Entertainment

अयोध्या से दिल्ली उतरा रामलीला का मंच, मिस यूनिवर्स इंडिया केजिया लिज मेजो बनेंगी सीता, रवि किशन बनेंगे राम

Last Updated:September 26, 2026, 15:29 IST

Ayodhya Ramlila Festival Update: अयोध्या की विश्वप्रसिद्ध रामलीला इस बार दिल्ली में आयोजित होने जा रही है. मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 केजिया लिज़ मेजो माता सीता और रवि किशन भगवान श्रीराम के रोल में नजर आएंगे. अरुण बख्शी, बिंदु दारा सिंह और मनोज तिवारी जैसे सितारे भी इस हाई-टेक रामलीला में शामिल होंगे. जानिए कब और कहाँ देख सकते हैं यह भव्य शो.रामलीला में सीता बनेंगी मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 केजिया लिज़ मेजोZoom

नई दिल्ली: अयोध्या की विश्वप्रसिद्ध रामलीला इस बार दिल्ली के मंच पर भगवान श्रीराम की पावन कथा को एक नए और भव्य अंदाज में पेश करने जा रही है. इस बार रामलीला में मनोरंजन और राजनीति जगत के कई बड़े सितारे नजर आएंगे. सबसे खास बात यह है कि मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 केजिया लिज़ मेजो इस बार माता सीता के रोल में दिखाई देंगी.

वहीं सांसद और मशहूर एक्टर रवि किशन भगवान श्रीराम का किरदार निभाएंगे. जिसे लेकर अब हर तरफ चर्चा हो रही है.

दिल्ली के मावलंकर हॉल में लगेगा सितारों का मेला

यह भव्य आयोजन 10 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब स्थित मावलंकर हॉल में आयोजित किया जाएगा. इस रामलीला में फिल्म और भोजपुरी सिनेमा के कई जाने-माने कलाकार अलग-अलग रोल निभाते दिखेंगे. आयोजकों ने बताया कि इस बार मंच को त्रेतायुग जैसा लुक देने के लिए विशाल सेट, हाई-टेक टेक्नोलॉजी और बड़ी एलईडी स्क्रीन का इस्तेमाल किया जा रहा है. इससे दर्शक आधुनिक तकनीक के साथ पौराणिक प्रसंगों का पूरा आनंद ले सकेंगे.

7 सालों के बाद अयोध्या से दिल्ली आया मंचन

रामलीला के संस्थापक और अध्यक्ष सुभाष मलिक ने बताया कि पिछले सात सालों से यह रामलीला अयोध्या की पावन धरती पर आयोजित की जा रही थी. इसे देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी दर्शकों का बहुत प्यार मिला है. पिछले साल ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों को मिलाकर लगभग 62 करोड़ लोगों ने यह रामलीला देखी थी. इस बार प्रभु श्रीराम की लीला दिल्ली आ रही है और दिल्ली के लोग इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

फिल्म और राजनीति जगत के दिग्गज निभाएंगे रोल

इस साल की रामलीला में सितारों की पूरी फौज उतरने वाली है. रवि किशन के राम बनने के साथ-साथ सांसद मनोज तिवारी भी कई अलग-अलग किरदारों में नजर आएंगे. सीनियर एक्टर अरुण बख्शी रावण के रोल में दिखेंगे. बिंदु दारा सिंह कुंभकरण, अवतार गिल मेघनाद और पुनीत इस्सर परशुराम का दमदार किरदार निभाएंगे. इसके अलावा रजा मुराद जैसे दिग्गज कलाकार भी मंच पर अपना जलवा बिखेरेंगे. इस पूरे आयोजन की कमान सुभाष मलिक, शुभम मलिक और जतिन मलिक संभाल रहे हैं.

About the Authorगार्गी द्विवेदीSub Editor

मैं इस समय हिंदी टीम का हिस्सा हूं. हिंदी पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है और फिलहाल मैं सब एडिटर के पद पर हूं.

इससे पहले मैंने, दै…

और पढ़ेंFirst Published :

September 26, 2026, 15:29 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj