Sports

Explainer: क्या एक ही समय पर दो इंटरनेशनल मैच खेल सकती है एक टीम? जानें क्या कहता है आईसीसी का नियम

होमखेलक्रिकेट

क्या एक ही समय पर दो इंटरनेशनल मैच खेल सकती है एक टीम? जानें क्या है नियम

Last Updated:September 28, 2026, 07:44 IST

क्रिकेट के खेल में समय-समय पर नियमों में बदलाव होते रहते हैं. कई नियम तो ऐसे हैं, जिनके बारे में फैंस को भी नहीं पता. ऐसा ही एक दिलचस्प नियम यह है कि क्या एक ही समय पर कोई टीम दो अलग-अलग इवेंट में हिस्सा ले सकती है? उदाहरण के तौर पर भारतीय क्रिकेट टीम अभी वेस्टइंडीज के साथ घरेलू सीरीज में हिस्सा ले रही है और दूसरी टीम एशियन गेम्स में. आइए समझते हैं क्या कहता है आईसीसी का नियम.क्या एक ही समय पर दो इंटरनेशनल मैच खेल सकती है एक टीम? जानें क्या है नियमZoomभारतीय क्रिकेट टीम

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट फैंस को इस समय एक साथ रोमांच का डबल डोज मिल रहा है. टीम इंडिया एक समय पर दो अलग प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले रही है. सुनने में यह थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन हकीकत यह है कि भारतीय टीम एक ही समय पर अपने घर में वेस्टइंडीज के खिलाफ लिमिटेड ओवरों की घरेलू सीरीज भी खेल रही है और जापान में जारी एशियन गेम्स में भी हिस्सा ले रही है. ऐसे में कई लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि एक समय पर टीम इंडिया दो अलग-अलग इवेंट में हिस्सा कैसे ले रही है? आइए समझते हैं कि आईसीसी का नियम इस स्थिति को लेकर क्या कहता है.

क्या एक समय पर एक टीम दो अलग इवेंट में खेल सकती है?

आईसीसी के नियम के मुताबिक एक ही समय पर एक देश की दो अलग-अलग नेशनल टीमें अलग-अलग इंटरनेशनल इवेंट में हिस्सा ले सकती हैं. आईसीसी के नियमों में ऐसा करने पर कोई प्रतिबंध नहीं है. हालांकि, इसमें आईसीसी की एक शर्त भी है. यह बात सही है कि एक समय पर एक देश की दो टीमें अलग-अलग इवेंट में खेल सकती हैं, लेकिन एक ही टूर्नामेंट में दो टीमें हिस्सा नहीं ले सकती हैं.

उदाहरण के लिए जापान में अभी एशियन गेम्स चल रहे हैं. ऐसे में भारत की दो मेंस टीमें इस प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले सकती हैं. वैसा ही वनडे विश्व कप या टी20 विश्व कप में होता है. यही कारण है कि एक ही समय पर कोई देश अपनी दो आधिकारिक टीमें एक ही टूर्नामेंट में नहीं उतार सकता, लेकिन अगर टूर्नामेंट अलग-अलग हों, तो फिर दो टीमें एक साथ खेलते हुए नजर आ सकती हैं.

अलग-अलग टूर्नामेंट में दो टीमों पर क्या नियम है?

आईसीसी का नियम यह साफ तौर पर कहता है कि अगर दो अलग-अलग बायलेटरल सीरीज या अलग-अलग मल्टी-नेशन इवेंट्स एक ही समय पर आयोजित हो रहे हों, तो कोई भी देश अपनी दो अलग-अलग टीमें भेज सकता है. इन दोनों मैचों को आईसीसी से आधिकारिक इंटरनेशनल मैचों का दर्जा मिलता है.

खिलाड़ियों के लिए क्या है आईसीसी का नियम?

टीमों को लेकर नियम के अलावा आईसीसी ने खिलाड़ियों के लिए भी कुछ गाइडलाइन जारी की हैं. आईसीसी के नियम के मुताबिक कोई भी एक खिलाड़ी एक ही दिन या एक ही समय पर दो अलग-अलग आधिकारिक मैचों की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं हो सकता. ऐसे में एक ही समय पर अगर कोई देश अलग-अलग इवेंट में हिस्सा लेता है, तो दोनों टीमों के लिए पूरी तरह अलग-अलग खिलाड़ियों का स्क्वाड होना जरूरी है.

About the AuthorJitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

First Published :

September 28, 2026, 07:44 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj