Tech

TRAI के 30 दिन वाले Recharge नियम पर राघव चड्ढा खुश! बोले- अब 13 नहीं, साल में सिर्फ 12 बार करना होगा रिचार्ज

Powered by :

Last Updated:September 28, 2026, 11:40 IST

TRAI के नए Telecom Consumers Protection नियमों के तहत टेलीकॉम कंपनियों को 30 दिन वाले Voice-SMS-only रिचार्ज और बिना डेटा वाले प्लान के ज्यादा विकल्प देने होंगे. राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने इन बदलावों का स्वागत करते हुए कहा कि इससे प्रीपेड यूजर्स को अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से रिचार्ज चुनने की ज्यादा आजादी मिलेगी. जानें 28 दिन वाले रिचार्ज का मुद्दा, 30 दिन की वैलिडिटी और Voice-SMS-only प्लान को लेकर क्या बदलेगा.राघव चड्ढा ने संसद में उठाया था 28 दिन वाले रिचार्ज पर मुद्दा, अब आया नियमZoomहर महीने एक ही तारीख को रिचार्ज करने का विकल्प! TRAI के नए नियम में ग्राहकों के लिए बड़ा बदलाव

प्रीपेड मोबाइल यूजर्स के लिए 30 दिन की वैलिडिटी वाले रिचार्ज और Voice-SMS Only प्लान से जुड़े नए नियमों पर राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने खुशी जताई है. TRAI ने 22 सितंबर को Telecom Consumers Protection (13th Amendment) Regulations, 2026 को अधिसूचित किया है. इसके तहत टेलीकॉम कंपनियों को यूजर्स के लिए ज्यादा लचीले Voice और SMS-only रिचार्ज विकल्प उपलब्ध कराने होंगे.

राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर इसे प्रीपेड मोबाइल यूजर्स के लिए ‘Good news’ बताया. उन्होंने कहा कि नए नियमों से ग्राहकों को 30 दिन के रिचार्ज प्लान, बिना डेटा वाले Voice और SMS-only प्लान और कम बजट में बेसिक कॉलिंग की जरूरत पूरी करने वाले विकल्प मिलेंगे.

संसद में उठाया था 28 दिन के रिचार्ज का मुद्दा

चड्ढा ने कहा कि कई लोगों ने उनसे सीमित और कम मोबाइल रिचार्ज विकल्पों को लेकर अपनी चिंताएं शेयर की थीं. उन्होंने 11 मार्च 2026 को संसद में इस मुद्दे को उठाते हुए 28 दिन की वैलिडिटी वाले रिचार्ज पर सवाल किया था.

उनका कहना था कि एक साल में 12 महीने होते हैं, लेकिन 28 दिन की वैलिडिटी की वजह से ग्राहकों को साल में 12 की जगह 13 बार रिचार्ज करना पड़ सकता है. अब नए नियमों में 30 दिन की वैलिडिटी वाले Voice-SMS-only विकल्प और हर महीने उसी तारीख को रिन्यू होने वाला विकल्प उपलब्ध कराने का प्रावधान किया गया है.

बिना डेटा वाले यूजर्स को भी मिलेगा विकल्प

चड्ढा ने उन ग्राहकों के लिए भी खुशी जताई जिन्हें मोबाइल डेटा की जरूरत नहीं होती. नए नियमों के तहत टेलीकॉम कंपनियों को Voice और SMS-only Special Tariff Vouchers की ज्यादा वैरायटी उपलब्ध करानी होगी. इसमें 30 दिन या उससे कम वैलिडिटी वाले विकल्प भी शामिल होंगे. TRAI के मुताबिक, इसका मकसद कम बजट वाले ग्राहकों को उनकी जरूरत के हिसाब से ज्यादा विकल्प देना है.

चड्ढा ने अपने X पोस्ट में सरकार और TRAI का आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने संसद में ग्राहकों के लिए ज्यादा विकल्प और किफायती रिचार्ज की मांग उठाई थी. उन्होंने इसे उपभोक्ताओं की पसंद और सुविधा की दिशा में उठाया गया कदम बताया.

उन्होंने आगे कहा कि यह दिखाता है कि जनता से जुड़े मुद्दों को संसद में उठाकर उन पर आगे कार्रवाई की जा सकती है. चड्ढा ने उम्मीद जताई कि इसी तरह लोगों की रोजमर्रा की समस्याओं को आगे भी उठाया जाता रहेगा.

About the AuthorAfreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than nine years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven…

और पढ़ेंLocation :

Delhi,Delhi,Delhi

First Published :

September 28, 2026, 11:17 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj