Tech

Copilot+ PC ब्रांडिंग से Microsoft ने बनाई दूरी? नए Surface Pro और Laptop में गायब हुआ नाम

माइक्रोसॉफ्ट ने करीब दो साल पहले Copilot+ PC ब्रांड पेश किया था. इसका मकसद ऐसे Windows कंप्यूटरों को अलग पहचान देना था, जिनमें खास AI फीचर्स के लिए जरूरी हार्डवेयर मौजूद हो. हालांकि, अब कंपनी अपने नए Surface डिवाइस पर इस ब्रांडिंग का इस्तेमाल नहीं कर रही है. इससे हिंट मिल रहे हैं कि माइक्रोसॉफ्ट AI PC को लेकर अपनी ब्रांडिंग स्ट्रैटेजी में बदलाव कर रहा है.

रिपोर्ट के मुताबिक, 2026 में लॉन्च किए गए नए Surface डिवाइस पर कहीं भी Copilot+ PC का नाम नजर नहीं आ रहा है. खास बात यह है कि नए 12-इंच Surface Pro और 13-इंच Surface Laptop तकनीकी तौर पर Copilot+ PC के लिए तय पुरानी जरूरतों को पूरा करते हैं.

नए Surface PC में नहीं लिखा Copilot+ PC

Windows Central की रिपोर्ट के मुताबिक, माइक्रोसॉफ्ट Surface के CVP Brett Ostrom ने पुष्टि की है कि नए Surface Pro और Surface Laptop को Copilot+ PC नहीं कहा जा रहा है. उन्होंने यह भी बताया कि ये डिवाइस उन सभी तकनीकी जरूरतों को पूरा करते हैं, जो पहले Copilot+ डिवाइस के लिए तय की गई थीं. हालांकि, कंपनी ने यह साफ नहीं किया है कि नए डिवाइस से Copilot+ ब्रांडिंग हटाने का फैसला क्यों लिया गया.

40 TOPS NPU था जरूरी

Copilot+ PC की प्रमुख जरूरतों में से एक डिवाइस में कम से कम 40 TOPS AI परफॉर्मेंस वाला NPU होना था. माइक्रोसॉफ्ट ने ऐसे कंप्यूटरों के लिए कई AI फीचर्स भी पेश किए थे, जो इन डिवाइस पर खास तौर पर उपलब्ध होते थे.

लेकिन नए Surface कंप्यूटरों में भी माइक्रोसॉफ्ट का फोकस AI पर बना हुआ है. ये डिवाइस कई AI टास्क को डिवाइस पर ही प्रोसेस करने के साथ जरूरत के मुताबिक क्लाउड का इस्तेमाल कर सकते हैं.

इसका मतलब यह नहीं है कि Copilot+ PC की तकनीकी जरूरतें खत्म हो गई हैं. फिलहाल बदलाव मुख्य रूप से ब्रांडिंग में दिखाई दे रहा है.

AI PC के लिए नई ब्रांडिंग की तैयारी?

AI फीचर्स अब धीरे-धीरे नए कंप्यूटरों का सामान्य हिस्सा बनते जा रहे हैं. ऐसे में माइक्रोसॉफ्ट शायद अगली पीढ़ी के Windows PC को केवल Copilot+ PC नाम से पेश करने के बजाय AI कंप्यूटिंग के लिए ज्यादा व्यापक पहचान बनाने की दिशा में बढ़ रहा है.

फिलहाल ये साफ नहीं है कि कंपनी आने वाले सभी Surface और दूसरे Windows डिवाइस से Copilot+ नाम हटाएगी या नहीं. हालांकि, नए 2026 Surface मॉडल से इस ब्रांडिंग को हटाना माइक्रोसॉफ्ट की AI PC रणनीति में बदलाव का संकेत जरूर देता है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj