Sports

IND vs AFG Asian Games cricket: बिना मैच खेले ही क्यों सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, बारिश के चलते रद्द हुआ एशियन गेम्स में क्रिकेट मैच

होमखेलक्रिकेट

बिना मैच खेले ही क्यों सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, बारिश के चलते रद्द हुआ मैच

Last Updated:September 28, 2026, 10:06 IST

Asian Games में आज होने वाले क्रिकेट के दोनों क्वार्टर फाइनल मुकाबले खराब मौसम और लगातार बारिश के चलते रद्द कर दिए गए. ऐसे में भारत और पाकिस्तान दोनों बिना खेले सेमीफाइनल में पहुंच चुके हैं. दोनों चिर प्रतिद्वंद्वि टीम अगर सेमीफाइनल जीतने में कामयाब होती है तो उनकी टक्कर फाइनल में हो सकती है.बिना मैच खेले ही क्यों सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, बारिश के चलते रद्द हुआ मैचZoomभारत अफगानिस्तान के बीच एशियन गेम्स का क्वार्टर फाइनल मैच रद्द

आईची-नागोया: लगातार बारिश और खराब मौसम के चलते भारत और अफगानिस्तान के बीच एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट इवेंट का दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच रद्द करना पड़ा. इसका नतीजा ये हुआ कि डिफेंडिंग चैंपियन और पिछली बार की गोल्ड मेडलिस्ट भारतीय टीम बिना मैच खेले ही सेमीफाइनल में पहुंच गई. कारोगी एथलेटिक पार्क में जब मैच रेफरी ने मैच रद्द करने की घोषणा की तो दोनों ही टीम के प्लेयर्स हाथ मिलाते नजर आए. इसका मतलब ये कि अफगानिस्तान का सफर यही खत्म हो गया.

मैच रद्द तो भारत ही क्यों पहुंचा सेमीफाइनल?क्रिकेट में बारिश के चलते मैच रद्द होना आम बात है, ऐसे में दोनो टीम के बीच अंक बंट जाया करते हैं, लेकिन नॉकआउट मुकाबले में तो नतीजा आना बेहद जरूरी है. यही कारण है कि टीम इंडिया अपनी हाई रैंकिंग के आधार पर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर गई. मौजूदा आईसीसी रैंकिंग में भारत दुनिया की नंबर-1 टी-20 टीम है जबकि अफगानिस्तान 10वें पायदान पर है.

🚨 Match Abandoned 🚨

The #INDvAFG Asian Games 2026 Quarter-Final has been called off due to rain. #TeamIndia advance to the semi-final by virtue of higher seeding. #AsianGames

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj