‘हीरो की पत्नी को आप पसंद नहीं’, तापसी पन्नू को फिल्म से कर दिया गया था बाहर, कहा- यह सबसे वाहियात वजह थी

Last Updated:September 25, 2026, 17:05 IST
एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने एक बार फिर फिल्म इंडस्ट्री के एक कड़वे और काले सच से पर्दा उठाकर हर किसी को हैरान कर दिया है. उन्होंने दर्द बयां करते हुए उन्होंने खुलासा किया कि कैसे उन्हें एक बड़े प्रोजेक्ट से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था. मेकर्स की तरफ से उन्हें जो बेतुका बहाना मिला, उसने उनके भी होश उड़ा दिए. तापसी ने बताया कि उन्हें सिर्फ इसलिए फिल्म से हटाया गया क्योंकि हीरो की पत्नी उन्हें पसंद नहीं करती थी.
ख़बरें फटाफट
तापसी पन्नू ने किया हैरान कर देने वाला खुलासा. (फोटो साभार: Instagram@taapsee)
नई दिल्ली. तापसी पन्नू बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जो अपनी बात कहने में कभी हिचकती नहीं हैं. फिल्म इंडस्ट्री के अपने कड़वे अनुभवों और संघर्षों पर वह अक्सर खुलकर बात करती आई हैं. हाल ही में तापसी ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया. उन्होंने बताया कि कैसे महज किसी हीरो की जिद के चलते उन्हें बिना कोई वजह बताए एक फिल्म से बाहर निकाल दिया गया था. इतना ही नहीं, उन्होंने एक और घटना को याद करते हुए बताया कि एक बार तो हीरो की पत्नी को वह पसंद नहीं थीं, इसलिए उन्हें प्रोजेक्ट से हटा दिया गया.
नयनदीप रक्षित से बातचीत में तापसी पन्नू ने कहा, ‘मुझसे साफ कह दिया गया था कि फिल्म के लीड हीरो ने मुझे रिप्लेस करवाया है. अब इसके पीछे क्या वजह थी, यह तो भगवान ही जाने. मैं अक्सर वजहों का अंदाजा लगाने की कोशिश करती हूं, हो सकता है यह उनकी इनसिक्योरिटी की भावना हो या फिर वह अपनी किसी करीबी को फिल्म में लेना चाहते हों. कारण कई हो सकते हैं, लेकिन मुझे कभी कोई ठोस वजह नहीं बताई गई. जब मैंने बार-बार बाहर किए जाने की वजह पूछी, तो मुझे बस इतना जवाब मिला कि हीरो नहीं चाहते कि आप इस फिल्म का हिस्सा बनो.’
हीरो की पत्नी ने तापसी पन्नू को फिल्म से निकलवा दिया बाहर
इसी इंटरव्यू में तापसी पन्नू ने उस सबसे अजीब वजह का भी जिक्र किया, जो उन्हें किसी फिल्म से निकाले जाने पर दिया गया था. एक्ट्रेस ने बताया, ‘मुझे रिप्लेस करने के लिए अब तक की सबसे वाहियात वजह यह दी गई थी कि हीरो की पत्नी आपको पसंद नहीं करती हैं. मुझे आज तक समझ नहीं आया कि आखिर उन्हें मुझसे क्या दिक्कत थी.’ हालांकि, तापसी ने न तो एक्टर के नाम का खुलासा किया और न ही उनकी पत्नी का.
तापसी पन्नू को जब सताया टाइपकास्ट होने का डर
तापसी ने हाल ही में पीटीआई को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया था कि टाइपकास्ट होने की इसी घबराहट के चलते अब उन्होंने ऐसी फिल्मों के ऑफर ठुकराने शुरू कर दिए हैं. उन्होंने कहा, ‘आजकल हर कोई अपने कंफर्ट जोन में रहकर वही पुराना आजमाया हुआ तरीका अपना रहा है. उदाहरण के लिए, अगर बात ग्लैमरस रोल की हो, तो इंडस्ट्री के पास ऐसी 5 एक्ट्रेस तय हैं. वहीं, अगर कोई गंभीर या सामाजिक मुद्दे से जुड़ी फिल्म बनानी हो, तो उनके पास अलग से 5 हीरोइनों की लिस्ट तैयार रहती है.’
तापसी पन्नू ने कई फिल्मों को किया मना
एक्ट्रेस का मानना है कि एक ही तरह की भूमिकाएं करने से दर्शकों के लिए कहानी का सस्पेंस खत्म हो जाता है. तापसी ने बताया, ‘मैंने मेकर्स को साफ मना करना शुरू कर दिया है. मैं उनसे सीधे कह देती हूं कि अगर आप मुझे इस रोल में लेंगे, तो दर्शक फिल्म का क्लाइमैक्स पहले से ही भांप लेंगे. इसलिए मैं उनसे कहती हूं कि मुझे इस प्रोजेक्ट में मत लीजिए, यह आपकी फिल्म के लिए सही नहीं होगा. एक तरह से देखा जाए तो मैंने खुद कई फिल्मों को मना किया है.’
About the AuthorKamta PrasadSenior Sub Editor
कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …
September 25, 2026, 17:05 IST



