हालांकि, कुछ कट्टरपंथी सोच के लोगों को उनका ये पोस्ट पसंद नहीं आया और उन्होंने इसके लिए ट्रोल करना शुरु कर दिया.
हिना खान सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और अकसर अपने पोस्ट शेयर कर अपनी लाइफ की झलकियों को शेयर करती रहती हैं. हाल ही में हिना खान ने सोशल मीडिया पर लद्दाख के थिकसे मठ से अपनी कुछ तस्वीरें और एक्सपीरियंस शेयर किए. उन्होंने बताया कि उनकी यात्रा दिन निकलने से पहले ही शुरू हो गई थी और सूरज की पहली रोशनी के साथ वह इस मठ पहुंचीं. अपने पोस्ट में हिना ने वहां के शांत वातावरण, सुबह की प्रार्थनाओं, मंत्रोच्चार और मेडिटेशन का जिक्र किया.
मेडिटेशन मुझे हील करता है: हिना खान
हिना ने वीडियो लिखा- ‘कुछ यात्राएं दिन शुरू होने से पहले ही शुरू हो जानी चाहिए. इसलिए मैं भोर होने से पहले ही निकल पड़ी और सूरज की पहली किरण के साथ थिकसे मोनेस्ट्री पहुंच गई. बौद्ध भिक्षुओं के मंत्रोच्चार, यहां का माहौल, सुबह की प्रार्थनाओं का सन्नाटा और मेडिटेशन… हर चीज ने ‘खुद की खोज’ के इस सफर को बेहद आसान बना दिया. मेडिटेशन मुझे हील करता है.’
View this post on Instagram



