Entertainment

‘लव एंड वॉर’ से पहले दिखी आलिया-विक्की की केमिस्ट्री, हाथों में हाथ डाल बिखेरा जलवा, सास नीतू ने बढ़ाया हौसला

Last Updated:September 27, 2026, 08:56 IST

Alia Bhatt And Vicky Kaushal Walk: मनीष मल्होत्रा के मिजवान फैशन शो में आलिया भट्ट ने विक्की कौशल संग रैंप वॉक कर महफिल लूट ली. आइवरी चिकनकारी आउटफिट में आलिया बेहद गॉर्जियस लग रही थीं. रैंप पर आलिया को देखकर सास नीतू कपूर और मां सोनी राजदान ने जमकर तालियां बजाईं. जानिए इस फैशन शो की पूरी डिटेल्स.'लव एंड वॉर' से पहले रैंप पर दिखी आलिया- विक्की की केमेस्ट्री, Video ViralZoomआलिया भट्ट और विक्की कौशल (फोटो साभार-@instantbollywood)

नई दिल्ली: शनिवार की रात मुंबई में मनीष मल्होत्रा के मिजवान फैशन शो का 15वां एडिशन आयोजित किया गया. इस खास इवेंट में एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपने रॉयल और क्लासी अंदाज से रैंप पर आग लगा दी. आलिया इस शो में एक्टर विक्की कौशल के साथ शोस्टॉपर बनकर उतरी थीं. जहां आइवरी कलर के खूबसूरत आउटफिट में आलिया किसी परी से कम नहीं लग रही थीं. जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं.

आइवरी आउटफिट में ढहाया कहर

रैंप वॉक के दौरान आलिया भट्ट ने आइवरी कलर का एम्ब्रॉयडरी वाला आउटफिट पहना हुआ था. उनके इस आउटफिट पर बेहद बारीक चिकनकारी, सीक्वन और फ्लॉवर वर्क किया गया था. उनका यह लुक एकदम ब्राइडल और विंटेज वाइब दे रहा था. इसके साथ उन्होंने एक मॉडर्न क्रॉप ब्लाउज कैरी किया था. आलिया ने सिर पर हैवी एम्ब्रॉयडरी वाला दुपट्टा ओढ़ रखा था, जो किसी घूंघट की तरह दिख रहा था. इस लुक में आलिया बेहद रॉयल और खूबसूरत लग रही थीं.

डायमंड ज्वेलरी और न्यूड मेकअप से पूरा किया लुक

आलिया ने अपने इस ब्राइडल लुक को पूरा करने के लिए बालों को पीछे की तरफ स्टाइल किया हुआ था. इसके साथ ही उन्होंने गले में एक हैवी डायमंड चोकर पहना था. कानों में बड़े इयररिंग्स, माथे पर मांग टीका और हाथों में स्टेटमेंट रिंग्स उनके लुक में चमक जोड़ रही थीं. उनका मेकअप काफी सिंपल रखा गया था. ग्लोइंग स्किन, सॉफ्ट आइज और न्यूड लिपस्टिक के साथ उनका पूरा लुक बेहद अट्रैक्टिव लग रहा था.

नीतू कपूर और सोनी राजदान ने किया चियर

इस फैशन शो की एक और खास बात यह रही कि इवेंट में आलिया की सास नीतू कपूर और मां सोनी राजदान भी पहुंची थीं. दोनों ही फ्रंट रो में बैठकर अपनी बेटी और बहू आलिया को विक्की कौशल के साथ रैंप वॉक करते देख बेहद खुश नजर आईं. जब आलिया और विक्की रैंप पर आए, तो नीतू कपूर और सोनी राजदान जोर-जोर से तालियां बजाकर उन्हें चियर करती दिखीं. सोशल मीडिया पर दोनों का यह क्यूट रिएक्शन भी खूब पसंद किया जा रहा है.

View this post on Instagram

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj