Sports

घरेलू क्रिकेट में भी फुस्स हुआ फर्जी किंग बाबर आजम का बल्ला, 7 साल बाद वापसी कर सिर्फ 12 रन पर ढेर

होमखेलक्रिकेट

घरेलू क्रिकेट में भी फुस्स हुआ बाबर आजम का बल्ला, सिर्फ 12 रन पर हुए ढेर

Last Updated:September 26, 2026, 14:54 IST

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के टेस्ट कप्तान बाबर आजम की घरेलू क्रिकेट में भी हालत खराब हो गई है. लगातार खराब फॉर्म से गुजर रहे बाबर आजम ने 7 साल बाद घरेलू क्रिकेट में वापसी की, लेकिन वह पूरी तरह से फ्लॉप नजर आए. बाबर आजम 20 गेंद का सामना कर सिर्फ 12 रन पर आउट हो गए.घरेलू क्रिकेट में भी फुस्स हुआ बाबर आजम का बल्ला, सिर्फ 12 रन पर हुए ढेरZoomबाबर आजम

नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के टेस्ट कप्तान बाबर आजम का खराब फॉर्म उनका पीछा नहीं छोड़ रहा है. बाबर आजम की हालत ऐसी हो गई है कि वह घरेलू क्रिकेट में भी रन नहीं बना पा रहे हैं. बाबर 7 साल बाद घरेलू सर्किट पर फर्स्ट क्लास मैच खेलने उतरे, लेकिन सिर्फ 12 रन बनाकर आउट हो गए. हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर भी बाबर आजम पूरी तरह से बेअसर रहे थे.

इंग्लैंड दौरे पर बाबर 4 पारियों में सिर्फ 104 रन ही बना पाए थे. शुरुआती तीन पारियों में तो वह दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके. हालांकि, आखिरी मैच में उन्होंने 76 रनों की पारी खेलकर दमदार वापसी जरूर की थी, लेकिन अपने घर में नौसिखिए गेंदबाज के बाउंसर के आगे पाकिस्तान क्रिकेट के ‘किंग’ कहे जाने वाले बाबर पूरी तरह से चित हो गए.

KESA SHOT THA??? BOBBY

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj